दीपशिखा साहित्यिक मंच में मनाया अपना स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

 हरिद्वार 10 नवंबर  दीपशिखा  साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच हरिद्वार के दीप शिखा स्थापना दिवस के अंतर्गत दीपशिखा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन आर्य नगर ज्वालापुर स्थित पातंजल योग धाम के सभागार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री डॉ ,मीरा भारद्वाज तथा संचालन हिंदी कवि डॉक्टर सुशील कुमार त्यागी अमित एवं युवा कवयित्री वृंदा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया पातंजल योग धाम आर्य नगर हरिद्वार के अध्यक्ष एवं आर्य संन्यासी स्वामी मेधानंद सरस्वती ने दीपशिखा मंच द्वारा साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हिंदी संस्कृत के प्रति जागरूक करना ही भारतीय भाषाओं का सम्मान है। जो दीपशिखा मंच सदा करता आ रहा है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्कृत शिक्षा हरिद्वार के सहायक निदेशक डॉ वाजश्रवा आर्य ने सम्मानित होने वाले साहित्य साधकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्यकार के एल दीवान की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ने का प्रयास दीपशिखा मंच निरंतर करता आ रहा है जो भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है प्रथम चरण में दीपशिखा सम्मान समारोह के अंतर्गत साहित्य साधक,लेखक, संपादक एवं कवि डॉक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा को उनकी साहित्यिक उपलब्धियां के लिए "के एल दीवान साहित्य साधक सम्मान 2025", चांदपुर (बिजनौर) से पधारे हिंदी साहित्य साधक लेखक एवं योग साधक डॉक्टर खूब सिंह को उनकी कृति "यौगिक प्राणायाम मीमांसा" हेतु "हिंदी साहित्य साधक सम्मान 2025", राजा का ताजपुर (बिजनौर) से पधारी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री  रमा त्यागी "एकाकी"को उनके काव्य संग्रह "अभिव्यक्ति के पंख" हेतु "दीपशिखा सारस्वत सम्मान २०२५ ",ग्राम शादीपुर (बिजनौर) से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार एवं कवि विवेक गुप्ता को उनकी काव्य विधा के लिए "मां शारदे वरदहस्त सम्मान 2025", तथा द्विवेदी युगीन प्रख्यात हिंदी समालोचक एवं साहित्यकार पंडित पद्मसिंह शर्मा के प्रपौत्र एवं युवा कवि नायक नगला (बिजनौर) निवासी वरुण कुमार त्यागी को उनकी श्रेष्ठ 10 कविताओं की प्रशंसा में "उदीयमान  प्रतिभा सम्मान 2025", से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दीपशिखा मंच की अध्यक्ष डॉ मीरा भारद्वाज उपाध्यक्ष उमेश शर्मा संस्था सचिव डॉक्टर सुशील कुमार त्यागी अमित द्वारा संयुक्त रूप से 5 साहित्य साधकों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर साहित्य साधकों को माला, दुशाला, प्रतीक चिन्ह एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया
: इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन, मां शारदे को पुष्पांजलि समर्पित की गई, तथा सरस्वती वंदना बालकवि शिविजय त्यागी के द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर दीपशिखा मंच की अध्यक्ष डॉ मीरा भारद्वाज ने पांच साहित्य साधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए  दीपशिखा मंच के संस्थापक एवं साहित्यकार स्वर्गीय के एल दीवान के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धांजलि समर्पित की। संस्था सचिव डॉक्टर सुशील कुमार त्यागी अमित ने बताया कि साहित्यकार के एल दीवान द्वारा स्थापित साहित्यिक संस्था दीपशिखा मंच की स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष यह साहित्यिक सम्मान कार्यक्रम किया जाता है तथा पांच साहित्य साधकों को सम्मानित किया जाता है ।डॉक्टर त्यागी ने पांच साहित्य साधकों का साहित्यिक परिचय भी दिया तथा सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मंच साहित्य साधकों को सम्मानित करने के साथ-साथ नए लेखकों, कवियों को आगे बढ़ाने का व काव्य की धारा प्रवाहित करने का समय-समय पर प्रयास करता रहता है द्वितीय चरण में कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर खूव सिंह, रमा त्यागी "एकाकी", विवेक गुप्ता, वरुण कुमार त्यागी, डॉ वाजश्रवा आर्य, डॉ मीरा भारद्वाज, डॉक्टर सुशील कुमार त्यागी, डॉ विजय कुमार त्यागी ,वृंदा शर्मा, स्वामी मेधानन्द सरस्वती, संजय भारद्वाज, अरुण पाठक,शिविजय त्यागी, शशि रंजन समदर्शी, डॉक्टर निशा शर्मा, सुमन भारद्वाज, सभ्यताआर्या, अनिल दीवान, तुषारकांत पांडे, साधुराम पल्लव, आशा साहनी, रेखा सिंघल, राजकुमारी राजेश्वरी, दीनदयाल दीक्षित, डॉक्टर अशोक गिरी, वृंदा, अपराजिता, सुंदर चौधरी, डॉक्टर बबलु वेदालंकार, डॉक्टर एन,पी सिंह, संजय वर्मा, उमा त्यागी, सत्यभामा शर्मा आदि ने सरस काव्य पाठ कर दीपशिखा मंच के संस्थापक के एल  दीवान को श्रद्धांजलि समर्पित की। मनोज त्यागी, वंश त्यागी, कंचन, मनीष जोशी ,शिवम बहुगुणा, देवेंद्र मलिक ,प्रीति आदि ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ