Posts

Showing posts from October, 2026

महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

Image
मां गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने गोविंदपुरी घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया ने कहा कि वर्षभर देश-विदेश से श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। लेकिन स्नान एवं धार्मिक गतिविधियों के बाद घाटों पर रह जाने वाली पूजन सामग्री और अन्य कचरा गंगा को प्रदूषित करता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की निर्मल धारा को बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की कि गंगा में कूड़ा, प्लास्टिक एवं पूजन सामग्री न डालें, घाटों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता अभियानों में सक्र...

भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सतीश ठाकुर का हुआ अभिनंदन

Image
भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सतीश ठाकुर को दी बधाई  हरिद्वार 22 अक्टूबर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सक्रिय  भाजपा कार्यकर्ता ,सरल स्वभाव के मृदु भाषी सतीश ठाकुर के भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनका अभिनंदन किया भाजपा ओबीसी मोर्चे के गढ़वाल संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें पटका उढाकर और मिठाई खिलाकर नए दायित्व की बधाई दी इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी महक सिंह, सतीश कुमार, संजय वर्मा,तिलक राम सैनी, भूपेंद्र सिह, अनिरुद्ध ,राजकुमार ,नरेश, पंकज, नीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

मानस खंड की और बढ़ चली जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा

Image
*सनातन की ध्वजा लिए हिमालय की गोद में - जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का केदारखंड भ्रमण पूर्ण, अब मानसखंड की ओर बढ़ेंगे नागा संन्यासी* *हरिद्वार (गोपाल रावत)  देवभूमि उत्तराखंड के सनातन वैभव को पुनर्जागृत करने के संकल्प के साथ निकली श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की दिव्य पवित्र छड़ी यात्रा ने अपने प्रथम चरण को ऐतिहासिक रूप से पूर्ण कर लिया है। केदारखंड के दुर्गम पौराणिक तीर्थों और चार धामों का उद्घोष करते हुए 70 संतों के जत्थे ने आज भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्रीविशाल की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रथम चरण का मंगल समापन किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और सनातन के प्रखर प्रवक्ता  श्री महंत हरि गिरि जी महाराज* के पावन निर्देशन और संकल्प से यह अलौकिक यात्रा गत 14 अक्टूबर को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माँ माया देवी के दरबार से प्रारंभ हुई थी। यात्रा को जूना पीठाधीश्वर *आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज*, संरक्षक *श्री महंत हरि गिरि जी महाराज*, अखाड़े के वरिष्ठ सभापति *श्री महंत प्रेम गिरि जी महाराज* ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रवाना किया था।...

हरिद्वार में निकला आर एस एस का का पथ संचलन

Image
*हरिद्वार में RSS का भव्य पथ संचलन, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र बोले - शाखा पद्धति ही संघ की रीढ़* -विजय दशमी पर स्वयंसेवकों ने मनाया स्थापना दिवस *हरिद्वार।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के मध्य हरिद्वार उपनगर की दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। विजयदशमी के पावन अवसर पर निकले इस संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और घोष की धुन के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। इससे पूर्व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस ऐतिहासिक वर्ष में संघ ने गांव-गांव तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, वहीं शहरों में बस्ती-बस्ती तक संपर्क और शाखा विस्तार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य कार्य व्यक्ति निर्माण है, जो पिछले सौ वर्षों से निरंतर चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि ...

अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने किया रामलीला का उद्घाटन

Image
ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप 'मित्र प्रधान' ने किया जियापोता रामलीला का भव्य शुभारंभ हरिद्वार/लक्सर (ब्यूरो): ग्राम जियापोता में आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रिय एवं लोकप्रिय ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप (मित्र प्रधान) द्वारा किया गया। अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सुर्खियों में रहने वाले 'मित्र प्रधान' ने दीप प्रज्वलित कर और रामलीला मंच का पर्दा खोलकर इस पावन मंचन की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री (मत्स्य विभाग) श्री नाग सिंह कश्यप जी और क्षेत्र के अत्यंत सम्मानित एवं मोजिज़ व्यक्तित्व श्री जानकी कश्यप जी का रामलीला कमेटी और ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखर कश्यप 'मित्र प्रधान' ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने इस शानदार और अनुशासित आयोजन के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री केहर सिंह राणा जी...

चाणक्य शाखा हरिद्वार ने आयोजित किया पथ संचलन

Image
चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश हरिद्वार 19 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यनगर कॉलोनी, नंदपुरी कॉलोनी एवं मयूर विहार कॉलोनी क्षेत्र में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक एकता का परिचय दिया। पथ संचलन के दौरान क्षेत्र में उत्सव एवं देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने स्वयंसेवकों का देशभक्ति गीतों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा किए गए स्वागत से स्वयंसेवकों का उत्साह और अधिक बढ़ा। पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का अनुशासित स्वरूप आकर्षण का ...

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने किया भूपत वाला रामलीला के कलाकारों का उत्साहवर्धन

Image
रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है रामलीला : अनिरुद्ध भाटी  श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया भाव-विभोर हरिद्वार, 17 अक्टूबर। श्री सीताराम नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया।  श्रीरामलीला मंचन का भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी एवं पार्षद राजेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित शुभारम्भ किया। भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, वचनबद्धता तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। लीला के माध्यम से मित्रता निभाने, वचन का मान रखने और धर्म की स्थापना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है। रामलीला के माध्यम से हमे...

जूना अखाड़े की पावन छड़ी यात्रा का हुआ शुभारंभ

Image
*श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पावन छड़ी यात्रा का हरिद्वार में भव्य शुभारंभ, चारधाम सहित केदारखंड-मानसखंड के तीर्थों की करेगी यात्रा* हरिद्वार 14 अक्टूबर  ( गोपाल रावत)  श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ऐतिहासिक पावन छड़ी यात्रा महापर्व का आज धर्मनगरी हरिद्वार में भव्य शुभारंभ हुआ। सिद्ध पौराणिक सिद्धपीठ माया देवी मंदिर से आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी विधिवत पूजा अर्चना की। पवित्र छड़ी के प्रमुख हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में लगभग 70 साधु-संतों, नागा संन्यासियों और श्रद्धालु भक्तों का जत्था उत्तराखंड यात्रा के लिए रवाना हुआ। *चारधाम सहित प्रमुख तीर्थों की यात्रा करेगी पावन छड़ी* महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्...

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया जमालपुर कला के रामा विहार, दयाल एनक्लेव मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

Image
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद — जमालपुर कलां में कई सालों से खराब सड़कों के कार्यों का शुभारंभ करते समय विधायक पर खूब बरसे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद विधायक अनुपमा रावत की बेरुखी से त्रस्त रामा विहार,दयाल एनक्लेव ,रूद्र विहार, गंगोत्री विहार आदि कॉलोनी वासियों को मिलेगी राहत हरिद्वार 14 अक्टूबर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कॉलोनियों को जोड़नी वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कांग्रेस विधायक का विकास कार्यों से कोई नाता नहीं रहा है, अब चुनाव का समय आ गया है तो विकास कार्यों के बोर्ड बदलने और पिछले कार्यकाल में शुरू कराए गए कार्यों पर झूठा श्रेय लेने का काम कर रही है। बुधवार को जमालपुर कलां में दयाल एन्कलेव ,रमा विहार, रुद्र विहार मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने बताया कि करी...

एन यू जे आई हरिद्वार के जिला अध्यक्ष बने देवेंद्र शर्मा महामंत्री बने मावी

Image
  *एनयूजे आई के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा बने तो जोगेंद्र मावी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी**  — *25 अक्टूबर को होगा भव्य कार्यक्रम, अमित शर्मा बनाए गए कार्यक्रम संयोजक — संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के सिद्धांतों को पालन करने पर दिया जोर*  हरिद्वार 13 अक्टूबर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की हरिद्वार इकाई का गठन प्रेसक्लब सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को इकाई का अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। एनयूजे के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय को समय की जरूरत बताया। एनयूजे आई प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नाम की घोषणा की, जिनका सभी ने तालिय...

प्रसिद्ध साहित्यकार दीपशिखा साहित्यिक मंच के संस्थापक स्व0 के एल दिवान जी को उनकी जयंती पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

Image
*कृष्ण लाल दिवान जी के जन्मदिवस पर गोष्ठी*  हरिद्वार 13 अक्टूबर दीपशिखा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच  हरिद्वार ने वरिष्ठ साहित्यकार के०एल०  दिवान जी के जन्मदिन पर ऑनलाइन गोष्ठी कर उन्हें याद किया। अध्यक्षता डॉक्टर मीरा भारद्वाज की और संचालन सुश्री वृंदा शर्मा ने किया। ग्रेटर नोएडा से महेश भट्ट, दिवान जी की बहन अंजू जी, डॉ0 अशोकगिरि ,संजय वर्मा( सम्पादक समाचारपत्र गोविंद कृपा),उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ,सचिव सुशील कुमार त्यागी , डॉ0विजय त्यागी और दिवान जी के सुपुत्र कमल दिवान आदि सभी ने अपनी यादों को साझा किया। निःसंदेह दिवान जी एक ऐसे सच्चे साधक थे जिन्होंने लगन के साथ अपने सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने जीवन व साहित्यिक क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान बनाया। वह सब के लिए प्रेरणा स्रोत और सच्चे मार्गदर्शक थे। उनके द्वारा स्थापित दीपशिखा मंच ,हरिद्वार आज तक उनके  बताए मार्ग का अनुसरण करता हुआ अविरत है। सखा  ,पिता व भाई और सच्चे गुरु व पथ प्रदर्शक के रूप में उनकी विशेषताओं को साझा करते हुए सब ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। * *देश में छाये बादल काले-...

ऋषिकुल परिसर में आयोजित किया गया निशुल्क जांच शिविर

Image
ऋषिकुल परिसर में आयोजित हुआ निःशुल्क हड्डी एवं मधुमेह जाँच चिकित्सा शिविर, 127 मरीजों की हुई जाँच.. हरिद्वार, 10 अक्टूबर। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर स्थित पंचकर्म विभाग में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को प्रवेक कल्प प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क हड्डी एवं मधुमेह जाँच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें कुल 127 लोगों की बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) तथा 73 लोगों की रक्त शर्करा की जाँच की गई। शिविर का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंह, मुख्य कुलानुशासक प्रो. खेमचंद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय गुप्ता, प्रो. रूबी रानी, डॉ सीमा जोशी, डॉ रमेश चन्द्र तिवारी, डॉ सुरेश चौबे,डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ संजय सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र शुक्ला,  डॉ प्रवेश कुमार एवं डॉ. वेद भूषण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने भी शिविर में पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा इस प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया। शिवि...

सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई सक्षम हरिद्वार की जिला बैठक

Image
*सक्षम के प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और ऐतिहासिक नेत्रकुंभ 2027 को सफल बनाने का आह्वान: ललित पंत* हरिद्वार 10 अक्टूबर  समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी और संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी जी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम के प्रांत अध्यक्ष आदरणीय ललित पंत जी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी ने कहा कि सक्षम संगठन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का भाव जागृत करना है। उन्होंने आगामी दो प्रमुख कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर रविवार को देहरादून के झाझरा स्थित धीमहि प्रकल्प में सक्षम का एक दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। यह वर्ग प्रातः 9:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक चलेगा। इस वर्ग में सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलाकांत पांडे जी तथा उत्तर क्षेत्र के संगठन...

संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत किए गए पुरस्कार वितरित

Image
हरिद्वार । उत्तराखंड संस्कृत संस्थान (उत्तराखंड सरकार) हरिद्वार द्वारा 18वें संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत "जनपद स्तरीय संस्कृतस्पर्धा" - 2026-27 के प्रथम दिवस का  उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संस्कृत स्पर्धा के मार्गदर्शक अमित कुमार चन्द ने की तथा संचालन जनपद सहसंयोजक डॉ केशव दत्त बलियानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मार्गदर्शक अमित कुमार चन्द , उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो० विनय विद्यालंकार, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय देहरादून के उपनिदेशक डॉ वाजश्रवा आर्य ,उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के शोध अधिकारी डॉ हरीश चन्द्र गुरुरानी, पूर्व जनपद संयोजक डॉ नवीन चन्द पंत, प्रकाशनाधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी, समाजसेवी प्रकाश जोशी , जनपद संयोजक डॉ विजय कुमार त्यागी जनपद सह संयोजक डॉ केशव दत्त बलियानी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों को उत्तरीय वस्त्र एवं हृदयफलक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्र...

हरिद्वार के शिक्षाविद वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजेंद्र पालीवाल को मिला ,"प्रतिभा रत्न सम्मान 2026"

Image
डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा " प्रतिभा रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के हरिद्वार से डॉ.विजयेंद्र पालीवाल को मिला सम्मान  नई दिल्ली 7 अक्टूबर राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू  में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में हरिद्वार के लेखक एवं शिक्षाविद डॉ विजयेन्द्र पालीवाल को हिन्दी साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु    "प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस देशभर से प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिलना बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तनवीर जफ़र अली ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए भिन्न भिन्न भाषा एवं संस्कृति के विद्वानों को सम्मानित करके इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नेक का...

पेरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कर रहे हैं कुमाऊं का नाम रोशन

Image
हौसले की उड़ान:  भुवन चंद्र गुणवंत ने तैराकी में जीता स्वर्ण पदक देहरादून में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव   व्हीलचेयर क्रिकेट, बैडमिंटन, पैरा लॉन बॉल और तैराकी में बनाई अलग पहचान “मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है; पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” इस पंक्ति को अपने जीवन में चरितार्थ कर रहे उत्तराखंड के जुझारू राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने एक बार फिर अपनी मेहनत, जुनून और अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। उत्तराखंड शासन द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी, खेल महाकुंभ 2026 की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भुवन चंद्र गुणवंत की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह उनके खेल जीवन की एक और महत्वपूर्ण सफलता है। वे लंबे समय से खेलों से जुड़े हुए हैं। व्हीलचेयर क्रिकेट, व्हीलचेयर बैडमिंटन, पैरा लॉन बॉल, तैराकी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न पैरा खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए व...

ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज में स्वच्छता अभियान के साथ मनाई गई गांधी शास्त्री जयंती

Image
*ऋषिकुल परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, स्वच्छता एवं सेवा का दिया संदेश*  गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।ऋषिकुल परिसर में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित **हरिद्वार।** उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंहने अपने उद्बवोधन में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा केवल बड़े कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि ...