अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में रही फुटबॉल टूर्नामेंट की धूम
* अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल* हरिद्वार 7 दिसंबर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल हरिद्वार की अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी ने 04 दिसंबर से अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन डायरेक्टर नितिन अहलूवालिया ने किया। जिसमें हरिद्वार की 08 अकादमियों ने भाग लिया, जिनमें वेजिटेरियन क्लब, रोशनबाद-ए, ग्लोरी FC, अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, BHEL FC, BFFC एकेडमी और रोशनबाद-B एकेडमी शामिल थीं। देर रात तक चले रोमांचक फाइनल मैच BFFC एकेडमी और अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेला और फाइनल सीटी बजने के बाद भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट घोषित किया। सबसे रोमांचक और सनसनीखेज शूट आउट में, अचीवर्स एकेडमी ने 5-4 के अंतर से प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। रनर अप टीम और विनर टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और अचीव...