Posts

नासिक कुंभ में बनेंगे चारों धामों के मंदिर :- महंत हरि गिरी

Image
*नासिक कुंभ में बनेंगे चारों धामों के मंदिर: जूना अखाड़े की बैठक में तीन प्रस्ताव पास* हरिद्वार  (गोपाल रावत)  हरिद्वार नासिक तथा उज्जैन में होने वाले महाकुंभ पर्वों की तैयारी के संदर्भ में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की एक महत्वपूर्ण बैठक  अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य व मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जूना अखाड़ा के अध्यक्ष-सभापति श्रीमहंत मोहन भारती ने की।  बैठक में हरिद्वार नासिक तथा  त्रंबकेश्वर में होने वाले कुंभ मेले के दौरान होने वाले निर्माण कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज के प्रस्ताव पर नासिक-त्रयंबकेश्वर कुंभ मेले में चार धामों के मंदिर बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि इन मंदिरों के निर्माण से विश्व भर से आने वाले भक्तों व युवा पीढ़ी को देश की चारों दिशाओं में स्थापित चारों धामों के मंदिरों, मठों की जानकारी मिलेगी। साथ ही स...

राष्ट्र सेविका समिति ने आयोजित किया जागरूकता शिविर

Image
* सुरक्षित नारी ही राष्ट्र निर्माण का आधार है : एडवोकेट मिनाक्षी*  *राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में पोक्सो जागरूकता शिविर आयोजित*    हरिद्वार 25 म ई  राष्ट्र  सेविका समिति, तरुणी विभाग हरिद्वार द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनखल में पोक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य बालिकाओं को यौन शोषण से बचने एवं उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना। मुख्य वक्ता एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई ने पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। यह अधिनियम 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए है। इसमें छेड़खानी व यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता की पहचान गुप्त रखकर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा साइबर क्राइम, ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड की जानकारी भी दी गई । बालिकाओं को सोशल मीडिया का सीमित व सही उपयोग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य आस्था जैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से बालिकाओं को सही व गलत की पहचान होती है और सही निर्णय लेने में सहायता मिलती है।उपस्थिति  शिवि...

सक्षम देहरादून धीमहि दिव्यंग सेवा केंद्र झाझरा पर लगाएगा विशेष शिविर

Image
*धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाएं निरंतर गतिमान।* *धीमहि प्रकल्प सक्षम,दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा देहरादून में आज आए हुए कुछ दिव्यांगजनों को परामर्श सेवाओं से लाभान्वित किया गया।* सेवा केंद्र पर निरंतर सेवाएं दे रहे कमल पंत जी प्रांत युवा प्रमुख सक्षम द्वारा जनपद के विभिन्न दिव्यांग जनों को निरंतर कॉल की जा रही है तथा उनको दिव्यांग सेवा केंद्र पर बुलाया गया है।  इस दौरान 20 वर्ष से दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञ एवं प्रांत सहसचिव सक्षम अनंत प्रकाश मेहरा द्वारा दिव्यांग जनों के माता-पिता को परामर्श सेवाएं तथा दिव्यांग जन को पुनर्वास सेवाओं से लाभान्वित किया गया।  जनपद देहरादून में निवासरत सभी सक्षम दायित्व धारी जनों से आग्रह है कि प्रत्येक रविवार को अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित करें जो संगठन के हित में होगा। आगामी जून माह में दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांगजन ग्रीष्म शिविर की योजना भी प्रस्तावित है जिसमें 07 दिवसीय शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को पुनर्वास गतिविधियां खेलकूद विशेष शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से लाभान्वित किया जाएग...

कवि साहित्यकार शिक्षाविद डॉ विजय कुमार त्यागी को मिला सम्मान

Image
हरिद्वार, 18 म ई अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हरिद्वार के महामन्त्री, संस्कृत भारती हरिद्वार के नगर अध्यक्ष एवं बी.डी. इण्टर कॉलेज भगवानपुर के शिक्षक, कवि, लेखक, सम्पादक तथा समीक्षक साहित्यकार डॉ. विजय कुमार त्यागी को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान समारोह में हिमालय विरासत ट्रस्ट, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित अनवरत वेबिनार शृंखला ‘रविवारीय कहानी वार्ता’ के 150 सप्ताह (3 वर्ष) की अनवरत वार्ता यात्रा के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न पद्मश्री प्रो अशोक चक्रधर, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत एवं पूर्व मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सचिव साहित्य अकादमी दिल्ली डॉ. वरुण गुलाटी, प्रोफेसर के. जी. सुरेश, प्रोफेसर दर्शन पाण्डेय, श्रीनिवास त्यागी, प्रो. वेदप्रकाश वत्स, डॉ. बेचैन कण्डियाल, डॉ. आशना कंडियाल आदि प्रतिष्ठित महानुभावों के द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री अशोकचक्रधर जी तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. जी. सुरेश जी रहे। डॉ. त्यागी को ड...

हंस फाउंडेशन के सहयोग से सक्षम हरिद्वार ने आयोजित किया नेत्र चिकित्सा शिविर

Image
हरिद्वार 9 मई   हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के सौजन्य  एवं सक्षम हरिद्वार के तत्वाधान में समाज सेवी, श्रीमति आरती मेहता  नवीन अग्रवाल , रितु गुप्ता , योगश कुमार, पूजा अरोड़ा  और सक्षम हरिद्वार की सचिव मानसी मिश्रा  के सहयोग से ऋषिकुल विद्यापीठ, मालवीय भवन पर बुजुर्ग पुरुषों व महिलाओं के हितार्थ एक आंखों का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जिसमें 78 लोगों के नेत्रों की जांच करने के पश्चात उन्हें निशुल्क दवाई और चश्मे वितरित किए गए 12 मोतियाबिंद के मरीज मिले जिन्हें उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। सक्षम उतराखंड के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय वर्मा ने हंस फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सक्षम हरिद्वार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि सक्षम दिव्यांगों के कल्याण के प्रति समर्पित है।

राज्य मंत्री देशराज कार्णवाल ने किया जन समस्याओं का निस्तारण

Image
जन समस्याओं का समयबद्ध किया जाये निस्तारण : देशराज कर्णवाल विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने की डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त हुई जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हरिद्वार, 07 मई। जनपद हरिद्वार के चार विकासखण्डों में स्थित 3 विधानसभाओं में ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर, समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरा में प्राप्त हुई जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल (उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।  इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त हुई जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाये। जन समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्त्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने को कृत संकल्पित ह...

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Image
सनातन संस्कृति के संवाहक व संरक्षक हैं अखाड़े : मुखिया महंत भगत राम त्रयंबकेश्वर की पावन धरती पर भगवान श्रीचन्द्र जी के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ प्रारम्भ हरिद्वार, 07 मई। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) ने हरिद्वार कुम्भ के साथ-साथ अगले वर्ष नासिक में होने वाले महाकुम्भ की तैयारियां भी तेज कर दी है। इसी क्रम में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) के तत्वावधान में त्रयंबकेश्वर ( नासिक ), महाराष्ट्र में अखाड़े के मुखिया महंत श्री भगत राम जी एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने बड़े ही हर्षाेल्लास से जगद्गुरु भगवान श्री चंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर संतजनों व गणमान्यजनों को सम्बोधित करते हुए मुखिया महंत श्री भगत राम जी महाराज ने कहा कि अखाड़े भारतीय संस्कृति व हिन्दू धर्म के संवाहक व संरक्षक हैं। देशभर में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) के संरक्षण में सैकड़ों धर्मस्थल व सेवा प्रकल्प संचालित हो रहे हैं। इसी क्रम में अगले वर्ष नासिक में होने वाले महाकुम्भ के दृष्टिगत त्रयंबकेश्वर मे...