एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल ने विजेता छात्र छात्राओं को किए पुरस्कार वितरित



हरिद्वार 27 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ अलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल (179 N) हरिद्वार द्वारा आयोजित साइंस क्विज डिस्ट्रिक चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को कैश चैक, मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
संस्था की कोर्डिनेटर श्रीमती इंदु लोहानी को भी ट्रोफी देकर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त संस्था के प्रधानाचार्य श्री मनोज कपिल को अंगवस्त्र एवं माल्य अर्पण कर सम्मानित किया गया | हर ग्रुप के विजेताओं को एक - एक ट्रॉफी प्रदान की गयी |
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, ज्ञान एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री अविनाश चन्द्र ओहरी, श्री ए.के. दादू, श्री जगदीश लाल पाहवा, श्री राकेश अग्रवाल, श्री एस.एस. राणा, श्री विनोद मित्तल, श्री प्रमोद शर्मा, श्री नितिन शर्मा एवं श्री अंकुश ओहरी उपस्थित रहे । साथ ही विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने संस्था का अभिवादन किया | 
विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथिगणों ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ