कुंभ मेला 27 में सक्षम आयोजित करेगा पंचम नेत्र कुंभ

*समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा कुंभ 2027 हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है पंचम नेत्र कुंभ।*

*दिव्यांग सेवा राष्ट्र सेवा लक्ष्य को साध कर कार्य कर रहा है सक्षम।* -पूज्य स्वामी चिदानंद जी महाराज परमार्थ निकेतन।

*सक्षम के साथ विविध संगठनों की नेत्र कुंभ तैयारी बैठक ।* ललित पंत जी प्रांत अध्यक्ष सक्षम उत्तराखंड

 *नेत्र कुंभ के माध्यम से बाह्य दृष्टि ही नहीं दे रहा है अपितु अंतर्दृष्टि दे रहा है सक्षम ।* -चंद्रशेखर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम।

नेत्र कुंभ 2027 के शुभारंभ हेतु आज एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी के सानिध्य एवं डॉ अनुज सिंघल जी सचिव स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन की अध्यक्षता तथा उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र जी के मार्गदर्शन में किया गया।
सर्वप्रथम बैठक के शुभारंभ में स्वामी चिदानंद जी महाराज का आशीर्वाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया । इस दौरान स्वामी जी ने सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की उन्होंने नेत्र कुंभ को न केवल दिव्यांग जनों के लिए महत्वपूर्ण अपितु राष्ट्र सेवा का  रास्ता बताया है। 
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी ने बताया संपूर्ण नेत्र कुंभ पांच चरणों में संपन्न होना है जिसमें सर्वप्रथम नेत्र कुंभ का शंखनाद 22 नवंबर 2026, भूमि पूजन 13 दिसंबर 2026, उद्घाटन 12 जनवरी 2027 समापन 25 फरवरी 2027 तथा आभार अभिनंदन समारोह 18 अप्रैल 2027 को किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए अपने-अपने नेत्र कुंभ संबंधित विभिन्न सुझाव रखें। बैठक के समापन में सक्षम प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत जी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में अरविंद गुप्ता जी, सक्षम प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी जी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा, प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत जी, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट डॉ संजीव मित्तल जी, डॉ महेश खेतान जी एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड ,डॉ राजीव खुरले आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार ,डॉ रितु खेतान स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड, श्री अरुण शाश्वत जी परमार्थ निकेतन ऋषिकेश,विश्वास शर्मा जी दिव्य प्रेम सेवा मिशन चंडीघाट हरिद्वार,गगन यादव जी दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार,मोनू त्यागी जी हरिद्वार,योगेश पंत जी बागेश्वर,भूपाल लोहानी जी गाजियाबाद आदि सक्षम कार्यकर्ता एवं सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ