भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया नव नियुक्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद एवं राकेश गिरी का भव्य स्वागत
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का भव्य स्वागत
हरिद्वार 19 सितंबर उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनने के पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का जिला कार्यालय पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के तत्वाधान में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ने संगठन और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा में स्वामी यतिश्वरानंद एवं राकेश गिरी को उपाध्यक्ष पद का दायित्व देकर प्रसंसनीय कार्य किया है उनके इस कम से जहां भाजपा को ताकत मिलेगी वहीं जनपद हरिद्वार और रुड़की दोनों के भाजपा कार्यकर्ता स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं उन्होंने राकेश गिरी जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को सरकार में दायित्व मिलने पर उनका भी स्वागत किया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ओबीसी मोर्चा में के जिला एवं मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर ग्राम जिया पोता मे भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा, ग्राम अजीतपुर केे प्रधान प्रखर कश्यप ,दिनेश कश्यप, संजय वर्मा आदि ने नवनियुक्त प्रदेश उपााध्य स्वामी यतिश्वरानंद एवं राकेश गिरी जी का स्वागत किया।
Comments
Post a Comment