जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

हरिद्वार 17दिसबर  मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार में लोकमित्र संस्था द्वारा स्कूल बाहर बच्चों की वैकल्पिक शिक्षा की व्यवस्था व बच्चों को स्कूली शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु 25 सप्लीमेंट्री लर्निंग सेंटर चलाये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 17 दिसम्बर  को बहादराबाद के रावली महदूद में एक शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका औपचारिक रूप से उद्दघाटन बाल कल्याण समिति सदस्य श्री दिनेश शर्मा व श्रीमती रंजना शर्मा , प्रधनाचर्या- कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा  वार्ड पार्षद कृष्ण जी के उपस्थित में रिबन काटकर किया गया। बच्चों द्वारा वेलकम कार्ड देकर अथितियों का स्वागत किया गया।
लोकमित्र परियोजना समन्वयक ज़ाफ़री द्वारा कार्यक्रम के बारे विस्तार से बताया गया कि हरिद्वार एरिया में 1000 बच्चों के साथ 25 शिक्षा केंद्रों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 700 बच्चों को स्कूल से जोड़ने का कार्य किया गया है। उपस्थित गेस्ट द्वारा  बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और सभी बच्चों को अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने हेतु उत्साही किया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा जी के द्वारा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा के साथ ही सुरक्षा व चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गई।
अथितियों के द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में लोकमित्र संस्था की कोऑर्डिनेटर ज़ाफ़री, फील्ड सुपरवाइजर शालू, यासमीन, अनुराधा एवं ITC से सचिन काम्बले, व SBMA संस्था से रंजीत आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज