पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया डॉक्टर आशीष गौतम भैय्या जी का जन्मदिन
हरिद्वार 22 अक्टूबर कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों के उद्धार में सारा जीवन समर्पित करने वाले दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ आशीष गौतम भैया जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय भैया जी के सानिध्य में गंगा घाट की स्वच्छता, गंगा स्नान एवं पूजन कर गंगा घाट पर वृक्षारोपण किया। परम श्रद्धेय आशीष भैय्या जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने आध्यात्मिक और राजनीतिक हस्तियों का दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आगमन हुआ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रातः से ही यज्ञ हवन अनुष्ठान भोजन भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ जो शाम तक गंगा पूजन तक जारी रहा।
Comments
Post a Comment