श्री स्वामिनारायण आश्रम में हो रहे हैं यज्ञ अनुष्ठान

 श्री स्वामिनारायण आश्रम में पितृपक्ष में हो रहे हैं अनुष्ठान 

 श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री जी  के सानिध्य में गुजरात से आए श्रद्धालु पितरों के निमित्त  कर रहे हैं  यज्ञ और अनुष्ठान


हरिद्वार 14 सितंबर तीर्थ नगरी हरिद्वार के भूपत वाला क्षेत्र स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम में आश्रम के संस्थापक परमाध्यक्ष श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में गुजरात से आए श्रद्धालु भक्त पितृ पक्ष में प्रतिदिन संत सेवा ,यज्ञ ,अनुष्ठान कर रहे हैं । श्री स्वामिनारायण आश्रम के संचालक श्री स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री जी महाराज ने बताया कि पितृपक्ष में अपने पितरों के निमित्त यज्ञ, अनुष्ठान, संत सेवा करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वह अपने वंशजों को आशीर्वाद देकर उन्हें धन-धान्य में से परिपूर्ण करते हैं इस वर्ष भी श्री स्वामि



नारायण आश्रम में पितृपक्ष में पितृों की सद्गति के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है साथ ही प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों के द्वारा संतो को भोजन दक्षिणा ,वस्त्र वितरित किए  जा रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ