केंद्रीय संचार ब्यूरो ने शुरू किया पोषण माह का प्रचार प्रसार

हरिद्वार 17 सितंबर   पोषण माह - "सही पोषण-देश रोशन" विषय पर पूर्व प्रचार (pre publicity) कार्यक्रम किया गया। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय प्रचार अधिकार एन एस  नयाल के निर्देशन मे प्रचार वाहन द्वारा दिनांक 18/09/2025 और 19/09/2025  दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। तथा इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगा कर प्रचार किया गया। ग्राम- जियापोता, अजीतपुर हरिद्वार और सराय ग्रामों के ग्राम प्रधानों से कार्यक्रम सम्बन्धी चर्चा भी की गई। ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम वासियों को कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही  17/09/2025 बुधवार को पूर्व प्रचार के सम्बन्ध में प्रिया पब्लिक स्कूल, अजीतपुर, हरिद्वार ग्रामीण मे छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ