Posts

कानूनी दाव पेंच से अधिवक्ता विजय उपाध्याय ने अपने मुवक्कील को कराया दोष मुक्त

Image
अधिवक्ता विजय उपाध्याय की मेहनत रग लाई अभियुक्त को मिला न्याय  हरिद्वार /रोशनाबाद 28 जनवरी   27 जनवरी बुधवार को आये निर्णय मे चेक बाउंसींग के केस मे अभयुक्त दोषमुक्त करार दिया गया.... रैपिड इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड ने 1247042 रुपये के दो चेक लगा के फ़र्ज़ी 16.11.2022 मुकदमा व्यावर राजस्थान के व्यापारी के नाम दायर किया था .. अभियुक्त के अधिवक्ता विजय उपाध्याय ने कड़ी मेहनत मुकदमा लड़ा और अपने मुबाक्कील को न्याय दिलाने मे सफलता पाई. दौरान ए मुकदमा जिरह cross examination मे वादी खुद के बुने बेबुनियाद झूठी बातो मे उलझ कर फ़स गया और अधिवक्ता विजय उपाध्याय ने सच माननीय न्यायलय के समक्ष रख जोरदार  बहस दिनांक 17.126 को की  वादी ने झूठें मुकदमे की पोल खुल गई और अभियुक्त दोषमुक्त करार दिया गया  सत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं व्यावर की छाजेड  बिल्डबैल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शांतिलाल छाजेड ने न्यायलय के प्रति आभार प्रगट किया राहत महसूस की  सत्य  मेव जयते  न्यायलय की  न्यायप्रियता की अवधारणा से संतुष्ट है

यूजीसी एक्ट 2026 ,संरक्षण मिले विभाजन नहीं गौरव:- भारद्वाज

Image
यूजीसी एक्ट 2026: "संरक्षण मिले, विभाजन नहीं"; गौरव भारद्वाज  यूजीसी (UGC) के नए "इक्विटी नियम, 2026" पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गौरव भारद्वाज ने इन्हें अत्यंत विचारणीय बताया है। उन्होंने सरकार से विनम्र आग्रह किया है कि इन नियमों को अधिक समावेशी और गरिमापूर्ण बनाया जाए ताकि शिक्षा के केंद्रों में सामाजिक समरसता बनी रहे। भारद्वाज जी के प्रमुख सुझाव: सबको मिले समान सुरक्षा: संविधान के अनुच्छेद 14 की भावना के अनुरूप, भेदभाव के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार केवल आरक्षित वर्गों तक सीमित न रहकर सामान्य और EWS वर्ग के छात्रों को भी मिलना चाहिए। इक्विटी कमेटी में सर्व-वर्ग सम्मान: संस्थानों में बनने वाली 'इक्विटी कमेटी' में समाज के सभी वर्गों के योग्य व्यक्तियों को शामिल कर उन्हें सम्मानित प्रतिनिधित्व दिया जाए। जब कमेटी में हर वर्ग की भागीदारी होगी, तभी निर्णय निष्पक्ष और सर्वमान्य होंगे। विविधता का सम्मान: भारत एक बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक राष्ट्र है। शिक्षा के केंद्रों को इस साझा विरासत को जोड़ने का काम करना चाहिए, न कि छात्रों को समूहों में बांटने का। दुरुपयोग...

तक्षशिला विश्वविद्यालय पीठ की महा बैठक का धर्म नगरी में हुआ आयोजन

Image
तक्षशिला विश्वविद्यापीठ के उच्च-प्राथमिक प्रकल्प का लोकार्पण सम्पन्न... हरिद्वार 28 जनवरी धर्मनगरी हरिद्वार में विगत दिनों आयोजित हुई तक्षशिला परियोजना की त्रिदिवसीय अष्टम् राष्ट्रीय बैठक में पूरे देश से आए हुए 40 से अधिक धर्मनिष्ठ समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। ‘तक्षशिला परियोजना' के बैनर तले उसकी मातृ संस्था ‘हिंगलाज मानव सेवा संस्था न्यास'’ के द्वारा आयोजित की गई इस महाबैठक का संयोजन हरिद्वार-ऋषिकेश के प्रबुद्ध मनीषी आचार्य डॉ० कमलेश काण्डपाल के द्वारा किया गया। इस बैठक में तक्षशिला विश्वविद्यापीठ, लखीमपुर खीरी में स्थापित किए गए संस्थान तक्षशिला विश्वविद्यापीठ के उच्च-प्राथमिक भवन का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण दिनांक 24 जून, 2022 को लखीमपुर नगर में प्रारंभ किए गए 'प्रोजेक्ट तक्षशिला' इनिशिएटिव के 1,312वें दिन एवं दिनांक 19 मार्च, 2025 को लोकार्पित हुए तक्षशिला विश्वविद्यापीठ के प्राथमिक भवन के लोकार्पण के 313वें दिन सम्पन्न हुआ। बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ मां वाग्देवी की वन्दना के साथ हुआ। तदोपरांत हिंगलाज मानव सेवा संस्थान न्यास की राष्ट्रीय शैक्षण...

एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल ने विजेता छात्र छात्राओं को किए पुरस्कार वितरित

Image
हरिद्वार 27 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ अलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल (179 N) हरिद्वार द्वारा आयोजित साइंस क्विज डिस्ट्रिक चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को कैश चैक, मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया । संस्था की कोर्डिनेटर श्रीमती इंदु लोहानी को भी ट्रोफी देकर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त संस्था के प्रधानाचार्य श्री मनोज कपिल को अंगवस्त्र एवं माल्य अर्पण कर सम्मानित किया गया | हर ग्रुप के विजेताओं को एक - एक ट्रॉफी प्रदान की गयी | कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, ज्ञान एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री अविनाश चन्द्र ओहरी, श्री ए.के. दादू, श्री जगदीश लाल पाहवा, श्री राकेश अग्रवाल, श्री एस.एस. राणा, श्री विनोद मित्तल, श्री प्रमोद शर्मा, श्री नितिन शर्मा एवं श्री अंकुश ओहरी उप...

दिव्य ट्रेडिंग कंपनी एवं बैद्यनाथ ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर वितरित की निशुल्क औषधियां

Image
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दिव्य ट्रेडिंग कंपनी ऋषिकुल हरिद्वार एवं बैद्यनाथ फार्मा द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  उक्त शिविर में ७० से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं निशुल्क औषधि वितरित की गई । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे लगाए गए इस चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद एवं पंचकर्म के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।  इस दौरान ऋषिकुल आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज पंचकर्म विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नितेश आनंद ने पंचकर्म से संचालित आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। दिव्य होम्योपैथी एवं आयुर्वेद ट्रेडिंग कंपनी के आशीष आहूजा ने कहा कि यह शिविर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिविर के आयोजन में ऋषिकुल कॉलेज के एम डी स्कॉलर डॉ आयुषी, डॉ ऋषभ, डॉ वैभव के द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।।

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 27 जनवरी सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री एवं स्वामी विवकानंद अकादमी के सरक्षक विमल कुमार जी के नेतृत्व में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोटरी हरिद्वार रॉयल्स से  अभिनव आनंद जी, मनु मल्होत्रा जी,  वाई0 के0 मिश्रा जी, दीपक अरोड़ा जी, राघव गुप्ता जी, संजय खुराना जी, सुमित लूथरा जी, श्रेय अरोड़ा जी,  मीनू मल्होत्रा जी, आकांक्षा आनंद जी,  पूनम मिश्रा जी,  मोनिका अरोड़ा जी,  आरती गुप्ता जी, मोनिका खुराना जी, एव गणमान्य अतिथिगण महेंद्र आहूजा जी, निखिल वर्मा जी, आभा वर्मा जी, जितेंद्र जी, अनिल भारती जी, द्वारा सामूहिक रूप से झंडा फहराया गया। विद्यालय के बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति गीत, कविताएं व भाषण प्रस्तुत किये। अतिथियों द्वारा बच्चों के मार्गदर्शन हेतु अनेक प्रेरणाप्रद बातें बताई गई। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों को मिठाइयां और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का कुशल मंच-संचालन सुदीप बनर्जी द्वार...

मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस

Image
मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस  विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक ,उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्या ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज  हरिद्वार 26 जनवरी भगवती पुरम जगजीत पुर स्थित मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा के संयोजन में गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक डॉ अशोक मानवी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ट्रस्टी संजय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस उल्लास में रंग भर दिए बच्चों ने बड़े ही सुंदर तरीके से रंगोली बनाकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया इस अवसर पर बच्चों को जहां मिष्ठान वितरित किया गया वहीं स्काउट गाइड इकाई के अंतर्गत बच्चों को राज्यपाल द्वारा प्रदत्त राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक भी वितरित किए गए समारोह का संचालन  रेखा पायल ने किया तथा इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अशोक मानवी, ट्रस्टी संजय वर्मा ,प्रधानाचार्य रमा शर्मा ,कमल सर ने गणतंत्र ...