केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी एवं पोषण जागरूकता अभियान का हुआ समापन
मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है पोषण मिशन:-स्वामी यतिश्वरा नंद केंद्रीय संचार ब्यूरो की पोषण मिशन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में हुआ समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने प्रतिभागियों को वितरित किये पुरस्कार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं ब्लाक प्रमुख आशा नेगी रही समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि ,कई ग्राम प्रधानों ने भी लिया समापन समारोह में भाग हरिद्वार 19 सितंबर राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत सितंबर माह में आयोजित हो रहे पोषण माह में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की शाखा केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून प्रादेशिक शाखा के संयोजन में विगत कई दिनों से चल रहा पोषण मिशन जागरूकता अभियान का समापन शुक्रवार को ग्राम जिया पोता में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरनंद ने पोषण मिशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष 2018 में किया था यह कार्यक्रम महिलाओं और ...