21 एवं 22 मार्च को होगी सक्षम प्रांत योजना बैठक तैयारीयों की प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने की समीक्षा
*सक्षम उत्तराखंड प्रांत योजना बैठक संबंधित तैयारी की की गई समीक्षा।*
जिला हरिद्वार सक्षम की एक महत्वपूर्ण बैठक देर शाम 17 मार्च 2026 को गंभीर मार्ग आर्य नगर हरिद्वार स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर आयोजित की गई।
प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी ने आगामी 21 एवं 22 मार्च को होने वाली प्रांत योजना बैठक की समीक्षा के संबंध में प्रांत योजना बैठक प्रभारी श्री कमल पंत जी ,श्रीमती निरुपमा रावत एवं अनंत प्रकाश मेहरा जी से पूरी जानकारी प्राप्त की तथा जिला हरिद्वार सक्षम के कार्यकर्ताओं से वार्ता की । ऐसे में उन्होंने व्यवस्था के निमित्त सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी। उन्होंने बताया प्रांत योजना बैठक में मुख्य वक्ता स्वरूप अखिल भारतीय अधिकारी श्री पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से क्षेत्रीय अधिकारी श्री पदम जी भाई साहब क्षेत्र प्रचार प्रमुख, हरिद्वार के विभाग प्रचारक श्रीमान राकेश जी भाई साहब का सानिध्य प्राप्त होगा।
प्रांत योजना बैठक में सक्षम प्रांत कार्यकारिणी आयाम एवं प्रकोष्ठ प्रमुख एवं सह प्रमुख तथा उत्तराखंड के सभी जिलों से अपेक्षित कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जिला सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष 21 तारीख दोपहर तक हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष पर होने वाली दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु जो गतिविधियां सक्षम द्वारा आयोजित की जाती हैं पर चर्चा एवं कार्य तथा कार्यकर्ता विस्तार पर भी चर्चा होना सुनिश्चित है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी द्वारा की गई। बैठक में सक्षम प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत ,प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती निरुपमा रावत,प्रांत युवा प्रमुख श्री कमल पंत एवं सक्षम हरिद्वार जिला संरक्षक श्री विनोद कुमार शर्मा,जिला अध्यक्ष श्री संदीप अरोड़ा, जिला सचिव मानसी मिश्रा, जिला महिला प्रमुख श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती विमलेश गॉड, श्री गौरव कुमार श्री संजय वर्मा, श्रीमती आरती जी, श्रीमती नीरू कौशिक पूर्व सक्षम दिव्यांग केंद्र संचालिका अनीता वर्मा ,श्री नीरज वर्मा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment