कल शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ होगा शंकराचार्य जयंती समारोह :-श्रीमान देवानंद सरस्वती
कल (21 अप्रैल को ) मनाई जाएगी जगद गुरु आद्य शंकराचार्य जी की जयंती
शंकराचार्य चौक पर मंगलवार को प्रातः श्री विग्रह का होगा पूजन तत्पश्चात श्री कृष्ण निवास आश्रम संयास रोड कनखल में होगी श्रद्धांजलि सभा
हरिद्वार 30 अप्रैल जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य जी महाराज का 1238 वां जयंती महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाख शुक्ल पंचमी 21 अप्रैल दिन मंगलवर को शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ होगा उपरोक्त जानकारी जगद गुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने देते हुए बताया कि 21 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे शंकराचार्य चौक पर शंकराचार्य भगवान के श्री विग्रह पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें तीर्थ नगरी हरिद्वार के समस्त संत महंत अखाड़े भगवान आद्य शंकराचार्य के श्री विग्रह का पूजन करेंगे तत्पश्चात 10:00 बजे श्री कृष्ण निवास आश्रम कनखल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा
Comments
Post a Comment