श्री मानव कल्याण आश्रम में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
श्री मानव कल्याण आश्रम में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य एवं स्वामी हंसा नंद महाराज के संयोजन में आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सव
हरिद्वार 22 अक्टूबर श्री ललितांम्बा देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री मानव कल्याण आश्रम में स्वामी दुर्गेशानंद महाराज के पावन सानिध्य एवं स्वामी हसानंद महाराज के संयोजन में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया अन्न कूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान अर्धनारीश्वर राधा कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित कर उनकी पूजा अर्चना की गई पंडित पवन सेमवाल के आचार्यत्व में विधि विधान के साथ भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना कर उन्हें 56 भोग समर्पित किए गए इस अवसर पर स्वामी दुर्गेशानंद महाराज ने कहा कि अन्न कूट महोत्सव प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन लीला कर समाज को यह संदेश दिया कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए नदियों पर्वतों वनस्पतियों आदि का उतना ही महत्व है जितना मनुष्य के लिए अन्न जल वायु का भगवान ने हमें प्रकृति का संदेश इस अन्न कूट महोत्सव के माध्यम से प्रदान किया स्वामी हंसा नंद महाराज ने कहा कि अन्न कूट महोत्सव भारतीय संस्कृति में समस्त जीव जंतुओं और वनस्पतियों के महत्व को दर्शाता है यह पर्व हम सबको सामाजिक समरसता का भाव रख अपनी संस्कृति के अनुरूप आचरण करने का संदेश देता है इस अवसर पर श्री मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ,कोषाध्यक्ष रेणुका बैन एल ठक्कर प्रबंधक सुरेंद्र मिश्रा , स्वामी चिदात्मा नंद सरस्वती , संजय वर्मा मिथिलेश मिश्रा महेंद्र कुमार ,ब्रह्म दत्त ,राम जी , कृष्णा आदि उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment