संघ के स्वयंसेवकों ने आयोजित किया परिवार मिलन समारोह
चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों ने आयोजित किया भव्य परिवार मिलन समारोह हरिद्वार 30 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्य नगर स्थित चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा विगत दिवस अनुराग पैलेस, ज्वालापुर में भव्य एवं संस्कारमय परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों का स्वयंसेवकों द्वारा पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। स्वयंसेवकों द्वारा “निज गौरव को, निज वैभव को, क्यों हिंदू बहादुर भूल गए” गीत की वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक मंच प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। वहीं वीरांगना पन्नाधाय के त्याग और बलिदान पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। पन्नाधाय द्वारा अपने पुत्र चंदन के बलिदान की मार्मिक प्रस्तुति ने मंडप में उपस्थित बच्चों, महिलाओ...