श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य में मनाया गया श्री स्वामिनारायण आश्रम का 23 वां पाटोउत्सव
संत सम्मेलन के साथ श्री स्वामिनारायण आश्रम का मनाया गया पाटोउत्सव
बटुक ब्राह्मणों का कराया गया उपनयन संस्कार
श्री स्वामिनारायण भगवान को अर्पित की है छप्पन भोग
हरिद्वार 23 अप्रैल श्री स्वामिनारायण सम्प्रदाय की प्रतिष्ठित संस्था श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपत वाला का 23 वां पाटोउत्सव श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य एवं आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां संत समाज ने श्री स्वामिनारायण आश्रम और स्वामिनारायण संप्रदाय के द्वारा सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वही आश्रम के परमाध्यक्ष श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि संत समाज के सहयोग और मार्गदर्शन में श्री स्वामीनारायण आश्रम भूपत वाला सनातन हिंदू धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का केंद्र बन गया है जिसमें बटुक ब्राह्मणों को निशुल्क संस्कृत और वेदों की शिक्षा देकर धर्म के संवर्धन का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है आज इसी उपक्रम के अंतर्गत बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार किया गया आज से ही ये वेदों को पढ़ने के अधिकारी हो जाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि सनातन वैदिक धर्म में जो 16 संस्कार प्रतिपादित किए गए हैं उसमें से उपनयन संस्कार सबसे महत्वपूर्ण है श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज ने संस्कृत पाठशाला स्थापित कर बटुक ब्राह्मण को तैयार करने का कार्य किया है। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के प्रति मंगलकामनाएं प्रकट करते हुए कहा कि गुजरात से आए इस संत ने तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्री स्वामिनारायण संप्रदाय को प्रतिष्ठित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महामंडलेश्वर अरुण दास ,बाबा हठयोगी, साध्वी रामा देवी, साध्वी भक्ति देवी ,महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, आचार्य हरिहरा नंद, महंत सूरज दास, महंत जगजीत सिंह, सहित संत जन उपस्थित रहे। संत सम्मेलन का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया श्री स्वामीनारायण आश्रम के संचालक आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज, कोठारी जयेंद्र स्वामी, स्वामी धर्मानंद , स्वामी गंगासागर , योगेश भगत ,प्रतीक भाई , लंदन से आए अशोक भाई, कच्छ गुजरात से आए हीर जी भाई आदि ने संत महंत जनों का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद सूरज शर्मा एडवोकेट अरविंद शर्मा ,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment