हरिद्वार के शिक्षाविद वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजेंद्र पालीवाल को मिला ,"प्रतिभा रत्न सम्मान 2026"



डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा " प्रतिभा रत्न सम्मान-2026" से सम्मानित

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के हरिद्वार से डॉ.विजयेंद्र पालीवाल को मिला सम्मान 

नई दिल्ली 7 अक्टूबर राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू  में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में हरिद्वार के लेखक एवं शिक्षाविद डॉ विजयेन्द्र पालीवाल को हिन्दी साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु    "प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया।
भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस देशभर से प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिलना बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तनवीर जफ़र अली ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए भिन्न भिन्न भाषा एवं संस्कृति के विद्वानों को सम्मानित करके इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नेक कार्य किया है ।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. स्वर्णलता पांचाल ने कहा हर प्रतिभा सम्मान की हकदार है और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं 
वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा यह आयोजन बेहद शानदार और व्यवस्थित रहा उन्होंने कहा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को पहचान देना बहुत जरूरी है।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. पालीवाल के परिजनों, शुभचिंतकों एवं हरिद्वार के विद्वानों तथा साहित्यकारों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ