देहरादून के झांझरा में 28 अप्रैल को होने जा रहा है सक्षम के प्रथम मानसिक दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ
हरिद्वार 24 अप्रैल आगामी 28 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे प्रांत के *एकमात्र मानसिक दिव्यांग जन प्रकल्प धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र के शुभारंभ* के अवसर पर एक *दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य शिविर तथा दिव्यांग सहायक उपकरण परीक्षण शिविर* का आयोजन होने जा रहा है। उपरोक्त जानकारी उत्तराखंड सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा ने प्रदान करते हुए बताया कि देहरादून के निकट झझरा
क्षेत्र में एकमात्र मानसिक दिव्यांगजन प्रकल्प धीमहिदिव्यंग सेवा केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी के माध्यम से विनम्र निवेदन है कि सभी जिलों से सक्षम कार्यकर्ता समय से अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में *विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी गण* भी उपस्थित रहेंगे । ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग संगठन एवं संस्थाएं भी प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित की गई हैं।
Comments
Post a Comment