Posts

Showing posts from September, 2026

संघ के स्वयंसेवकों ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह

Image
चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों ने आयोजित किया भव्य परिवार मिलन समारोह हरिद्वार 30 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्य नगर स्थित चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा विगत दिवस अनुराग पैलेस, ज्वालापुर में भव्य एवं संस्कारमय परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों का स्वयंसेवकों द्वारा पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। स्वयंसेवकों द्वारा “निज गौरव को, निज वैभव को, क्यों हिंदू बहादुर भूल गए” गीत की वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक मंच प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। वहीं वीरांगना पन्नाधाय के त्याग और बलिदान पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। पन्नाधाय द्वारा अपने पुत्र चंदन के बलिदान की मार्मिक प्रस्तुति ने मंडप में उपस्थित बच्चों, महिलाओ...

रुड़की में संपन्न हुआ संस्कृत महोत्सव

Image
आर्य कन्या पाठशाला में 18वें रुड़की खंड स्तरीय संस्कृत महोत्सव का भव्य आयोजन, आर्य कन्या पाठशाला का रहा दबदबा रुड़की 24 सितंबर उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के तत्वावधान में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु 18वें संस्कृत महोत्सव का रुड़की खंड स्तरीय आयोजन आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव के प्रथम दिन 23 सितंबर को कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 10) की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वासुदेव पंत, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा राठौर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रवीण कुमार, विद्यालय के प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा जिंदल उपस्थित रहे। कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं—संस्कृत नाटक, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोक उच्चारण—में क्षेत्र के 10 विद्यालयों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आर्य कन्या पाठशाला ...

भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद:- मदन कौशिक

Image
ऋषिकुल परिसर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा हरिद्वार, 23 सितम्बर। ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हरिद्वार में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस के उद्देश्यों, आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और उपयोगिता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक ने अपने संबोधन में आयुर्वेद को भारतीय ज्ञान और चिकित्सा परंपरा की महत्वपूर्ण...

ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर में आयुर्वेद के महत्व को लेकर आयोजित की गई संगोष्ठी

Image
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर ऋषिकुल परिसर में संगोष्ठी आयोजित हरिद्वार 22 सितंबर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष विभाग उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला, देहरादून के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निर्धारित थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद (Ayurveda for a Healthier Tomorrow)” के अंतर्गत मंगलवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार के मदन मोहन मालवीय प्रेक्षागृह में संगोष्ठी एवं विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर के परिसर निदेशक प्रोफेसर ओ.पी. सिंह सहित प्रोफेसर खेम चंद्र शर्मा, प्रोफेसर अजय गुप्ता, प्रोफेसर रूबी रानी अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर धन्वंतरि वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषिकुल परिसर के विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगि...

ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया नेत्र चिकित्सा कैंप

Image
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर ऋषिकुल परिसर में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित हरिद्वार। 21 सितंबर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 21 सितंबर 2026 को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार के शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा B&H Pharma के सहयोग से नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद की जीवनशैली एवं उपचार पद्धतियों के माध्यम से नेत्रों को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में परिसर निदेशक प्रो. डॉ. ओ. पी. सिंह ने नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता पुस्तिकाएं एवं पम्पलेट वितरित किए गए। इसके पश्चात शालाक्य तंत्र विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान लगभग 30 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। रोगियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नेत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा आ...

कुंभ मेला 27 में सक्षम आयोजित करेगा पंचम नेत्र कुंभ

Image
* समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा कुंभ 2027 हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है पंचम नेत्र कुंभ।* *दिव्यांग सेवा राष्ट्र सेवा लक्ष्य को साध कर कार्य कर रहा है सक्षम।* -पूज्य स्वामी चिदानंद जी महाराज परमार्थ निकेतन। *सक्षम के साथ विविध संगठनों की नेत्र कुंभ तैयारी बैठक ।* ललित पंत जी प्रांत अध्यक्ष सक्षम उत्तराखंड  *नेत्र कुंभ के माध्यम से बाह्य दृष्टि ही नहीं दे रहा है अपितु अंतर्दृष्टि दे रहा है सक्षम ।* -चंद्रशेखर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम। नेत्र कुंभ 2027 के शुभारंभ हेतु आज एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी के सानिध्य एवं डॉ अनुज सिंघल जी सचिव स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन की अध्यक्षता तथा उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र जी के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम बैठक के शुभारंभ में स्वामी चिदानंद जी महाराज का आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया । इस दौरान स्वामी जी ने सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे विभिन्न कार्यों की सरा...

ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज ने की जेल बंदीयो के स्वास्थ्य की जांच वितरित की निशुल्क दवाइयां

Image
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय  के द्वारा जिला कारागार में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित शिविर में बंदियों को बांटी दवाइयां हरिद्वार।  ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हरिद्वार एवंसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य और भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं। ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर  ओ. पी .सिंह ने कहा कि ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा ...

उज्जैन में मनाया गया सदगुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का 95वां अवतरण"दिवस

Image
ब्रह्मलीन गुरुदेव श्रीस्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज का 94वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, आध्यात्मिक गरिमा एवं राष्ट्रचेतना के भाव के साथ सम्पन्न उज्जैन 19 सितंबर महाकाल की पावन नगरी उज्जयिनी में सनातन धर्म की अद्वैत वेदान्त परम्परा के दिव्य आलोक-स्तम्भ, विश्वविख्यात भारत माता मन्दिर के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित गुरुदेव भगवान श्रीस्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज का 94वाँ प्राकट्य महोत्सव अँजुश्री होटल परिसर में अत्यन्त श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी के उत्सव पुरुषत्व एवं कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी की मुख्य आतिथ्य गरिमा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्री विभूषित, जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री क...

श्री पंचायती नया अखाड़ा उदासीन में मनाई गई श्री श्री चंद्र जयंती, संत सम्मेलन का हुआ आयोजन

Image
भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक : करौली शंकर दास   संत सम्मेलन में भगवान श्री श्रीचंद्र के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संतों ने लिया संकल्प 532वीं जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में संत सम्मेलन, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन हरिद्वार, 19 सितम्बर। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) में संतों की मौजूदगी से भक्तिमय माहौल रहा। जयंती समारोह में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर जुटे। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूजा-अर्चना, संत सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री श्रीचंद्र के पूजन-अर्चन से हुआ। संतों ने विधि-विधान से पूजा कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद संत सम्मेलन में संत-महापुरुषों ने भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज के जीवन दर्शन और मानव कल्याण के लिए किए गए क...

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने मुख्य सचिव से की भेंट

Image
देहरादून उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के  मुख्य सचिव, श्री आनंद वर्धन जी से उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मिला!  प्रतिनिधि मंडल ने बहुत समय से  मुख्य सचिव जी की अध्यक्षता में होने वाली समस्या समाधान  बैठक को शीघ्र ही किए जाने हेतु गृह विभाग को निर्देशित करने का अनुरोध किया ! प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत  के नेतृत्व में मिला, जिसमें प्रांतीय संरक्षक श्री गोवर्धन प्रसाद शर्मा, प्रांतीय महासचिव महिपाल सिंह रावत जी ,, जिला सचिव भूपेंद्र सिंह कंडारी जी, पूरन सिंह असवाल जी एवं आशुतोष गैरोला जी, प्रमुख रूप से रहे!  मुख्य सचिव द्वारा बैठक  निर्धारित  कर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के समस्याओं के समाधान किए जाने का आश्वासन दिया !एवम् गृह विभाग को शीघ्र बैठक करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव महोदय को प्रतिनिधि मंडल द्वारा बैठक निर्धारित करने के साथ ही स्वतंत्रता स...

गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन में ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज ने स्वामी विवेकानंद एकैडमी जूनियर हाई स्कूल में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा एवं औषधि वितरण कैंप

Image
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का स्वामी विवेकानंद एकेडमी में निशुल्क चिकित्सा कैंप के साथ हुआ शुभारंभ  ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर के चिकित्सको, प्रशिक्षुओं ने स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर  वितरित की निशुल्क औषधियां  हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 19 सितंबर गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन  में ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बच्चों एवं ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क औषधि वितरण के साथ हुआ।  स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण कैंप का शुभारंभ गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेवी अनीता वर्मा, डॉक्टर शोभित कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर प्रियंका शर्मा ,डॉक्टर अंजली वर्मा, डॉ रमेश चंद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रबंधक सुदीप बनर्जी , वाइस प्रिंसिपल कविता बैनर्जी के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ चिकित्सा...

कष्ट , विघ्नहर्ता है श्री गणेश :- अनिरुद्ध भाटी

Image
रिद्धि-सिद्धि के दाता है भगवान श्री गणेश : अनिरूद्ध भाटी  निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित 17वां गणपति महोत्सव धूमधाम हुआ सम्पन्न हवन, पूजन व भण्डारे के पश्चात सायंकाल निकलेगी भव्य शोभायात्रा हरिद्वार, 18 सितम्बर। निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउण्ड में भव्य 17वां गणपति महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। 14 सितम्बर को मूर्ति स्थापना से प्रारम्भ हुआ गणपति महोत्सव आज हवन, पूजन व भण्डारे के साथ भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। देर सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। 17वें गणपति महोत्सव के विशिष्ट अतिथि भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने गणेश पूजन व हवन के पश्चात महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता है। भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता हैं। उनके पूजन, वंदन से निश्चित रूप से हमारा जीवन खुशहाल होकर सार्थक दिशा की ओर अग्रसर होता है। उन्हांेने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में भगवान शिव की ससुराल है। इस नाते भगवान गणेश की ननिहाल भी हरिद्वार है, ऐसे में तीर्थनगरी में किया गया गणेश पूजन विशेष फलदायी होता है। उन्हा...

करौली शंकर महाराज के सानिध्य में मनाया गया मोदी जी का जन्मदिन

Image
देश को विकसित बनाने में जुटे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी : करौली शंकर महाराज मिश्री मठ में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर किया गया 76 किलो के लड्डूू का वितरण प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानव सेवा दिवस के रूप में आयोजित कर किया सेवा प्रकल्पों का आयोजन हरिद्वार, 17 सितम्बर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मिश्री मठ, हरिद्वार में 76 किलो के लड्डू का केक काटकर कर मिष्ठान वितरित किया गया। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं नया अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं। 15 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में व 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में अनवरत 27 साल उन्होंने रात-दिन अथक परिश्रम कर राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश में सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात सनातन संस्कृति की पताका फहराने का कार्य राम मंदिर निर्माण के रूप में स...

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में हुआ विलय

Image
* धर्मनगरी हरिद्वार में पत्रकारिता का ऐतिहासिक महामिलन! उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में हुआ विलय*  *हरिद्वार* । धर्मनगरी के पावन प्रांगण में पत्रकारिता जगत ने एक नया इतिहास रच दिया है! 🚩 विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश चतुर्थी और राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के पावन व मंगलकारी संयोग पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विधिवत विलय उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ( संबद्ध IFWJ) में हो गया। यह ऐतिहासिक घोषणा कनखल स्थित पावन स्थल मानव कल्याण आश्रम में हुई। इस अवसर का आध्यात्मिक महत्व रेखांकित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय आर्य और जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन पत्रकारिता के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। पत्रकार हितों के संरक्षण और जन सरोकार की पत्रकारिता के लिए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का आज देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विधिवत विलय कर दिया गया।  प्रथम पूज्य गणेश जी की चतुर्थी, हिंदी दिवस और बप्पा की ननिहाल कनखल की पवित्र भूमि—इससे अधिक शुभ संयोग और क्या हो सकता है! यह व...

दिव्यांगों की सेवा में समर्पित है सक्षम का धीमहि प्रकोष्ठ:- ललित पंत

Image
    * सक्षम प्रांत उत्तराखंड द्वारा संचालित "धीमहि" दिव्यांग सेवा प्रकल्प पर क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाओं हेतु पहुंचे ।* ।    धीमहि दिव्यांग सेवा प्रकल्प पर साप्ताहिक दिव्यांगजन पुनर्वास शिविरों के क्रम में 11वां  शिविर आज 13 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। शिविर के आयोजन में 10 दिव्यांग जनों ने लाभ प्राप्त किया। ऐसे में कुछ माता-पीताओं ने दिव्यांग जनों के लिए आवासीय व्यवस्था के लिए भी प्रार्थना की। जिनकी प्रार्थना पर विचार कर शीघ्र अति शीघ्र व्यवस्था बनाने हेतु चर्चा की गई। दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र पेंशन तथा खेलकूद प्रशिक्षण संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया।  इस दौरान सक्षम प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत जी तथा सक्षम जिला देहरादून के सक्षम जिला सचिव राजेश कुमार के अतिरिक्त पुनर्वास साइकोलॉजिस्ट सुश्री श्रुति गुप्ता और पुनर्वास विशेषज्ञ एवं प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा उपस्थित रहे।

संस्कृत प्रतियोगिता में हरिद्वार के प्रतिभागियों ने पाया विशिष्ट स्थान

Image
डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 77वीं जयंती पर संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हरिद्वार के तीन प्रतिभागियों ने बढ़ाया धर्मनगरी का गौरव सुरेश मिश्रा, अनिरुद्ध बहुखंडी और डॉ. रेखा शर्मा ने अपनी-अपनी विधाओं में हासिल किया प्रथम स्थान देश-विदेश तक गूंजी संस्कृत की स्वर लहरी हरिद्वार। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् एवं संस्कृत पुरुष स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 77वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सप्तम अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता-2026 के परिणाम वेबिनार के माध्यम से घोषित किए गए। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ न्यूजीलैंड और अमेरिका से भी प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ‘संस्कृत भाषा से संस्कृति, संस्कार एवं आचरण का रक्षण’ विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरिद्वार के तीन प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरि की नगरी धर्मनगरी हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। बाल संस्कार मांगलिक श्लोक गान में सुरेश मिश्रा, संस्कृत देशभक्ति गीत गान में अनिरुद्ध बहुखंडी तथा स्तोत्र गान में डॉ. रेखा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स...