Posts

Showing posts from April, 2026

पातंजल योग धाम में कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ

Image
पातंजल योगधाम में की गयी कंप्यूटर लैब की स्थापना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी कंप्यूटर लैब-नरेश रानी गर्ग हरिद्वार, 29 अप्रैल। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई आदि मौजूद रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में हर की पौड़ी पर हुआ बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का आगमन

Image
उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की पहचान है बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा :- मंत्री प्रसाद नैथानी  भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में हर की पौड़ी पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा हरिद्वार 29 अप्रैल बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला मंदिर से वार्षिक भ्रमण यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में एवं शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में हर की पौड़ी पहुंची जहां पर भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगा पूजन, डोली स्नान के पश्चात डोली यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना हुई  गंगा दशहरे पर डोली यात्रा का समापन विशौन पर्वत ग्यारह गांव हिंदाव टिहरी गढ़वाल में बाबा विश्वनाथ धाम में होगा। हर की पौड़ी पर डोली यात्रा का स्वागत करते हुए स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जहां पर...

महादेव प्राइवेट आईटीआई के छात्रों को शिवम ऑटो कम्पनी में मिला रोजगार

Image
हरिद्वार / फेरूपुर 28 अप्रैल  "महादेव प्राइवेट आईटीआई" फेरूपुर मे * शिवम ऑटो लिमिटेड, सिडकुल* उत्तराखण्ड जो कि हीरो होंडा ग्रुप की कंपनी है द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "शिवम ऑटो लिमिटेड" के एचआर मैनेजर मनोज कुमार वर्मा तथा सहायक एचआर पीके सनी द्वारा फीटर ट्रेड के आपेक्षित छात्र/ छात्राओं के टेक्निकल एवं एचआर इंटीरियर इन्टरव्यू के पश्चात् विभिन्न अभ्यर्थियों को महादेव आईटीआई में ही सेलेक्ट कर जॉब ऑफर दिया तथा कुछ अभ्यर्थियों को एचआर एवं टेक्निकल इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट पूरा करने पर एक सप्ताह के अंदर ऑफर लेटर देने की बात कही।  इस अवसर पर महादेव प्राइवेट आईटी के प्रधानाचार्य राके श वर्मा द्वारा अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही मन लगाकर ईमानदारी से काम करने का आवहन किया जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित करने में अभ्यर्थी अपना सहयोग व योगदान प्रदान कर सके।  इस अवसर पर महादेव आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

29 अप्रैल बुधवार को हर की पौड़ी पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली यात्रा

Image
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा 29 अप्रैल बुधवार को पहुंचेगी हर की पौड़ी  विशौन पर्वत से चलकर हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली यात्रा :-  महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी  हरिद्वार 27 अप्रैल  बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला 28 दिवसीय डोली रथ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा पूजन एवं देव डोलियों के स्नान के साथ होगा हरिद्वार में इस डोली यात्रा के संयोजक आमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा  इस यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार रहे मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में हर की पौड़ी पहुंचेगी जहां पर भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरि महाराज एवं आध्यात्मिक विभूतियां के सानिध्य में हर की पौड़ी पर देव डोलियों को स्नान कराया जाएगा एवं गंगा जी की पूजा अर्चना कर डोली यात्रा को समस्त उत्तराखंड के भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। डोली यात्रा के महत्व को बताते हुए भारत माता मंद...

देहरादून के झाझरा में धीमहि दिव्यंग सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Image
सक्षम के धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र का देहरादून के झांझरा में सुबोध उनियाल करेंगे उद्घाटन :-ललित पंत  28 अप्रैल को देहरादून के झाझरा में  धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शैलेंद्र प्रदान करेंगे मार्गदर्शन  हरिद्वार 26 अप्रैल सक्षम उत्तराखंड के तत्वाधान में देहरादून के झांझरा में धीमहि दिव्यंग सेवा केंद्र का शुभारंभ 28 अप्रैल मंगलवार को होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल  उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर जहां विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा वहीं इस उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र भाई साहब अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे , ललित पंत ने सक्षम के सभी अनुसांगिक सेवा प्रकल्पो, प्रकोष्ठो , आयामों के दायित्व धारीयो से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया साथ ही स्थानीय लोगों से इस सेवा शिविर का लाभ उठाने का भी आहवान किया।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम

Image
हाई स्कूल परीक्षा में स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट 41 छात्र-छात्राओं में से 39 रहे प्रथम, दो ने पाया द्वितीय स्थान स्वामी अजरा नंद अंध विद्यालय हाई स्कूल में सामान्य और नेत्रहीन दिव्यांग बालक पढ़ते हैं साथ-साथ  विद्यालय के प्रबंधक महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वाद  हरिद्वार 25 अप्रैल तीर्थ नगरी हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के द्वारा संचालित स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यालय के प्रबंधक  महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल विगत 30 वर्षों से नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है यहां पर हाई स्कूल तक सामान्य और दिव्यांग बच्चे साथ-साथ पढ़ते हैं और उनके लिए शिक्षा , पुस्तकें ड्रेस आदि  निशुल्क है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल...

देहरादून के झांझरा में 28 अप्रैल को होने जा रहा है सक्षम के प्रथम मानसिक दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ

Image
हरिद्वार 24 अप्रैल  आगामी 28 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे प्रांत के *एकमात्र मानसिक दिव्यांग जन प्रकल्प धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र के शुभारंभ* के अवसर पर एक *दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य शिविर तथा दिव्यांग सहायक उपकरण परीक्षण शिविर* का आयोजन होने जा रहा है। उपरोक्त जानकारी उत्तराखंड सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा ने प्रदान करते हुए बताया कि देहरादून के निकट झझरा  क्षेत्र में एकमात्र मानसिक दिव्यांगजन प्रकल्प धीमहिदिव्यंग सेवा केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी के माध्यम से विनम्र निवेदन है कि सभी जिलों से सक्षम कार्यकर्ता समय से अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।  इस कार्यक्रम में *विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी गण* भी उपस्थित रहेंगे । ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग संगठन एवं संस्थाएं भी प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित की गई हैं।

सक्षम जिला हरिद्वार की हुई योजना बैठक नए समर्पित कार्यकर्ता को दिए गए दायित्व

Image
*। *सत्यप्रकाश सक्षम के जिला कोषाध्यक्ष और सत्यदेव राठी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए*   दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सक्षम जिला हरिद्वार योजना बैठक का आयोजन हरिद्वार गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर संपन्न हुई।  सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्ववलन, पुष्प अर्पण एवं संगठन सुक्तम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सक्षम संरक्षक जिला हरिद्वार द्वारा सक्षम के बारे में विस्तार से बताया गया।  जिला योजना बैठक में पहुंचे प्रभारी अनंत प्रकाश मेहरा जी प्रांत सह सचिव सक्षम के समक्ष जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी द्वारा दायित्व परिवर्तन के लिए दो नाम प्रस्तुत किए गए जिसमें सत्य प्रकाश जी को जिला कोषाध्यक्ष और सत्यदेव राठी जी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। दोनों दायित्वधारियों ने कहा कि वे जिले के दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे और दिव्यांग हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य दिव्यांगजनो को मुख्य धारा से जोड़ना और उनकी उच्च क्षमता एवं एक्टिविटीज समाज के सामने लाना और सरकार तक पहुंचाना है...

अग्रसेन घाट पर डॉक्टर विशाल गर्ग ने श्रद्धालुओं संग किया गंगा पूजन

Image
हरिद्वार 23 अप्रैल गंगा  सप्तमी के अवसर पर महाराज अग्रसेन घाट समिति के पदाधिकारी द्वारा मां गंगा की पूजा अर्चना कर मां गंगा को नमन किया अध्यक्ष रामबाबू बंसल महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी हरिद्वार की जीवन रेखा है मां गंगा के अनन्य भक्त देश दुनिया में रहते हैं मां गंगा के मात्र आचमन से ही अंतकरण की शुद्ध हो जाती है उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी पर दानगंं पुण्य अवश्य करना चाहिए मनुष्य सेवा में अपना योगदान दें मां गंगा सभी के कासन को दूर करती है मां गंगा को अविरल स्वच्छ निर्मल बहने दे गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें डॉक्टर विशाल गर्ग ने तीर्थ श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि पुराने कपड़े मेले को चले पदार्थ गंगा के आसपास ना फेक घाटो का शुद्ध वातावरण बनाए रखें मां गंगा सभी की पालनहार है देश दुनिया से धर्मनगर में लोग मां गंगा के दर्शन करने आते हैं आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ भी अर्जित करते हैं

विद्या विहार अकादमी के छात्र- छात्राओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Image
विद्या विहार एकेडमी में गंगा सप्तमी पर गंगा तेरा जल ही अमृत कार्यक्रम का आयोजन...... हरिद्वार 23 अप्रैल   जिसे अमृत कहा जाता है जिससे हमारा शरीर बना है जल ही हमारा जीवन का आधार है आज देश की पवित्र नदी गंगा जिसका उद्गम पहाड़ों से अविरल होता है जिसे हम अपनी जीवन दायी नी माँ के रूप में सम्मान देते हैं आज उनका धरती पर अवतरण दिवस है जिसे हम सब बड़ी श्रद्धा भाव से मनाते हैं हम भाग्यशाली हँ जो हरिद्वार माँ गंगा के तट पर वास करते हैं  विद्या विहार एकेडमी की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभना पालीवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण पर अपने विचारों से उपस्थित बच्चों एवं अध्यापक अध्यापकों को बताया कि आज हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विशाल रूप से गंगा का विधित पूजन किया जाता है उन्होंने कहा कि जल है तो कल है...हमें जल को प्रदुषित होने से बचाना है हमारी असली पूजा हमारा गंगा के प्रति सम्मान उसके जल को सुरक्षित रखने में है....सभी उपस्थित बच्चों ने विद्या विहार परिवार के साथ शपथ ग्रहण की की हम आज पतित पावन गंगा जो हमें हमारी धरा को अपने जल से सिंचित करती हमें अमूल्य जीवन प्रद...

श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य में मनाया गया श्री स्वामिनारायण आश्रम का 23 वां पाटोउत्सव

Image
संत सम्मेलन के साथ श्री स्वामिनारायण आश्रम का मनाया गया  पाटोउत्सव  बटुक ब्राह्मणों का कराया गया उपनयन संस्कार  श्री स्वामिनारायण भगवान को अर्पित की है छप्पन भोग  हरिद्वार 23 अप्रैल श्री स्वामिनारायण सम्प्रदाय  की प्रतिष्ठित संस्था श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपत वाला का 23 वां पाटोउत्सव   श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य एवं आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां संत समाज ने श्री स्वामिनारायण आश्रम और स्वामिनारायण  संप्रदाय के द्वारा सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार और संवर्धन के लिए किए जा रहे  प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वही आश्रम के परमाध्यक्ष श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि संत समाज के सहयोग और मार्गदर्शन में श्री स्वामीनारायण आश्रम भूपत वाला सनातन हिंदू धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का केंद्र बन गया है जिसमें बटुक ब्राह्मणों को निशुल्क  संस्कृत और वेदों की शिक्षा देकर धर्म के संवर्धन का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है आज इसी उपक्रम के अंतर्गत बटुक ब्राह्मणों का...

जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में मनाई गई शंकराचार्य जयंती

Image
आद्य शंकराचार्य भगवान ने भारत को धार्मिक सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोया:- आचार्य महामंडलेश्वर विशोका नंद भारती जगद गुरु आद्य शंकराचार्य जी  की जयंती के अवसर पर शंकराचार्य चौक पर संत समाज ने किया श्री विग्रह पूजन श्री कृष्ण निवास आश्रम में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा  हरिद्वार 21 अप्रैल  जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य जी महाराज का 1238 वां जयंती समारोह जगद गुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संयोजन में शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज , महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद ,स्वामी शरद पुरी, सहित संत समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके पश्चात श्री कृष्ण निवास आश्रम में भगवान आद्य शंकराचार्य जी महाराज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती...

जूना अखाड़े की 13वीं मढी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बने जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी  के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष  हरिद्वार  (गोपाल रावत) सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी  का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर महाराजश्री का महाराष्ट्र से लेकर गाजियाबाद तक अनेक स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। माहुगढ़ नांदेड़ महाराष्ट्र स्थित श्री दत्त शिखर संस्थान में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को  श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने की।  जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती महाराज,वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, मंत्री ओम भारती महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, श्री दत्त शि...

कल शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ होगा शंकराचार्य जयंती समारोह :-श्रीमान देवानंद सरस्वती

Image
कल (21 अप्रैल को ) मनाई जाएगी जगद गुरु आद्य शंकराचार्य जी की जयंती  शंकराचार्य चौक पर मंगलवार को प्रातः श्री विग्रह का होगा पूजन तत्पश्चात श्री कृष्ण निवास आश्रम संयास रोड कनखल में होगी श्रद्धांजलि सभा  हरिद्वार 30 अप्रैल  जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य जी महाराज का 1238 वां जयंती महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाख शुक्ल पंचमी 21 अप्रैल दिन मंगलवर को शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ होगा उपरोक्त जानकारी जगद गुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने देते हुए बताया कि  21 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे शंकराचार्य चौक पर  शंकराचार्य भगवान के श्री विग्रह पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें तीर्थ नगरी हरिद्वार के समस्त संत महंत अखाड़े भगवान आद्य शंकराचार्य के श्री विग्रह का पूजन करेंगे तत्पश्चात 10:00 बजे श्री कृष्ण निवास आश्रम कनखल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में अंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Image
* स्वामी विवेकानंद एकेडमी में जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत* हरिद्वार /श्यामपुर कांगड़ी 15 अप्रैल प्रगत भारत संस्था (पंजी.) के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में "बाबा साहेब के जीवन दर्शन" विषय पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, श्यामपुर कांगड़ी में किया गया। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि* के रूप में आर.एल. व्यास अति विशिष्ट अतिथि भेल अनुसूचित जाति इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सुधीर वर्मा एवं प्रतियोगिता प्रभारी जितेंद्र धर्मराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि आर.एल. व्यास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों और संविधान को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। अति विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज के छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निर...

28 अप्रैल से प्रारंभ होगी बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा

Image
देहरादून 12 अप्रैल 27वीं बाबा विश्वनाथ माँ जगदीशिला 28 दिवसीय डोली रथ यात्रा–2026 के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु गढ़वाल मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून स्थित होटल सौरभ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री गजेन्द्र सिंह राणा (जिला पंचायत सदस्य) द्वारा की गई। बैठक में यात्रा संयोजक श्री मंत्री प्रसाद नैथानी (पूर्व मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यात्रा संयोजक श्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि— "यह डोली रथ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं का कर्तव्य है कि वे इस दिव्य यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।" बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस पावन यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। निर्णय लिया गया कि आगामी डोली रथ यात्रा को पूर्व वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाया जाएगा। इसके लिए यात्रा के व...

भाजपा ओबीसी मोर्चा के संयोजन में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती

Image
महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर कुरीतियों पर करें प्रहार — जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर किया पुष्प अर्पित कर किया नमन हरिद्वार 11 अप्रैल भाजपा के जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए सामाजिक सुधार में अह्म काम किया। शनिवार को जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, दलितों के उत्थान और सामाजिक समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति व्यवस्था, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। जिसके लिए उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन ह...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के संगठन ने की मुख्यमंत्री से खटीमा में भेंट

Image
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर खटीमा में की चर्चा*  खटीमा 10 अप्रैल  उत्तराखण्ड   स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों के अनुरोध पर कल दिनांक 09/04/2026 को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान किए जाने पर चर्चा की। जिसमें पेंशन बढ़ोत्तरी ,पैंशन में आ रही अन्य समस्याओं ,प्रथम पीड़ी के न रहने पर द्वितीय पीड़ी को पेंशन दिए जाने, देहरादून में सेनानी भवन हेतु धन आवंटित करने व दोनों मंडलों में भी और सेनानी भवन बनाए जाने की मांग के साथ ही जिसतरह अन्य अयोग, परिषदों में उपाध्यक्ष नामित किये गए है उसी तरह सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद में भी उपाध्यक्ष नामित किये जाने आदि विषयों पर चर्चा की। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मं...

डैफोडिल प्ले स्कूल में स्वागत समारोह के साथ हुआ बच्चों का प्रवेश प्रारंभ

Image
पहला कदम.. आओ स्कूल चले हम हरिद्वार / ज्वालापुर 10 अप्रैल माता पिता के लिए उनके बच्चे का शिक्षा के क्षेत्र पहला कदम एक महत्त्वपूर्ण पल होता वो एक यादगार होता है गुरूवार को गुघाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर स्थित  डेफोडिल प्ले स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के नव प्रवेश प्राप्त बच्चों का पहला कदम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ  जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चे के पहले कदम को अपनी स्मृति में संजोया ....इस पल को देख अभिभावक अभिभूत हो उठे जब उनके नन्हे बच्चे ने फ़ूलों से सजे फर्श पर अपना पहला कदम रखा.  श्रीमती शोभना पालीवाल प्रधानाचार्या विद्या विहार एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल  ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजा के साथ बच्चों को तिलक  लगा कर शुभाशीष प्रदान किए श्रीमती अनन्या पालीवाल  श्रीमती शिल्पा राणा श्रीमती सिंधिया ने बच्चों के हाथों में कलावा रोली चन्दन पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. उपरोक्त जानकारी स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र पालीवाल ने प्रदान करते हुए बताया कि प्ले स्कूल में बच्चों का एडमिशन शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ भव्य स्वागत समार...

पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
  पिरान कलियर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  पिरान कलियर, 8 अप्रैल धनौरी पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज, हरिद्वार के B.A. LL.B. 8वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के माध्यम से भावी अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की बुनियादी जानकारी होने से शोषण को रोका जा सकता है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रबंधक अश्वनी सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ युवा नेता एवं समाजसेवी रवि सैनी, माही नाथ, रूपाली, फिजा तथा निदेशक कमल किशोर शर्मा उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तिवारी एवं दिवाकर गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि के रू...

तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंची दमड़ी यात्रा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया स्वागत

Image
सामाजिक समरसता के संवाहक हैं भगवान रविदास : मदन कौशिक श्री रविदास आश्रम, निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी की अध्यक्षता में हरकी पैडी तक हुआ भव्य दमड़ी शोभायात्रा का आयोजन सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक किया शोभायात्रा में प्रतिभाग हरिद्वार, 04 अप्रैल। तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री भगवान रविदास आश्रम, निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी व सचिव संत इन्दर दास जी महाराज के संयोजन में भव्य दमड़ी शोभायात्रा हरकी पैडी तक आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। निर्मला छावनी स्थित भगवान श्री रविदास आश्रम पर शोभायात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान रविदास सामाजिक समरसता के संवाहक हैं। उन्हांेने समाज को सद्भाव, समानता, समरसता व स्नेह भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने सदैव समाज में व्याप्त विसंगतियों व कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। मदन कौशिक ने कहा कि संत बाबा निर्मल दास के नेतृत्व में संस्था समूचे देश में भगवान रविदा...

दीप शिखा ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

Image
लक्ष्य की ओर गतिमान *दीपशिखा* 'प्रेरणा गोष्ठी' का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद।  हरिद्वार 4 अप्रैल दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी *अमित* ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल से पधारे आचार्य मुकुंद देव ने त्वरित अनुष्टुप छंद में संस्कृत श्लोक रचकर दीपशिखा को शुभकामनाएं दी और कहा कि दीपशिखा निरंतर प्रगति की ओर उन्मुख रहे। नवोदित रचनाकारों की रचनाएं प्रशंसनीय थी ।सोनाक्षी ने कहा- *सांसों में ही नहीं इरादों में तूफान बनाए रखना*। ओजस्वी सनी ने कहा *मैं भारत का युवा हूँ शब्दों की लौ जगाता हूं*।कवयित्री आरती की रचना पिता को समर्पित रही- शब्दों से नहीं कर्म से है महान, यही है पिता की पहचान। आचार्य सुभाष जोशी की सुंदर रचना रही- *प्रभात की बेला मनोहर सब का मन हर्षित कर जाती है*। वृंदा शर्मा के मधुर गीतों ने सभी को आनंद- विभोर किया।हिन्दी-संस्कृत के वि...

बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Image
विधायक आदेश चौहान एवं मेयर किरण जैसल ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हरिद्वार, 3 अप्रैल। रोशनाबाद स्थित योग स्थली स्पोर्टस स्टेडिम में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान व मेयर किरण जैसल ने किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों व 10 स्पोर्टस कालेज की टीमों के 154 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमें 97 बालक एवं 57 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ एवं साईं ट्रेनिंग काशीपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कदम उठा रही हैं। सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप में देश में पहचान बना रहा है। मेयर किरण जैसल ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि खेल कैरियर का भी बेहतर माध्यम हैं। निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से खेलों में उच्च मुकाम पाया जा सकता है। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष ...