अजर धाम आश्रम में सोमवार को संपन्न होगा गुरुजन स्मृति समारोह

अजर धाम महिला आश्रम ट्रस्ट में प्रारंभ हुआ गुरुजन स्मृति समारोह 

युग पुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज के सानिध्य , महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता और स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में मनाया जा रहा है गुरुजन स्मृति समारोह 

हरिद्वार 21 जून सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित धार्मिक, सामाजिक संस्था स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में संस्था के परमाध्यक्ष महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रतानंद महाराज के संयोजन में तीन दिवसीय गुरुजनस्मृति समारोह का शुभारंभ 20 जून शनिवार को समाधि पूजन के साथ हुआ इस अवसर पर श्री स्वामी समरनंद महाराज ने ब्रह्मलीन श्री स्वामी बजरंग जी महाराज माता देवी शांतानंद जी महाराज माता देवी स्वरूपानंद जी महाराज एवं ब्राह्मण गुरुदेव सच्चिदानंद जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि पूजन किया कार्यक्रम के संयोजक श्री स्वामी विचित्रानंद महाराज ने बताया कि 21 जून रविवार को अखंड श्री रामायण पाठ प्रारंभ होगा जिसका समापन 22 जून को हवन पूजन के साथ होगा इसके पश्चात संत समाज ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद जी महाराज माता शांतानंद जी महाराज देवी स्वरूपानंद जी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मलीन सच्चिदानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ