डैफोडिल प्ले स्कूल में स्वागत समारोह के साथ हुआ बच्चों का प्रवेश प्रारंभ
पहला कदम.. आओ स्कूल चले हम
हरिद्वार / ज्वालापुर 10 अप्रैल माता पिता के लिए उनके बच्चे का शिक्षा के क्षेत्र पहला कदम एक महत्त्वपूर्ण पल होता वो एक यादगार होता है गुरूवार को गुघाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर स्थित डेफोडिल प्ले स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के नव प्रवेश प्राप्त बच्चों का पहला कदम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चे के पहले कदम को अपनी स्मृति में संजोया ....इस पल को देख अभिभावक अभिभूत हो उठे जब उनके नन्हे बच्चे ने फ़ूलों से सजे फर्श पर अपना पहला कदम रखा. श्रीमती शोभना पालीवाल प्रधानाचार्या विद्या विहार एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजा के साथ बच्चों को तिलक लगा कर शुभाशीष प्रदान किए श्रीमती अनन्या पालीवाल श्रीमती शिल्पा राणा श्रीमती सिंधिया ने बच्चों के हाथों में कलावा रोली चन्दन पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. उपरोक्त जानकारी स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र पालीवाल ने प्रदान करते हुए बताया कि प्ले स्कूल में बच्चों का एडमिशन शुरू हो गया है जिसका शुभारंभ भव्य स्वागत समारोह के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment