उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम
हाई स्कूल परीक्षा में स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट
41 छात्र-छात्राओं में से 39 रहे प्रथम, दो ने पाया द्वितीय स्थान
स्वामी अजरा नंद अंध विद्यालय हाई स्कूल में सामान्य और नेत्रहीन दिव्यांग बालक पढ़ते हैं साथ-साथ
विद्यालय के प्रबंधक महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वाद
हरिद्वार 25 अप्रैल तीर्थ नगरी हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के द्वारा संचालित स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यालय के प्रबंधक महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल विगत 30 वर्षों से नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है यहां पर हाई स्कूल तक सामान्य और दिव्यांग बच्चे साथ-साथ पढ़ते हैं और उनके लिए शिक्षा , पुस्तकें ड्रेस आदि निशुल्क है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में इस बार
41 सामान्य और नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिन में से 39 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं शेष दो छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से विद्यालय का रिजल्ट सत प्रतिशत रहता है इसके लिए उन्होंने जहां स्कूल के शिक्षकों अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों के प्रति आशीर्वाद प्रदान किया वहीं यह भी जानकारी दी कि विगत सत्र से अजरानंद अंध विद्यालय में 11वीं की कक्षा भी प्रारंभ हो चुकी है
Comments
Post a Comment