सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
* सक्षम प्रांत अध्यक्ष उत्तराखंड ललित पंत जी भाईसाहब का धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा परिसर में दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ* देहरादून 25 जून नैनीताल जिला, देहरादून जिला, हरिद्वार जिला के सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के बाद धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा के प्रकल्प के परिसर पर सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी भाईसाहब का दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रम दान कार्यक्रम में प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत एवम् जिला सचिव देहरादून राजेश जी भी शामिल रहे। प्रांत अध्यक्ष ललित जी भाईसाहब ने देहरादून जिले सहित सभी सक्षम उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है, कि वे इस तरह के परिसरों एवं दिव्यांग सेवा केन्द्रों पर श्रम दान के माध्यम से समय समय पर परिसरों को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।