स्वामी अजरानंद ने नेत्रहीन दिव्यांगों के जीवन में फैलाया ज्ञान का प्रकाश:-महंत स्वयंमानंद

ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद  एवं गुरुजनों को दी संत समाज ने  श्रद्धांजलि

महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में मनाया गया गुरुजन स्मृति समारोह 
स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया गुरु जन स्मृति समारोह



हरिद्वार 22 जून सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित धार्मिक, सामाजिक संस्था स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में संस्था के परमाध्यक्ष महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में तीन दिवसीय गुरुजनस्मृति समारोह आयोजित हो रहा था जिसका समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ इस अवसर पर श्री स्वामी स्वयंमानंद नंद महाराज ने ब्रह्मलीन श्री स्वामी अजरानंद जी महाराज ,माता देवी शांतानंद जी महाराज ,माता देवी स्वरूपानंद जी महाराज एवं ब्राह्मलीन गुरुदेव सच्चिदानंद जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि पूजन किया । श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत सूरज दास, महंत विवेकानंद,महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, भक्त दुर्गा दास, सहित संत जनों ने ब्रह्मलीन गुरुजनों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए महंत रवि देव शास्त्री के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गुरुदेव स्वामी अजरानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने कहा कि स्वामी अजरानंद जी महाराज ने नेत्रहीनों के लिए अंध विद्यालय स्थापित कर दिव्यांग प्रज्ञा चक्षुओं के लिए महान कार्य किया इस कार्य को माता शांतानंद ,देवी स्वरूपानंद और गुरुदेव सच्चिदानंद महाराज ने आगे बढ़ाने का कार्य किया वर्तमान स्वरूप में जो स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय इंटर कॉलेज दृष्टिगोचर हो रहा है यह प्रज्ञा चक्षुओं दिव्यांगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश और उच्च शिक्षा का माध्यम बनेगा। श्रद्धांजलि सभा मेंआए हुए संत जनों का आभार स्वामी विचित्रानंद ,रमेश कुमार एवं स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी और भक्त जनों ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ