फोनिक्स विश्वविद्यालय रुड़की में आयोजित किया गया राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह
रुड़की 3 नवंबर राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन फॉनिक्स विश्वविद्यालय रुड़की में सम्पन्न। देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 115 सक्रिय हस्तियों को किया गया सम्मानित। योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट, हरिद्वार व फॉनिक्स रुड़की के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025 में समस्त भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से चयनित 115 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया। देश के "प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह-2025" का आयोजन उत्तराखण्ड की हिमालय की गोद में माँ गंगा के तट पर विराजमान प्रसिद्ध शिक्षा नगरी रुड़की की पावन धरा पर फॉनिक्स यूनिवर्सिटी, रुड़की में किया गया जिसमें ट्रस्ट के समन्वयक श्री संजय वत्स जी ने तथा विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्रीर चैरब जैन कुलपति प्रो. मनीष पाण्डेय जी, प्रो. डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, कुलपति फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली, डॉ. प्रिया जाडू पूर्व निदेशक राज्य संसाधन केन्द्र उत्तराखण्ड, डॉ बी.एल.यादव निदेशक सीएमडी इण्टरनेशनल स्कूल दिल्ली,श्री डी के शर्मा निदेशक शेफील्ड स्कूल...