अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने किया रामलीला का उद्घाटन
ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप 'मित्र प्रधान' ने किया जियापोता रामलीला का भव्य शुभारंभ
हरिद्वार/लक्सर (ब्यूरो): ग्राम जियापोता में आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रिय एवं लोकप्रिय ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप (मित्र प्रधान) द्वारा किया गया। अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सुर्खियों में रहने वाले 'मित्र प्रधान' ने दीप प्रज्वलित कर और रामलीला मंच का पर्दा खोलकर इस पावन मंचन की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री (मत्स्य विभाग) श्री नाग सिंह कश्यप जी और क्षेत्र के अत्यंत सम्मानित एवं मोजिज़ व्यक्तित्व श्री जानकी कश्यप जी का रामलीला कमेटी और ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखर कश्यप 'मित्र प्रधान' ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने इस शानदार और अनुशासित आयोजन के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री केहर सिंह राणा जी, सचिव श्री गौतम चौहान जी, कोषाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह चौहान जी, महामंत्री श्री राहुल गुप्ता जी एवं निर्देशक श्री राजेंद्र कटारपुर जी सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों ने 'मित्र प्रधान' के निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और उनकी कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की।
Comments
Post a Comment