ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज में हुआ राष्ट्रीयआयुर्वेद दिवस का आयोजन

*ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस  का आयोजन सम्पन्न*

 हरिद्वार 23 सितंबर आयुष मंत्रालय भारत सरकार , राज्य सरकार उत्तराखंड एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय  हर्रावाला, देहरादून के दिशा निर्देशों के अनुपालन में  ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार द्वारा 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (23 सितंबर 2025 ) का आयोजन किया  गया। इसके अंतर्गत ऋषिकुल मोहन मालवीय प्रेक्षागृह में प्रातः 8:00 बजे से 2 बजे तक इस वर्ष की थीम *आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी के कल्याण के लिए आयुर्वेद* (Ayurveda for People and  Planet) को केंद्रित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराया गया जिसके अंतर्गत बी.ए.एम.एस. एवं एम.डी. आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,स्पीच प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन जागरूकता मोटर बाइक रैली में अत्यंत हर्षोल्लास  के साथ प्रतिभाग किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही  राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के शिक्षकों/अधिकारियों प्रोफेसर(डॉ )डी.सी.सिंह परिसर निदेशक ऋषिकुल परिसर हरिद्वार, प्रोफेसर (डॉ )के  के शर्मा, प्रोफेसर (डॉ ) नरेश  चौधरी, प्रोफेसर (डॉ )ओ पी सिंह, प्रोफेसर  (डॉ )रूबी रानी अग्रवाल, प्रोफेसर (डॉ )अजय गुप्ता,प्रोफेसर (डॉ )सीमा जोशी , प्रोफेसर  (डॉ )माधवी गोस्वामी,एसो प्रो (डॉ ) शोभित कुमार द्वारा  राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में इस दिवस की महत्वता के संबंध में  अपने अपने मत प्रकट किये एवं संगोष्ठी समापन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी के द्वारा आयुर्वेद दिवस की महत्वता पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया । 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के समापन पर  कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रो डॉ डी सी सिंह ,निदेशक ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार  एवं कार्यक्रम संयोजिका  & विभागाध्यक्ष शरीर क्रिया विभाग प्रोफेसर (डॉ) सीमा जोशी द्वारा सभी प्रतिभागियों, मीडिया बंधुओं एवं कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम सह संयोजक डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय, एसो प्रोफ़ेसर & विभागाध्यक्ष स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग,एवं डॉ प्रियंका शर्मा  असिस्टेंट प्रोफेसर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग  का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के  दिन  कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की । इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो (डॉ ) नरेश चौधरी विभागाध्यक्ष शरीर रचना विभाग, प्रोफेसर डॉ  सीमा जोशी, प्रोफेसर डॉ माधवी गोस्वामी, डॉ  प्रियंका शर्मा के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन  कुलसचिव उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय नरेंद्र सिंह,एवं निदेशक ऋषिकुल परिसर हरिद्वार, प्रो डॉ. डी सी सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न कराया  गया। इस कार्यक्रम में प्रो (डॉ) ओo पीo सिंह, प्रो (डॉ) अजय गुप्ता, प्रो (डॉ )के. के. शर्मा, प्रो (डॉ) खेम चन्द्र  शर्मा, प्रो  (डॉ) कीर्ति वर्मा,,  प्रो (डॉ) माधवी गोस्वामी, प्रो (डॉ) सीमा जोशी, प्रो(डॉ)  सुरेश चौबे, प्रो(डॉ) रीना दीक्षित, डॉ  प्रवेश कुमार, डॉ हेम प्रकाश,डॉ अंजलि वर्मा , प्रो(डॉ ) रमेश चंद्र तिवारी, डॉ  भावना मित्तल, डॉ अरुण कुमार, डॉ पंकज , डॉ  शशिकांत तिवारी , डॉ शैलेंद्र प्रधान ,डॉ मनीषा दीक्षित, डॉ यादवेन्द्र, डॉ महेश चंद्रा, डॉ  प्रियंका शर्मा, डॉ सविता सोनकर, डॉ श्वेता शुक्ला,डॉ पारुल, डॉ वेद भूषण, एवं विभिन्न विभागों के एमडी स्कॉलर, शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ