योग नृत्य ब्रह्म संवाद कार्यक्रम का व्यास आश्रम में हुआ शुभारंभ
“योगनृत्ये ब्रह्मसंवादः” आवासीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ हरिद्वार 27 अक्टूबर वैदिक संस्कृति कला केन्द्र, ऋषिकेश के तत्वाधान में हरिद्वार के व्यास आश्रम में “योगनृत्ये ब्रह्मसंवादः” नामक पाँच दिवसीय नृत्य की आवासीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। संस्था के संस्थापक तथा परम पूज्य गुरु गोविंददेव गिरी जी महाराज के शिष्य आचार्य प्रसन्न जी ने कहा कि यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य और योग की गहन साधना को एक सूत्र में पिरोते हुए, साधकों को आत्मानुभूति और सृजनशीलता की दिशा में प्रेरित करेगा। वैदिक संस्कृति कला केन्द्र भारतीय जीवन के उस शाश्वत दृष्टिकोण को पुनः प्रतिष्ठित करने का प्रयास कर रहा है, जहाँ कला केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि साधना और आत्मा की अभिव्यक्ति है। इस में भारत के विभिन्न राज्यों से एवं विदेशों से भरतनाट्यम और कथक नृत्य के छात्र तथा शिक्षक प्रतिभाग कर रहे है। इस कार्यशाला के उद्घाटन में आवासीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र, श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित संवाद, ध्वनि चिकित्सा ध्यान, नृत्य रचनाओं का ...