सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार 25 दिसंबर गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर हरिद्वार में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री करनेश कुमार सैनी के मार्गदर्शन में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन विद्यालय की आचार्या कु 0 शालू सैनी ने किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूनम अनेजा , अध्यक्षा श्रीमती निशा चौरसिया एवं श्रीमती सरिता सिंह जिला मंत्री सेवा भारती एवं वरिष्ठ समाज सेविका व श्रीमती शीला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा निर्धारित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्रीमती पूनम अनेजा द्वारा सप्तशक्ति कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए।श्रीमती शीला द्वारा पर्यावरण एवं कुटुम्ब प्रबोधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ श्रीमती सरिता सिंह द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय नारी का योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समस्त मातृशक्ति, विद्यालय की आचार्यों श्रीमती अल्पना शर्मा , श्रीमती माया भारद्वाज , श्रीमती भावना पंत , श्रीमती अंशु शर्मा, श्रीमती शालू धीमान , श्रीमती नेहा शर्मा , श्रीमती कविता लोहनी , श्रीमती शिवानी , कु0 शालिनी चौहान, आरती जोशी, शालू सैनी, समस्त आचार्यों व समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहभाग किया। कार्यक्रम का समापन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादराबाद की शिक्षिका एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती निशा चौरसिया के उदबोधन से हुआ।
Comments
Post a Comment