Posts

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने बेघर असहायों को किए कंबल वितरित

Image
* श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा जरूरतमंदों को कंबलों का किया गया वितरण*...  हरिद्वार 28 दिसंबर *गुरु गोविंद सिंह जयन्ती के अवसर पर अत्यंत शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा* अतीव जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए, गंगा के किनारे पटरी पर लेटे असहाय जनों को कुल 40 कंबल वितरित किए गए.. समिति के कुल 7 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.. श्री सत्य साई सेवा समिति के आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार  शीतकाल की तीव्रता को देखते हुए कंबलों का वितरण करती है*.. अगले माह *नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर पुनः कंबलों का वितरण किया जाएगा*... 

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी हुआ गठन

Image
हरिद्वार 28 दिसंबर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपत वाला हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन जिसमें राजेंद्र गुप्ता प्रधान तथा सुभाष सिंगला को महासचिव का दायित्व सौपा गया साथ ही वित्त सचिव के रूप में राधेश्याम गुप्ता  को जिम्मेदारी सौंपी गई । नई कार्यकारिणी को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपतवाला के सहयोगियों अनिल कुमार गोयल, दिलीप चंद्र गुप्ता,  बलदेव राज गोयल , समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राजेंद्र गुप्ता , सुभाष सिंगला  एवं राधेश्याम गुप्ता  के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट अपनी परंपराओं और सेवाओं का निर्वहन करते हुए समाज के निर्बल वर्गों का उत्थान करने में सहयोग प्रदान करता रहेगा , अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि महाराज अग्रसेन  सेवा सदन ट्रस्ट अपने अन्न क्षेत्र, समाज सेवी कार्यो के लिए जाना जाता है शीतकाल में गरीब, असहायो , संतो , स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण करने का जो कार्य पूर्व में किया जाता रहा है उन सेवा कार्यों को नई कार्यकारी जारी रखेगी ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर आश्...

उत्तराखंड भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद एवं राकेश गिरी ने निर्धनों , असहायो को वितरित किए कंबल

Image
निर्धनों की सेवा पुण्य का काम, प्रेरणा लेकर सामर्थवानों को करनी चाहिए मदद: स्वामी यतीश्वरानंद — फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल हरिद्वार/पथरी 27 दिसंबर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर सर्दी में राहत देने का काम किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए अन्य संस्थाओं के साथ सामर्थवान लोगों को मद्द करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार द्वारा आयोजित 24 वां कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए अन्य सहायता भी प्रदान कराई। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब कड़कड़ाती ठंड शुरू हो चुकी है। इस ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों की मदद को ग्रामीण कल्याणकारी समिति आगे आई है। समिति पिछले 24 सालो...

भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में पंडित मदन मोहन मालवीय जी को जी किया गया स्मरण

Image
हरिद्वार 25दिसबर भारत रत्न महामना प0 मदन मोहन मालवीय जी की जयंती भारत स्काउट्स एवं गाइड कार्यालय हरकी पैड़ी पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अध्यक्षता श्री वीरेन्द्र तिवारी एड0. तथा मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द शर्मा  द्वारा मालवीय जी के किए गए कार्य की विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की महामना की प्रारंभिक शिक्षा प्रयाग के महाजनी पाठशाला में 5 वर्ष की आयु में आरम्भ हुई थी। पं0 मदन मोहन मालवीय जी ने अपने व्यवहार व चरित्र में हिन्दू संस्कारों को भली-भांति आत्मसात् किया था। इसी के फलस्वरूप वे जब भी प्रातःकाल पाठशाला को जाते तो प्रथमतः हनुमान-मन्दिर में जाकर प्रणामाञंजली के साथ  प्रार्थना अवश्य दुहराते थे: इस दौरान, अम्बरीष रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मनोज सिरोही, मुनीश चंद शर्मा, अभिषेक गिरी, अभिषेक शर्मा मनीष रस्तोगी,  सतनाम सिंह देवेंद्र शर्मा, रवि सैनी भारत स्काउट्स गाईड के सभी कार्यकर्ताओं ने मालवीय जी पुष्प अर्पित कर अपने अपने विचार रखे।

सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

Image
हरिद्वार 25 दिसंबर गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर हरिद्वार में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री करनेश कुमार सैनी  के मार्गदर्शन में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन विद्यालय की आचार्या  कु 0 शालू सैनी  ने किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूनम अनेजा  , अध्यक्षा श्रीमती निशा चौरसिया एवं श्रीमती सरिता सिंह जिला मंत्री सेवा भारती एवं वरिष्ठ समाज सेविका व श्रीमती शीला  ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा निर्धारित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्रीमती पूनम अनेजा  द्वारा सप्तशक्ति कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए।श्रीमती शीला  द्वारा पर्यावरण एवं कुटुम्ब प्रबोधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ श्रीमती सरिता सिंह  द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय नारी का योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समस्त मातृशक्ति, विद्यालय की आचार्यों   श्रीमती अल्पना शर्मा , श्रीमती माया भारद्वाज , श्र...

पतंजलि में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Image
प्रकृति के अनुरूप ही खेती को अपनायें, बनेंगे समृद्धशाली: आचार्य बालकृष्ण -समृद्ध ग्राम पतंजलि में तीन दिवसीय एकीकृत कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, नेपाल सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहें -पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास एक-दूसरे के पूरक, इस प्रकार के प्रशिक्षण सीमा-पार सहयोग को करते हैं सुदृढ़: गोविंद प्रसाद शर्मा -सरकार और संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, पतंजलि का इस ओर बड़ा योगदान: मानस मित्तल हरिद्वार, 25 दिसंबर:   पतंजलि की ओर से आयोजित समृद्ध ग्राम पतंजलि प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय एकीकृत कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शैक्षणिक प्रभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण समृद्धि के उद्देश्य से एकीकृत एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 150 से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों ने आवासीय सुविधा के साथ सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। जो शुद्धता एवं सकारात्मक संकल्प का प्रतीक रहा। इसक...

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने रन फॉर नेशन को दिखाई हरी झंडी, हर की पौड़ी से ऋषि कुल तक हुआ रन फॉर नेशन का आयोजन

Image
* सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रन फॉर नेशन दौड़ को राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया* *रन फॉर नेशन दौड़ का शुभारम्भ हर की पौड़ी से किया गया जिसका समापन ऋषिकुल ऑडिटोरियम में किया गया* *रन फॉर नेशन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एव शिक्षा विभाग की सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया* *हरिद्वार 24 दिसम्बर सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी के नेतृत्व में खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एव शिक्षा विभाग के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।              रन फॉर नेशन दौड़ को राज्य सभा सासंद एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।दौड़ का शुभारंभ हरकी पौड़ी से किया गया तथा इसका समापन ऋषिकुल महाविद्यालय में किया गया।      इस अवसर पर राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसका...