मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार 15 अगस्त गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट भगवती पुरम स्थित मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पदम सिंह के संयोजन में एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती बहोती देवी की उपस्थिति में मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य ,ट्रस्टी समाजसेवी संजय वर्मा,मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती बहोती देवी ने आए हुए अतिथियों का अपने भाषण के माध्यम से जहां स्वागत किया वही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के ट्रस्टी समाजसेवी संजय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस इस बार कई माईनो में अलग दिखाई दे रहा है जहां इस वर्ष हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का 150वां वर्ष मना रहे हैं वहीं संसद ने राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समकक्ष सम्मान देने का कार्य किया है। देश में बदलाव की बयार बह रही है इस बदलाव की बयार से हमारी शिक्षा नीति भी अछूती नहीं रही है। पाठ्यक्रमों में जहां देश के अमर शहीदों, बलिदानियों को सम्मान दिया गया है वही प्राचीन भारतीय संस्कृति और हमारी विरासत से संबंधित विषयो को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कमल कुमार ने छात्र-छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की साथ ही अतिथियों का आभार प्रकट किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश भक्ति का संचार किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय पयाल, रेखा रानी, शिवानी, अलका, रचना, नीलम, संध्या सहित अध्यापक गण, अध्यापिकाएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा समारोह का सफल संचालन सोनाली मैडम ने किया।
Comments
Post a Comment