Posts

Showing posts from February, 2026

बाबा फुलसंदे वालों के कार्यक्रम में उमड रहे हैं श्रद्धालु भक्त

Image
हरिद्वार 25 फरवरी   एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा     मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वाले कहते हैं मैं पुण्य के पथ पर रात दिन रात दिन चलता रहा हे आदि पुरुष परमेश्वर तेरे नाम को धूल गरद पर बैठा हुआ उंगलियों से मैं लिखता रहा और यह जीवन जाने कब बीत गया। फूल बहारों के मौसम ना जाने कब बीत गए मेरा दिल जानता है तू यहीं कहीं पर मेरे आस-पास है । मुझे मालूम है ओ आसमान वाले तू मेरे हृदय में मेरी आत्मा में युगों युग से निवास करता है मेरी छाया इस संसार में यहां से वहां वहां से वहां भटकती रही और फूलों के मौसम बीत गए जो भी मिलता है मुझे मैं उससे तेरा ही जिक्र करता हूं। कितने ही चेहरे हैं परछाई जैसे गौर से देखता हूं तेरी ही बातें करता हूं धर्म कर्म की बातें केवल किताबों में रह गई हैं लोग सच्चाई का पालन नहीं करते इसलिए उनका जीवन दुख झेलते हुए बीतता है। लोगों ने झूठ फरेब को होशियारी समझ लिया है, जीवनसाथी को धोखा देते हैं और कसम खाते रहते हैं झूठी कसम से उनके उपवन के फूल भी सूख जाते हैं। तेरी रोशनी का धागा हे परमेश्वर अपने हाथ में लिए मेरी आत्मा आसमानों को चढ़ती रही तेरे गीतों क...

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने मनाई साहित्यकार पं पदम सिंह शर्मा की जयंती

Image
हरिद्वार 25 फरवरी अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, हरिद्वार द्वारा ओमविहार स्थित ‘श्री हरिसदनम्’ में एक विचार-गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें द्विवेदी युगीन साहित्यकार, सुप्रसिद्ध समालोचक तथा सम्पादकाचार्य पं. पद्मसिंह शर्मा की 150वीं जन्मजयन्ती पर उन्हें याद कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर साहित्यकारों द्वारा प्रकाश डाला गया।  कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती एवं पं. पद्मसिंह शर्मा जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजली द्वारा हुआ। सरस्वती वंदना एवं गायत्री मन्त्र का उच्चारण शिविजय त्यागी ने मुख्य रूप से तथा समस्त सभा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी साहित्यकार एवं कवि डॉ.सुशील कुमार त्यागी ‘अमित’ ने कहा कि पं. पद्मसिंह शर्मा का जन्म ग्राम नायक नंगला, तहसील चाँदपुर जनपद बिजनौर (उ.प्र.) में 25 फरवरी सन् 1876 को त्यागी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे संस्कृत भाषा के विशिष्ट विद्वान् तो थे ही, उर्दू, फारसी, बंगला और मराठी भाषाओं के भी अच्छे जानकार थे। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी तथा गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में काफी समय तक अध्यापन, लेखन तथा सम्पाद...

चंडीघाट चौकी पुलिस रॉन्ग साइड चालान के नाम पर कर रही है यात्रियों और स्थानीय लोगों का उत्पीड़न

Image
चंडी घाट पुलिस चौकी बना उत्पीड़न का केंद्र  ट्रैफिक चालान के नाम पर पुलिस कर रही है लोगों का उत्पीड़न  चंडी मंदिर से आते समय यू टर्न का बोर्ड ना लगे होने के कारण भ्रमित हो रहे हैं तीर्थ यात्री और स्थानीय लोग  पुलिस को केवल चालान करने से मतलब  रॉन्ग साइड चलान के नाम पर एक  हजार रुपए वसूल रही है पुलिस  हरिद्वार 25 फरवरी  हरिद्वार में चंडी घाट पुलिस चौकी मित्र पुलिस के नाम पर कलंक साबित हो रही है यहां पर तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी यात्रियों और स्थानीय लोगों के साथ जहां दुर्व्यवहार कर रहे हैं वहीं चंडी देवी  से वापस हरिद्वार आने के लिए यू टर्न के नाम पर कोई बोर्ड ना होने के कारण तथा कट कितनी दूर है इसके चलते वाहन चालक भ्रमित होकर पुलिस चौकी के सामने ही कट से वापस आ जाते हैं जिसे पुलिस रॉन्ग साइड कहकर चालान काट रही है कल चंडीघाट पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ दीपक शर्मा जो गंगा सभा के चिकित्सक है और जिनके संघर्ष के चलते मां मनसा देवी, हर की पौड़ी जैसी धार्मिक संस्थाओं का सरकार ने अधिग्रहण कर वहां हो रहे भ्रष्टाचार पर नकेल कसी ऐसे व्यक्ति को रॉन्ग साइड करार ...

गोविंद घाट पर बह रही है अध्यात्म और ज्ञान की गंगा

Image
     हरिद्वार 24 फरवरी  श्री गोविन्द घाट पर आयोजित त्रिदिवसीय सत्संग के पहले दिन सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने कहा_ कि इस सृष्टि में जब कुछ भी नहीं था वह आदि पुरुष वो पारब्रह्म ही मेरी आत्मा के सामने था उस आदि पुरुष की रोशनी में मैं उसके आगे मस्तक झुकाए उसकी आराधना करता था उसको सजदे करता था उन बातों में कुछ बातें मुझे याद रही और बहुत सी बातें मैं भूल गया देव आत्माओं के संग संग मैं स्वर्ग के फूलों को चुगता था उन फूलों पर परम ब्रह्म के वेद मत्रों को पढ़-पढ़ कर हे आदि पुरुष मैं तेरा अभिषेक करता था हे अनंत ब्रह्म हे परमात्मा उसमें से कुछ आज भी मुझे याद है और बहुत सी बातें मैं भूल चुका हूं लाखों बरस कभी पतझड़ कभी बहार कभी बसंत तरह-तरह के मौसम आते रहते हैं मनुष्यों का जीवन कभी गरद गुबार से और कभी ज्ञान की रोशनी से भर जाता है जो उपवन थे गुलशन थे वह आज भी कहीं-कहीं महकते हैं और कितने ही उजड़ गए उनमें से कुछ मुझे याद आते रहते हैं और बहुतसों को मैं भूल चुका। हे सनातन शाखा हे मेरे अनादि मित्र तुम मेरे साथ थे तो पूर्णमासी की रात थी चारों तरफ उजाला फैला था जब से मेरी...

संघ के जमालपुर मंडल में हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Image
छत्रपति शिवाजी हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन  संघ के जमालपुर मंडल के तत्वाधान एवं डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में मिश्रपुर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन  हरिद्वार 22 फरवरी  संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में संघ के जमालपुर मंडल के तत्वाधान में एवं डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में ग्राम  मिश्रपुर के मंगलम वेंकट हाल में छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता संघ के सह विभाग प्रमुख संजय  जी एवं कृष्णायन गौशाला के संचालक स्वामी अनन्ता नंद महाराज ने वर्तमान में देश की परिस्थितियों एवं हिंदुओं की दशा के  विषय में  विचार प्रकट किये एवं संघ के 100 वर्ष के इतिहास को श्रोताओं के सामने प्रस्तुत कर राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करने का आह्वान किया आए हुए अतिथियों का स्वागत विपिन चौधरी ,राकेश चौधरी, अनीता वर्मा, मिथुन चौधरी , आदि ने किया ।  संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख संजय जी, समाजसेवी कंचन तनेजा...

महाशिवरात्रि पर्व पर सत्य साईं सेवा समिति ने की कुष्ठ रोगियों की सेवा

Image
 श्री सत्य साईं सेवा समिति, हरिद्वार ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुष्ठ आश्रमो में वितरित किया राशन हरिद्वार 14 फरवरी श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  अधिक भीड़ का दबाब देखते हुए दो दिन पूर्व ही दिनाँक 13 फरवरी, 2026 की प्रातः हरिद्वार के 3 मुख्य कुष्ठ आश्रमों क्रमशः श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला, श्री चिदानंद कुष्ठ आश्रम चंडीघाट एवम दयालपूरी कुष्ठ आश्रम चंडीघाट मे नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक कुष्ठ आश्रम में 30 किलो आटा, 30 किलो चावल, 5 किलो दाल, 5 किलो चीनी, 500 ग्राम चायपत्ती, 5 लीटर सरसों का तेल, 2 किलो नमक, 250 ग्राम मसाले साथ ही नहाने के साबुन 12 एवं कपड़े धोने के साबुन 12 और बच्चों को बिस्किट एवं केला और कीनू वितरित किया गया.. समिति के कुल 6 सदस्यों ने उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी..कुष्ठ रोगियों से जानकारी भी ली गई कि विकलांग पेंशन की प्राप्ति में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है, सभी को विधिवत रूप से प्रतिमाह निर्धारित Rs.1500/ मात्र पेंशन...

हरिद्वार की मायापुरी में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

Image
* हिन्दू-सनातन है विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म : संजय*  -मायापुर बस्ती में आयोजित किया गया *विराट हिन्दू सम्मेलन*   हरिद्वार 3 फरवरी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के तत्वावधान में मायापुरी बस्ती क्षेत्र का एक विराट हिन्दू सम्मेलन  सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रांगण में मायापुर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़ कर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गरीब दासीय आश्रम के संचालक भगवताचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री ने सनातन धर्म की विशेषताएं बताते हुए हर व्यक्ति से अपनी परम्पराओं का पालन करने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय जी ने  हिन्दू धर्म की प्राचीनता, गौरव, और उसकी गरिमामयी उपलब्धयों का वर्णन करते हुए हर नागरिक से अपने धर्म का पालन करने के साथ साथ राष्ट्र धर्म का पालन करने का भी आव्हान किया। उन्होंने की सबसे प्राचीन सनातन हिदू धर्म,परंपराएं है। विश्व के अन्य सभी धर्म सनातन से ही निकले है। भारत की धरती पर सिख,जैन, बौद्ध सहित सैकड़ो...