ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज
परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज ऋषिकेश में श्रवण कराएंगें श्रीमद् भागवत कथा
15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
हरिद्वार 14 दिसंबर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष , गीता परिवार एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान के संस्थापक परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज 15 दिसंबर से आगामी 21 दिसंबर तक ऋषिकेश स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा करेंगे उपरोक्त जानकारी हरिद्वार में इस कथा के सहयोगी एवं महाराज श्री के परम शिष्य एडवोकेट विजय उपाध्याय ने प्रदान करते हुए बताया कि परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी विद्वतापूर्ण ,सरस, ओजस्वी वाणी से कथा का रसपान कराएंगे उन्होंने बताया कि हरियाणा सूरजकुंड से प्रतिष्ठित समाजसेवी, उद्योगपति संजय लोधा, विवेक लोधा इस कथा के मुख्य यजमान है लोधा परिवार के संयोजन में श्रीमद् भागवत कथा के मध्य देश के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक विभूतियों का आगमन होने जा रहा है ।
Comments
Post a Comment