उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने मुख्य सचिव से की भेंट

देहरादून उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के  मुख्य सचिव, श्री आनंद वर्धन जी से उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मिला!  प्रतिनिधि मंडल ने बहुत समय से  मुख्य सचिव जी की अध्यक्षता में होने वाली समस्या समाधान  बैठक को शीघ्र ही किए जाने हेतु गृह विभाग को निर्देशित करने का अनुरोध किया ! प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत  के नेतृत्व में मिला, जिसमें प्रांतीय संरक्षक श्री गोवर्धन प्रसाद शर्मा, प्रांतीय महासचिव महिपाल सिंह रावत जी ,, जिला सचिव भूपेंद्र सिंह कंडारी जी, पूरन सिंह असवाल जी एवं आशुतोष गैरोला जी, प्रमुख रूप से रहे!  मुख्य सचिव द्वारा बैठक  निर्धारित  कर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के समस्याओं के समाधान किए जाने का आश्वासन दिया !एवम् गृह विभाग को शीघ्र बैठक करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव महोदय को प्रतिनिधि मंडल द्वारा बैठक निर्धारित करने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन भी प्रेषित किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ