विद्या विहार अकादमी के छात्र- छात्राओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
विद्या विहार एकेडमी में गंगा सप्तमी पर गंगा तेरा जल ही अमृत कार्यक्रम का आयोजन......
हरिद्वार 23 अप्रैल जिसे अमृत कहा जाता है जिससे हमारा शरीर बना है जल ही हमारा जीवन का आधार है आज देश की पवित्र नदी गंगा जिसका उद्गम पहाड़ों से अविरल होता है जिसे हम अपनी जीवन दायी नी माँ के रूप में सम्मान देते हैं आज उनका धरती पर अवतरण दिवस है जिसे हम सब बड़ी श्रद्धा भाव से मनाते हैं हम भाग्यशाली हँ जो हरिद्वार माँ गंगा के तट पर वास करते हैं विद्या विहार एकेडमी की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभना पालीवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण पर अपने विचारों से उपस्थित बच्चों एवं अध्यापक अध्यापकों को बताया कि आज हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विशाल रूप से गंगा का विधित पूजन किया जाता है उन्होंने कहा कि जल है तो कल है...हमें जल को प्रदुषित होने से बचाना है हमारी असली पूजा हमारा गंगा के प्रति सम्मान उसके जल को सुरक्षित रखने में है....सभी उपस्थित बच्चों ने विद्या विहार परिवार के साथ शपथ ग्रहण की की हम आज पतित पावन गंगा जो हमें हमारी धरा को अपने जल से सिंचित करती हमें अमूल्य जीवन प्रदान करती है उसके प्रति समर्पित भाव से उसकी रक्षा करेंगे उसे प्रदुषित नहीं करेंगे.
Comments
Post a Comment