जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा ने गंगा पूजन के पश्चात शुरू की नगर परिक्रमा

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा पहुंची दक्ष महादेव मंदिर 

हरिद्वार 30 सितंबर ( गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार ) श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा की  हर की पौड़ी पर गंगा पूजन के साथ नगर परिक्रमा शुरू हो गई है। आज पवित्र छड़ी सिद्ध पीठ माया देवी से पूजा अर्चना के पश्चात अखाड़े के वरिष्ठ सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महंत केदारपुरी महासचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी श्री महंत महाकाल गिरी ,श्री महंत आदित्य गिरी के नेतृत्व में बाल्मीकि चौक, शिव मूर्ति चौक, तुलसी चौक होते हुए दक्ष मंदिर कनखल पहुंची जहां  पवित्र छड़ी को गंगा स्नान कराने के पश्चात भगवान शिव के अभिषेक के लिए दक्ष मंदिर के गर्भ में ले जाया गया । नागा संन्यासियों ने वैदिक विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सकुशल निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
 कल पवित्र छड़ी श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री महंत प्रेम गिरी धाम व अन्य आश्रमों के लिए जूना अखाड़े से प्रस्थान करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ