Posts

Showing posts from September, 2025

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा ने गंगा पूजन के पश्चात शुरू की नगर परिक्रमा

Image
जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा पहुंची दक्ष महादेव मंदिर  हरिद्वार 30 सितंबर ( गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार ) श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा की  हर की पौड़ी पर गंगा पूजन के साथ नगर परिक्रमा शुरू हो गई है। आज पवित्र छड़ी सिद्ध पीठ माया देवी से पूजा अर्चना के पश्चात अखाड़े के वरिष्ठ सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महंत केदारपुरी महासचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी श्री महंत महाकाल गिरी ,श्री महंत आदित्य गिरी के नेतृत्व में बाल्मीकि चौक, शिव मूर्ति चौक, तुलसी चौक होते हुए दक्ष मंदिर कनखल पहुंची जहां  पवित्र छड़ी को गंगा स्नान कराने के पश्चात भगवान शिव के अभिषेक के लिए दक्ष मंदिर के गर्भ में ले जाया गया । नागा संन्यासियों ने वैदिक विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सकुशल निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।  कल पवित्र छड़ी श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री महंत प्रेम गिरी धाम व अन्य आश्रमों के लिए जूना अखाड़े से प्रस्थान करेगी।

गंगा पूजन के साथ प्रारंभ हुई जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा

Image
श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ  हरिद्वार 29 सितंबर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त पौराणिक तीर्थों की यात्रा हेतु पवित्र छड़ी यात्रा आज हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना तथा दुग्ध अभिषेक के पश्चात विधिवत प्रारंभ हो गई है। ज्ञात  रहे कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर इस पौराणिक छड़ी यात्रा का शुभारंभ कर दिया था । आज सवेरे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज तथा जूनाअखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत मोहन भारती ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महंत केदारपुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत ओम भारती ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत महाकाल गिरी पवित्र छड़ी के साथ नगर में भ्रमण करते हुए माया देवी मंदिर से हर की पौड़ी पहुंचे। नागा संन्यासियों के हर-हर महादेव के जय...

हरिद्वार में संघ शताब्दी विजयदशमी उत्सव हुए आयोजित

Image
*पंच परिवर्तन से होगा समाज परिवर्तन  : मटाले*  -भारतीय कुटुंब व्यवस्था विश्व में सर्वोपरि : पदम् सिंह -संघ शताब्दी विजयदशमी उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हरिद्वार 28 सितंबर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के तत्वाधान में हरिद्वार नगर, रानीपुर, जगजीतपुर व बहादराबाद खंडों में अलग   अलग स्थानों पर सात संघ शताब्दी वर्ष विजय दशमी उत्सव आयोजित हुए। शस्त्र पूजन,बौद्धिक के उपरांत क्षेत्र में स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया। इस अवसर पर लोगों द्वारा स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई तथा कई स्थानों पर सौ वर्ष की संघ यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले दिवंगत स्वयंसेवकों के नाम से द्वार सजाए गए। जगजीतपुर खण्ड के नवीन मंडी हरिलोक कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि आज से 100 वर्ष पहले डॉ. हेडगवार ने अपने 5 मित्रों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के पर्व पर की। तब से निरंतर हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है। श्री मटाले ने कहा कि आज देश की सीमाओं की सुरक्षा के लि...

भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के अपने 126वें एपिसोड के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। हरिद्वार 28सितबर रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 68 राज बिहार, जगजीतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी  जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि यह पहल केवल अपनी बात कहने के लिए नहीं है, बल्कि इस देश के लोगों से जुड़ने का एक प्रयास भी है। आज एपिसोड के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित किया। अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूँ कि आप मुझे और मेरे साथियों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मार कर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। भगत सिंह जी लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आज लता मंगेशक...

माया देवी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने किया छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

Image
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े द्वारा संचालित पवित्र छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ  हरिद्वार 27 सितंबर ( गोपाल रावत )    श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त पौराणिक तीर्थों की यात्रा हेतु निकाले जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर तथा श्री आनंद भैरव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रारंभ किया।  मुख्यमंत्री श्री धामी के जूना अखाड़ा पहुंचने पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज , निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत कैलाश आनंद गिरि जी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत मोहन भारती, वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी महाराज ने स्वागत किया। संतो के अनुरोध ...

वेद मंदिर से स्वामी यतिश्वरानंद और महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने रवाना की राशन से भरी गाड़ियां

Image
आपदा से प्रभावितों को राहत सामग्री भेजने से मिलेंगी उन्हें बड़ी राहत: स्वामी यतीश्वरानंद — मंडी समिति और व्यापारियों के सहयोग से चमोली जिले के लिए प्रभावितों को भेजी दो गाड़ी भरकर राहत सामग्री हरिद्वार 27 सितंबर कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार और स्थानीय थोक व्यापारियों की ओर से चमोली जनपद के आपदा प्रभावितों के लिए दो गाड़ी भरकर खाद्य सामग्री भिजवाई गई। अलग—अलग स्थानों वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने हरी झंडी दिखाकर सामग्री को रवाना किया। शनिवार को मंडी समिति की ओर से राहत सामग्री से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हर किसी व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेत्तृत्व में शासन प्रशासन की टीमें लगातार काम करते हुए मूलभूत सुविधाओं को बहाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भी कुछ लोग स...

वात्सल्य वाटिका में मनाया गया स्वर्गीय अशोक सिंघल जी का जन्मदिन

Image
वात्सल्य वाटिका में मनाया गया अशोक सिंघल जी का 99 वां  जन्मोत्सव । हरिद्वार 27 सितंबर संतों की नगरी मां गंगा के पावन तट पर स्थित अशोक सिंघल सेवा धाम -वात्सल्य वाटिका प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल जी की 99 वीं  जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। वात्सल्य वाटिका प्रांगण में उपस्थित सम्मानित अतिथि गणों का स्वागत वात्सल्य वाटिका के बच्चों ने घोष बजाकर किया । कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके  किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती नीता नैय्यर  जी ने सभी  मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उनको सोल भेंट कर एवं पटके द्वारा का स्वागत किया । प्रबंधक प्रदीप मिश्रा जी ने सभी मंचासीन अतिथियों को श्री अशोक सिंघल जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया । मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य साध्वी डॉक्टर मैत्री गिरी जी (महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा) ने की, मुख्य वक्ता के रूप में माननीय पदम जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेव...

जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया जनसंपर्क

Image
* घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार* *धन्यवाद मोदी सरकार के विभिन्न दुकानदारों द्वारा लगाए गए बैनर* हरिद्वार 27 सितम्बर  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार के हरकी पैड़ी बाजार में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान व्यापारियों एवं आम लोगों से भेंट कर जी.एस.टी. की घटी दरों के लाभ के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होने से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी की घटी दरों के बारे में ग्राहकों को पूरी जानकारी देने का आग्रह भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न दुकानों से स्वदेशी एवम् स्थानीय उत्पादों को खरीदारी करते हुए स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों...

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया अपने नए प्रदेश अध्यक्ष नेत्र पाल मौर्य का जमालपुर मंडल में भव्य स्वागत

Image
भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य का जमालपुर मंडल में हुआ भव्य स्वागत  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन  हरिद्वार 25 सितंबर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  नैत्र पाल मोर्य का हरिद्वार ग्रामीण  विधानसभा जमालपुर मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व  एवं जिला मंत्री विपिन चौधरी के संयोजन में भाजपा ओबीसी मोर्चे ने भव्य स्वागत किया जमालपुर कला में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता   भाजपा ओबीसी मोर्चे के महामंत्री महेंद्र धीमान ने की तथा संचालन पवनदीप ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित  कर हुआ । इस अवसर पर भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहते हुए नेत्रपाल मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के साथ जिस प्रकार समन्वय बनाकर कार्य किया है उसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उन्ह...

बजरंग दल चलाएगा नशा मुक्ति अभियान

Image
हरिद्वार 25 सितंबर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक  नीरज दोनेरिया ने अपने उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यह युवाशक्ति ही हमारे राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करती है। आज विदेशी शक्तियाँ सुनियोजित षड्यंत्रों के माध्यम से हमारे हिन्दू युवाओं को नशे के जाल में फँसा कर पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर रही हैं। अजमेर सेक्स स्कैंडल इसका ज्वलंत उदाहरण है, जहाँ नशे में फँसाकर सैकड़ों हिन्दू युवतियों का जीवन बर्बाद किया गया। अब देवभूमि उत्तराखण्ड भी इन षड्यंत्रकारियों के निशाने पर है किन्तु बजरंग दल इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा। नीरज दोनेरिया ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र था है और रहेगा – इसे किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं हैं। हमारा लक्ष्य केवल इस राष्ट्र को पुनः अखण्ड बनाना है और यह संकल्प अवश्य सिद्ध होगा। उत्तराखण्ड के युवाओं को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए बजरंग दल व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन जिएँगे और अन्य युवाओं ...

नगर निगम परिसर में लगी मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

Image
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी* हरिद्वार 24 सितंबर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा नगर निगम परिसर हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ही संकल्प राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके त्याग, समर्पण, सेवा एवं जनकल्याणी कार्यों पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का नगर निगम महापौर किरण जैसल, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान व सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक लव शर्मा के द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है। यह प्रदर्शनी उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दर्शाती है। जैसे कि उनका बचपन, शिक्षा, और राजनीतिक जीवन।  इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से संबंधित फोटो और दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हम सभी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्र...

महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर में किया गया दीक्षांत कार्यक्रम आयोजित

Image
हरिद्वार 24 सितंबर महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर के दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा ने पुष्पमाला एवं पटका पहनाकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयपाल सिंह चौहान, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) एवं पूर्व जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। डॉ जयपाल सिंह चौहान ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है आपने बड़ी मेहनत और लगन के साथ आई.टी.आई परीक्षा उत्तीर्ण कर जीवन के एक पड़ाव को पार कर दूसरे चरण में प्रवेश किया है आप इसी लगन और मेहनत के साथ अपना, समाज का तथा देश के विकास में सहयोग करें । उन्होंने छात्र-छात्राओं से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपना सहयोग करने का आह्वान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के साथ छात्र छात्राओं को आईटीआई सर्टिफिकेट वितरित किए। इस अवसर पर महादेव प्राइवेट आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा ने अपने जीवन के अनुभवों को छात्र/छात्रों के साथ साझा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने तथा जीवन की कठिनाइयों से डटकर स...

बीकेटीसी और चंडी देवी प्रशासन में नारायण ध्वजा को लेकर हुआ विवाद

Image
बद्री केदार मंदिर समिति और चंडी देवी ट्रस्ट में हुआ ध्वजा को लेकर विवाद  नारायण ध्वज और मां भगवती की ध्वजा को लेकर उलझा मां चंडी देवी ट्रस्ट और बीकेटीसी हरिद्वार 24 सितंबर चंडी देवी मंदिर प्रशासन और बीकेटीसी के बीच चल रहा विवाद नारायण ध्वज और मां भगवती की ध्वजा को लेकर एक बार फिर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं बीकेटीसी जहां चंडी देवी पर नारायण ध्वज लगाना चाहता है वही  चंडी देवी ट्रस्ट और उसके महंत पूर्व की भांति भगवती ध्वज लगाने पर अडिग है वैसे तो यह छुपम छुपाएगा खेल चल रहा है चंडी देवी प्रशासन पहले से ही बिक टच के अधिग्रहण को लेकर हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में मामले को चुनौती दे रहा है लेकिन इस प्रकरण से जहां लड़ाई खुलकर सामने आ गई है वहीं हरिद्वार का संत समाज भी चंडी देवी पर कटक के नियंत्रण को लेकर खुश नहीं है उन्हें लगता है कि इसके बाद मनसा देवी और हर की पौड़ी सरकार का अगला निशाना होगा यह ध्वज विवाद तो केवल सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए एक शगुफा मात्र है आगे देखते हैं ऊंट किस करवट बैठता है वैसे अभी हाल ही में केदारनाथ में स्वर्ण लगवाने के मामले में भी हुए विवाद का पूर्व ...

ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज में हुआ राष्ट्रीयआयुर्वेद दिवस का आयोजन

Image
* ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस  का आयोजन सम्पन्न*  हरिद्वार 23 सितंबर आयुष मंत्रालय भारत सरकार , राज्य सरकार उत्तराखंड एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय  हर्रावाला, देहरादून के दिशा निर्देशों के अनुपालन में  ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार द्वारा 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (23 सितंबर 2025 ) का आयोजन किया  गया। इसके अंतर्गत ऋषिकुल मोहन मालवीय प्रेक्षागृह में प्रातः 8:00 बजे से 2 बजे तक इस वर्ष की थीम *आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी के कल्याण के लिए आयुर्वेद* (Ayurveda for People and  Planet) को केंद्रित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराया गया जिसके अंतर्गत बी.ए.एम.एस. एवं एम.डी. आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,स्पीच प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन जागरूकता मोटर बाइक रैली में अत्यंत हर्षोल्लास  के साथ प्रतिभाग किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही  राष्ट्रीय आयुर्व...

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण में अजेंद्र अजय को मिली क्लीन चिट

Image
*केदारनाथ सोना विवाद: कमिश्नर की जाँच रिपोर्ट में पूर्व बद्री केदार मदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय को मिली क्लीन चिट,  बेनकाब हुए साजिश कर्ता, सरकार को करनी चाहिए साजिश कर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हरिद्वार 23 सितंबर( संजय वर्मा )बद्री केदार मंदिर समिति सोना जांच रिपोर्ट में पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय निर्दोष और निष्कलंक  साबित हुए अब सरकार को उन लोगों पर कार्रवाई करनी चहिए जिन्होंने साजिश रच कर अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदार निष्ठावान और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि को कार्य करने मे बाधित किया और उनके पूरे कार्यकाल मे  साज से रच कर भ्रष्ट   साबित करने की कोशिश की , केदारनाथ धाम के बहुचर्चित सोना प्रकरण में गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सूचना के अधिकार के माध्यम से सार्वजनिक हो गई है। जैसी कि जानकारी मिली है कि कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के साथ पूर्व में रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहे दो आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित, सौरभ गहरवार और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ जा कर इस प्रकरण की विस्तृत जांच की। मामले से जुड़े विभिन्न दस्ताव...

भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध जन सम्मेलन

Image
हरिद्वार 21सितबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस से प्रारंभ हुई सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर के प्रशांत रेजीडेंसी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता   हिमेश कपूर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और देशवासियों से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े को 17सितंबर से 2अक्टूबर तक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस  तक  मना कर गांव और गरीब लोगों के बीच जाकर उनकी  सेवा कर करे और स्वच्छता अभियान चलाएं।  भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा का संकल्प लिया है। और दिन-रात मेहनत कर उसे पूरा कर रहे हैं।  उन्होंने आमजन के लिए...

हरिद्वार में प्रारंभ हुआ संघ का शताब्दी वर्ष कार्यक्रम

Image
* स्व: के आधार पर परम वैभव की संकल्पना  होगी साकार : तपन कुमार*  -आरएसएस का संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी कार्यक्रम प्रारम्भ -5 अक्टूबर तक नगर के हर क्षेत्र में होंगे एकत्रीकरण व पथ संचलन के कार्यक्रम हरिद्वार 21 सितंबर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शातब्दी विजयदशमी कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार नगर में आज से प्रारम्भ हो गया है। दयानन्द बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने कहा कि भारत के स्व: के आधार पर परम वैभव की संकल्पना साकार होगी। हमें आध्यात्मिक उन्नति की बात को ध्यान में रखकर आगे आना होगा। राजनीतिक स्वर्थो से इतर काम करना होगा। भारतीय दृष्टि संपूर्ण विश्व की चराचर चाहत है। विकसित भारत के लिए हमें आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व का इतिहास देखें तो समृद्ध, शक्तिशाली और स्वाधीन भारत सदैव विश्व गुरु रहा है।  अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव ने कहा कि हमें अपने परिवारों को टूटने से बचाना है और पर्यावरण संतुलन के लिए हमें ...

समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दुर्गा शंकर भाटी जी की स्मृति में निर्मित प्याऊ का किया गया लोकार्पण

Image
समाजसेवा को समर्पित रहा स्व. दुर्गाशंकर भाटी का समूचा जीवन : शोभना पालीवाल भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हरिद्वार ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. दुर्गाशंकर भाटी जी की स्मृति में किया रोड़ी बेलवाला में प्याऊ का निर्माण बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा व नवल किशोर गुप्ता के सहयोग से निर्मित प्याऊ का किया गया लोकार्पण हरिद्वार, 21 सितम्बर। बड़ोला जी वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेरणा से भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हरिद्वार द्वारा जनहित में वरिष्ठ पत्रकार स्व. दुर्गाशंकर भाटी की स्मृति में रोड़ी बेलवाला निकट हरकी पैड़ी में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण किया गया है। प्याऊ का लोकार्पण भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शोभना पालीवाल, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, गोपाल कृष्ण बड़ोला, नवल किशोर गुप्ता, व्यापारी नेता मुकेश भार्गव ने संयुक्त रूप से किया।    भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शोभना पालीवाल ने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी स्व. दुर्गाशंकर भाटी जी का समूचा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्हांेने पर्यावरण संरक्षण व तीर्थनगरी के विकास में अपना महत्वपूर्ण ...

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को वितरित किया राशन ,भौजन और उपहार

Image
श्री सत्य साईं सेवा समिति ने किया विशेष नारायण सेवा का आयोजन*  हरिद्वार 21सितबर। श्री  सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में पितृ अमावस्या के अवसर पर विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया जिसमें कुष्ठ रोगियों को पूरी सब्जी चावल एवं छोला एवं खीर का प्रसाद उपलब्ध कराया गया, साथ ही कच्चे अनाज के रूप में 50 किलो आटा, 40 किलो चावल, 6 किलो दाल, 10 किलो चीनी, 1 किलो चायपत्ती, 5 लीटर तेल सरसों का, 5 किलो नमक, 1 किलो मसाले, साबुन नहाने के 12 एवं कपडे धोने के 12 और 4 दर्जन केले, बच्चों को कुल 40 पैकेट बिस्कुट उपलब्ध कराए गए साथ ही सभी कुष्ठ रोगियों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया l उक्त के अतिरिक्त कपड़े, साड़ी भी भेंट की गई.. समिति के कुल 7 सदस्यों ने आज की एक महत्वपूर्ण सेवा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. उपरोक्त जानकारी श्री सत्यसांई सेवा  समिति के वशिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र जोशी ने प्रदान करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य प्रति माह आयोजित किया जाता है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया नव नियुक्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद एवं राकेश गिरी का भव्य स्वागत

Image
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का भव्य स्वागत हरिद्वार 19 सितंबर उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी में  उपाध्यक्ष बनने के पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं भाजपा  ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी  का जिला कार्यालय पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के तत्वाधान में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ने संगठन और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा में स्वामी यतिश्वरानंद एवं राकेश गिरी  को उपाध्यक्ष पद का दायित्व देकर प्रसंसनीय कार्य किया है उनके इस कम से जहां भाजपा को ताकत मिलेगी वहीं जनपद हरिद्वार और रुड़की दोनों के भाजपा कार्यकर्ता स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं उन्होंने  राकेश गिरी जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला ...