श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को वितरित किया राशन ,भौजन और उपहार

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने किया विशेष नारायण सेवा का आयोजन* 

हरिद्वार 21सितबर। श्री  सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में पितृ अमावस्या के अवसर पर विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया जिसमें कुष्ठ रोगियों को पूरी सब्जी चावल एवं छोला एवं खीर का प्रसाद उपलब्ध कराया गया, साथ ही कच्चे अनाज के रूप में 50 किलो आटा, 40 किलो चावल, 6 किलो दाल, 10 किलो चीनी, 1 किलो चायपत्ती, 5 लीटर तेल सरसों का, 5 किलो नमक, 1 किलो मसाले, साबुन नहाने के 12 एवं कपडे धोने के 12 और 4 दर्जन केले, बच्चों को कुल 40 पैकेट बिस्कुट उपलब्ध कराए गए साथ ही सभी कुष्ठ रोगियों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया l उक्त के अतिरिक्त कपड़े, साड़ी भी भेंट की गई.. समिति के कुल 7 सदस्यों ने आज की एक महत्वपूर्ण सेवा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. उपरोक्त जानकारी श्री सत्यसांई सेवा  समिति के वशिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र जोशी ने प्रदान करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य प्रति माह आयोजित किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ