महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी हुआ गठन

हरिद्वार 28 दिसंबर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपत वाला हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन जिसमें राजेंद्र गुप्ता प्रधान तथा सुभाष सिंगला को महासचिव का दायित्व सौपा गया साथ ही वित्त सचिव के रूप में राधेश्याम गुप्ता  को जिम्मेदारी सौंपी गई ।
नई कार्यकारिणी को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपतवाला के सहयोगियों अनिल कुमार गोयल, दिलीप चंद्र गुप्ता,  बलदेव राज गोयल , समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राजेंद्र गुप्ता , सुभाष सिंगला  एवं राधेश्याम गुप्ता  के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट अपनी परंपराओं और सेवाओं का निर्वहन करते हुए समाज के निर्बल वर्गों का उत्थान करने में सहयोग प्रदान करता रहेगा , अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि महाराज अग्रसेन  सेवा सदन ट्रस्ट अपने अन्न क्षेत्र,समाज सेवी कार्यो के लिए जाना जाता है शीतकाल में गरीब, असहायो , संतो , स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण करने का जो कार्य पूर्व में किया जाता रहा है उन सेवा कार्यों को नई कार्यकारी जारी रखेगी ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक अनुज मौर्य उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ