सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

*सक्षम प्रांत अध्यक्ष उत्तराखंड ललित पंत जी भाईसाहब का धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा परिसर में दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ* 
      देहरादून 25 जून नैनीताल जिला, देहरादून जिला, हरिद्वार जिला के सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के बाद धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा के प्रकल्प के परिसर पर सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी भाईसाहब का दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रम दान कार्यक्रम में प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत एवम् जिला सचिव देहरादून राजेश जी भी शामिल रहे। प्रांत अध्यक्ष ललित जी भाईसाहब ने देहरादून जिले सहित सभी सक्षम उत्तराखण्ड के  कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है, कि वे इस तरह के परिसरों एवं दिव्यांग सेवा केन्द्रों पर श्रम दान के माध्यम से समय समय पर परिसरों को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ