Posts

Showing posts from November, 2025

कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने की संत जनों के साथ बैठक

Image
* 2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की।* *कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई।* *2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।* *संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए कदमों की संतजनों ने की सराहना ।* *हरिद्वार 28 नवंबर  हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृ...

24वे मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Image
हरिद्वार   / गैडीखाता 22 नवंबर   नन्दी पुरम गैंडी खाता, हरिद्वार उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों के साथ 24वें अन्तर्राष्ट्रीय मर्म विज्ञान एवं मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं मर्मचकित्सा को विश्व भर में प्रतिष्ठित करने वाले डॉ सुनील जोशी के सनिध्य एवं  मृत्युंजय मिशन के तत्वाधान मे आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक यात्रा के प्रथम दिवस सभी को मर्म विज्ञान, उसकी चिकित्सा पद्धति, उपयोगिता एवं दैनिक जीवन में उसके महत्व का विस्तृत परिचय दिया गया। इस  अवसर पर डॉ सुनील जोशी द्वारा लिखी नवीन पुस्तक 'Vedic Science and Surgical Skills' का लोकार्पण भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मर्म चिकित्सा कार्यशाला में आयुर्वेद   एवं एलोपैथी से जुड़े मूर्धन्य चिकित्सकों, विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ 

घर-घर पहुंच रहा है संघ का संदेश

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान: हरिद्वार में घर-घर पहुंच रहा संघ का संदेश हरिद्वार 19 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार को हरिद्वार के दयानंद नगर स्थित रामनगर बस्ती में संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक परिवार से समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए स्वेच्छा से किसी न किसी सेवा या जन-जागरण अभियान से जुड़ने की अपील की। आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत में 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक यह विशेष गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य संघ के विचार, संस्कार, सेवा-परंपरा एवं सामाजिक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि समाज के हर वर्ग में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति और परिवार ...

विश्व सनातन महापीठ की स्थापना को लेकर बाबा हठ योगी एवं स्वामी राम विशाल देव ने की पत्रकार वार्ता

Image
विश्व सनातन महापीठ की भव्य स्थापना – 100 एकड़ में 1000 करोड़ का दिव्य प्रकल्प हरिद्वार 19 नवंबर तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में विश्व सनातन महापीठ की ऐतिहासिक स्थापना की घोषणा एवं शिला पूजन समारोह 21 नवम्बर 2025 को होने जा रहा है। इसके संबंध में न्यास के संरक्षक एवं परमाध्यक्ष बाबा हठयोगी जी महाराज तथा अध्यक्ष तीर्थाचार्य राम विशाल दास महाराज ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि  100 एकड़ भूमि पर विश्व का प्रथम ‘सनातन संसद भवन’ बनेगा उन्होंने  पत्रकार वार्ता में बताया जाएगा कि विश्व सनातन महापीठ का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह प्रकल्प विश्व-स्तरीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसमें शामिल हैं: विश्व का प्रथम सनातन संसद भवन चारों शंकराचार्य पीठों के प्रेरणा-परिसर तेरह अखाड़ों के उद्देश्य-परिसर वेद मंदिर एवं वेद स्वाध्याय केन्द्र अद्वितीय आवासीय गुरुकुल 108 संत आवास 1008 भक्त आवास 108 प्रमुख तीर्थों के दर्शन हेतु परिक्रमा पथ सनातन टाइम म्यूजियम ऑडिटो...

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के नवनिर्मित सेवा प्रकल्प का हुआ लोकार्पण

Image
हरिद्वार / श्यामपुर कांगड़ी 16 नवंबर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल और होलिस्टिक हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।  यह केंद्र आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धतियों का अनोखा संगम है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक नया अध्याय खोल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में आचार्य बालकृष्ण जी महामंत्री पतंजलि योगपीठ, मा. शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री भाजपा, मा. धनसिंह रावत जी मा. मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्रीमती रितु खंडूरी जी मा. विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड, , डॉ. आशीष गौतम जी, अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, मा. रमेश पोखरियाल निशंक जी पूर्व मुख्य मंत्री , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,   उ स्थित रहे ,आए हुए अतिथियों का स्वागत दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय सयोजक संजय  चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम ...

बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में आयोजित हुआ संस्कृत महोत्सव

Image
भगवानपुर 15 नवंबर (कमल वर्मा नामदेव ) ब्लॉक स्तरीय सत्रहवें संस्कृत महोत्सव के वरिष्ठ वर्ग की छः स्पर्धाओं का आयोजन बी.डी.इ.का. भगवानपुर में धूमधाम हुआ। समापन समारोह में समस्त विजेताओं को धनराशि स्वरूप पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र किये गये वितरित। वरिष्ठ वर्ग की नाटक एवं वाद-विवाद स्पर्धाओं बी.डी.इ.का. रहा प्रथम, समूहगान एवं श्लोकोच्चारण में आर.एन.आई. प्रथम एवं आशुभाषण तथा समूहनृत्य में सी.एम.डी. प्रथम। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित सप्तदश संस्कृत महोत्सव 2025 की वरिष्ठवर्गीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 15नवम्बर 2025 को बी.डी.इ.का. भगवानपुर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम् गीत तथा सरस्वतीवंदना, दीपप्रज्ज्वन के पश्चात् आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, वादविवाद, नाटक, समूहनृत्य एवं समूहगान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समूहगान स्पर्धा में आर.एन.आई.इ.का प्रथम, बी.डी.इ.का. द्वितीय तथा सी.एम.डी.इ.का चुड़ियाला तृतीय रहे। संस्कृत नाटक स्पर्धा में बी.डी.इ.का. प्रथम तथा सी.एम.डी.इ.का. चुड़ियाला द्वितीय रहे। संस्कृत वाव-विवाद स्प...

ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षुक जी महाराज को संत समाज ने किया स्मरण

Image
ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षुक जी महाराज को संत समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि  21वी पुण्यतिथि पर संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद जी महाराज को किया स्मरण हरिद्वार 15 नवंबर तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री गीता कुटीर तपोवन के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद जी भिक्षुक जी महाराज को उनकी 21 भी पुण्यतिथि पर संत समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी गीता कुटीर के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निर्मल पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञान देव सिंह महाराज ने तथा संचालन श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद  जी महाराज ने किया । इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर राधागिरी ,महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास जी महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद जी महाराज , सहित संत जनों ने ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षु जी महाराज को वॉक श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि समारोह में महंत सूरज दास , ...

विश्व हिंदू परिषद के सेवा कुंभ का हुआ शुभारंभ

Image
बहादराबाद (हरिद्वार) 15 नवंबर  विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के सेवा विभाग द्वारा संचालित व्यापक सेवा कार्यों के परिप्रेक्ष्य में 24 घण्टे का भव्य सेवा कुंभ आज सायं 6 बजे विविध संत-महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों के पावन सान्निध्य में प्रारम्भ हुआ। उद्घाटन सत्र में सेवा विभाग की वार्षिक प्रेरक पत्रिका “सेवा क्रांति” का लोकार्पण सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्तराखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों में चल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलम्बन एवं समरसता आधारित सेवा प्रकल्पों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग द्वारा आयोजित सेवा कुंभ के उद्घाटन समारोह के अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर सुरेन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि सेवा ही धर्म का प्राण है। विश्व हिन्दू परिषद जिन संस्कार-दीपों को जलाकर समाज के अंधकार को दूर कर रही है, वह केवल कार्य मात्र ही नहीं राष्ट्र निर्माण का विराट संकल्प है। वात्सल्य वाटिका व मातृ आंचल जैसी सेवाएँ संत समाज के लिए अत्यंत संतोष का विषय हैं। विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख, केन्द्रीय सहमंत्री आनंद हरबोला ने कहा सेवा का अर्थ केवल त...

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Image
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही सरकार-नरेश बंसल एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 15 नवम्बर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता व समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग एवं तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर  कर मुख्य अतिथी सांसद नरेश बसंल का स्वागत किया। समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नरेश बंसल ने कहा कि संगठन एकता ...

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने की पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट

Image
बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने की आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट लिया ,आशीर्वाद  हरिद्वार 15 नवंबर बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय ने पतंजलि जाकर आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर अजेंद्र अजय ने आचार्य बालकृष्ण को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य बालकृष्ण ने अजेंद्र अजय को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में जिस समर्पण भाव के साथ बाबा बद्री केदार की सेवा की है वह सदैव याद की जाती रहेगी आचार्य बालकृष्ण ने अजेंद्र अजय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। चर्चा के दौरान अजेंद्र अजय ने आचार्य बालकृष्ण से पतंजलि योगपीठ ,पतंजलि विश्वविद्यालय पतंजलि के अन्य प्रकल्पों के विषय में भी विस्तार से चर्चा की एवं भारतीय आयुर्वेदिक शिक्षा चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में की जा रही प्रगति के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया गुरुकुल महाविद्यालय एवं संग्रहालय का अवलोकन

Image
हरिद्वार 15 नवंबर बाल दिवस के  अवसर मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल  के सभी बच्चों को गुरुकुल महा विद्यालय व पुरातत्व संग्रहालय मे विजिट कराई गई । मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल भगवदीपुरम गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के प्रबंधक डॉ अशोक मानवी के निर्देशन मे विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओ ने बच्चों को स्वामी दर्शनानंद की तापोभूमि गुरुकुल महाविद्यालय एवं संग्रहालय का अवलोकन कराया इस अवसर पर डॉक्टर अशोक मानवी ने कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय का देश के स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान रहा है स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी दर्शनानंद ने प्राचीन भारतीय संस्कृति और शिक्षा पद्धति को संरक्षित और संवर्धित करने का कार्य किया बालदिवस के अवसर पर बच्चों को ऐसे पवित्र स्थान के दर्शन करना महत्वपूर्ण कार्य है इससे बच्चों मे देश और धर्म के प्रति श्रद्धा उत्न्न होती है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बच्चोंको ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की ।

21 नवंबर को होंगी विश्व सनातन महापीठ की घोषणा , संत जनों की पावन उपस्थिति में होगा शिला पूजन समारोह

Image
हरिद्वार 14 नवंबर (लव शर्मा )    विश्व सनातन महापीठ की उद्घोषणा एवं शिला पूजन समारोह की तैयारियों को लेकर चेतन ज्योति आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तीर्थ सेवा न्यास के संरक्षक परमाध्यक्ष पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज ने की तथा संचालन महन्त ऋषिश्वरानंद जी महाराज द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 21 नवम्बर 2025 को हरिद्वार में होने वाले ऐतिहासिक “विश्व सनातन महापीठ शिला पूजन एवं उद्घोषणा समारोह” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी महाराज ने विश्व सनातन महापीठ के महायोजना एवं भव्य निर्माण स्वरूप की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकल्प विश्व के सबसे विशाल और अद्वितीय सनातन केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने आगामी समारोह में पधारने वाले देशभर के संत-महात्माओं, विचारकों, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं — स्वागत समिति: संदीप गोयल, राजेश रस्तोगी, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा आवास व्यवस्था: ...

माया देवी प्रांगण में आयोजित की गई जूना अखाड़ा की बैठक

Image
श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा की बैठक में आगामी हरिद्वार अर्ध कुंभ, नासिक तथा उज्जैन कुंभ के बारे में  की गई चर्चा हरिद्वार 13 नवंबर  (गोपाल रावत) माया देवी मंदिर में भैरव जयंती के अवसर पर श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा की बैठक, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार व देखरेख में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जूना अखाड़े के सभापति (अध्यक्ष) श्रीमहंत मोहन भारती महाराज ने तथा संचालन वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने किया। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि महाकुंभ मेले के बाद यह श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा की पहली बैठक थी। बैठक से पूर्व सभी संतों ने भैरव बाबा की पूजा-अर्चना की। बैठक में पहलगाम व दिल्ली आतंकी हमले में मारे गए लोगों को तथा उत्तराखंड में थराली, धराली सहित कई अन्य स्थानों पर आई आपदा में हताहत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित क...

जूना अखाड़ा में मनाई गई भैरव अष्टमी

Image
जूना अखाड़े में   धूमधाम से मनाई गई भैरव अष्टमी हरिद्वार    हरिद्वार 12 नवंबर भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ,अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत ओम भारती, श्री महंत कंचन गिरि, श्री महंत महाकाल गिरी श्री महंत आदित्य गिरी ,मुख्य पुजारी  महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्री आनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया तथा पांच प्रहर की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जिसमें नागा संन्यासियों व सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।  श्री महंत हरी गिरी महाराज ने बताया की आज भैरव अष्टमी श्री भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव भगवान   के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना करने तथा उनके प्रिय वहां काले कुत्ते को मालपुआ व ...

दीपशिखा साहित्यिक मंच में मनाया अपना स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

Image
  हरिद्वार 10 नवंबर  दीपशिखा  साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच हरिद्वार के दीप शिखा स्थापना दिवस के अंतर्गत दीपशिखा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन आर्य नगर ज्वालापुर स्थित पातंजल योग धाम के सभागार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री डॉ ,मीरा भारद्वाज तथा संचालन हिंदी कवि डॉक्टर सुशील कुमार त्यागी अमित एवं युवा कवयित्री वृंदा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया पातंजल योग धाम आर्य नगर हरिद्वार के अध्यक्ष एवं आर्य संन्यासी स्वामी मेधानंद सरस्वती ने दीपशिखा मंच द्वारा साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हिंदी संस्कृत के प्रति जागरूक करना ही भारतीय भाषाओं का सम्मान है। जो दीपशिखा मंच सदा करता आ रहा है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्कृत शिक्षा हरिद्वार के सहायक निदेशक डॉ वाजश्रवा आर्य ने सम्मानित होने वाले साहित्य साधकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्यकार के एल दीवान की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ने का प्रयास दीपशिखा मंच निरंतर करता आ रहा है जो भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है प्रथम चरण में दीपशिखा सम्मान समारो...

मिश्री मठ के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक एवं राज्य स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य समापन

Image
कुण्डलिनी जागरण और ध्यान साधना मनुष्य को सद्मार्ग की ओर करती है अग्रसर : करौली शंकर महादेव मिश्री मठ में पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के समापन अवसर पर आवाह्न अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूज्य श्री शिवशंकर गिरी जी का पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान हरिद्वार, 08 नवम्बर। मिश्री मठ, हरिद्वार में चल रहे पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के समापन दिवस पर भक्ति, साधना, योग एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आवाह्न अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूज्य श्री शिवशंकर गिरी जी का पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी ने ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए आवाह्न अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव रहे शिवशंकर गिरि महाराज ने कहा कि करौली शंकर महादेव स्वयं ब्रह्म स्वरूप हैं। करौली शंकर महादेव ने ध्यान साधना व आध्यात्म के बल पर मानव सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने सदैव राष्ट्रवाद, संस्कृतिवाद व समन्वयवाद का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ राष्ट्र को रोग, शोक मुक्त करने का विराट संकल्प धरातल पर उतारने का कार्य किया है। अ...

श्री मिश्री मठ में बह रही है अध्यात्म और साधना की गंगा

Image
साधना से दिवास्वप्न टूटते हैं और साधक मृत्यु में जीना सीखते हैं : करौली शंकर महादेव श्री चक्रपाणि जी महाराज व करौली शंकर महादेव के प्रेरणादायी प्रवचनों से  पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव में मिश्री मठ पर हुआ आध्यात्म व संस्कृति का दिव्य संगम हरिद्वार, 07 नवम्बर। देवभूमि स्थित मिश्री मठ में आयोजित पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव (साधक महासम्मेलन) एवं देवभूमि रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री चक्रपाणि जी महाराज ने अपने सारगर्भित वाणी से साधकों के हृदयों में श्रद्धा, भक्ति और आत्मबोध की ज्योति प्रज्वलित की। उन्होंने अपने प्रवचन के आरंभ में पूज्य करौली शंकर महादेव जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य में ही आत्मा को परमानंद की अनुभूति होती है और हर संवाद आत्मा की सेवा या सर्विसिंग के समान है। महाराज जी ने बताया कि पूज्य करौली सरकार जी से मिलने या उनसे बात करने मात्र से ही तन-मन हल्का हो जाता है, चिंताओं का नाश होता है और साधक पुनः ऊर्जावान हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो सौभाग्यशाली हैं, वे ही ऐसे महापुरुष के चरणों तक पहुंच पाते हैं, जिनसे आत्मिक शक्ति और दिव्यता का...

मिश्री मठ में संत समागम के मध्य राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

Image
आन्दोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान से हुई उत्तराखण्ड की स्थापना : करौली शंकर महादेव प्रदेश निर्माण में मातृशक्ति की रही महत्वपूर्ण भूमिका : स्वामी हरिचेतनानन्द उत्तराखण्ड की रजत जयंती के अवसर पर मिश्री मठ हरिद्वार में आयोजित पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव में सैंकड़ों उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को पूज्य संतजनों की पावन उपस्थिति में किया गया सम्मानित हरिद्वार, 06 नवम्बर। हरिद्वार की पुण्यभूमि स्थित मिश्री मठ में पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन भक्तों व साधकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा भक्ति के माहौल में श्री करौली शंकर महादेव जी के जयकारों से गूंजते मिश्री मठ में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। मिश्री मठ, रायवाला में 4 से 8 नवम्बर 2025 तक पंच दिवसीय पूर्णिमा एवं देवभूमि रजत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज तृतीय दिवस आयोजित संत समागम के अवसर पर पूज्य संतों की पावन उपस्थिति में देवभूमि उत्तराखण्ड के रजत जयंती के अवसर पर करौली शंकर महाराज ने देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला, हरिपुर, हरिद्वार के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ...

छोलिया नृत्य के साथ चंपावत में हुआ प्रेम वाहिनी रथ यात्रा का स्वागत

Image
चंपावत 4 नवंबर श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के सौजन्य से आयोजित प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का मंगलवार को अपराह्न में चंपावत जनपद के सुप्रसिद्ध स्थल देवीधुरा में योगेश जोशी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में आगमन हुआ, वहां स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति हृदय को अभिभूत करने वाली थी बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य दर्शनीय था लगभग 300 बच्चों की उपस्थिति साथ ही अभिभावक एवं अध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को खूबसूरत बना गई..श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह एवं आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी द्वारा उपस्थित बच्चों को मानवीय मूल्यों पर आधारित अत्यंत महत्वपूर्ण सूत्रों से अवगत कराया जिसे बच्चों ने अनुशासित और एकाग्रचित होकर श्रवण किया l इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन की बाल विकास गुरु श्रीमति डॉ आभा आहूजा, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बृजमोहन जोशी  साई ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की संस्थापक श्रीमती किरण सिंह हरिद्वार से श्रीमति मालती जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जोशी उपस्थित रहे...

पूज्य विमला निर्मल जी महाराज के पावन सानिध्य में माता सच्चिदानंद कुटिया में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

Image
माता सच्चिदानंद निर्मल कुटिया में हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन  माता सच्चिदानंद निर्मल कुटिया की परमाध्यक्षा पूज्य विमला दीदी निर्मल जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा  हरिद्वार 4 नवंबर  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में सप्त सरोवर मार्ग स्थित माता सच्चिदा नंद निर्मल कुटिया में आश्रम की परमाध्यक्षा बहन विमला निर्मल जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री   निर्मल जी महाराज को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसमें कथा व्यास पंडित आनंद पांडे शास्त्री जी महाराज  के श्री मुख से भक्त कथा का अमृत पान कर रहे हैं कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आनंद पांडे शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक मास श्री हरि को समर्पित पावन और पवित्र माह है इस माह में शुक्ल पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का गंगा तट पर आयोजन करना तथा कथा को श्रवण करना परम कल्याणकारी है कार्तिक मास सनातन हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माह है जिसमें तुलसी पूजा , गंगा स्नान, दान , गौ पूजा और श्रीमद् भागवत कथा ...

श्री रामानुज कोट में मनाया गया भगवान वेंकटेश उत्सव

Image
* भगवान वेंकेश्वर स्वामी दर्शन का पुण्य फलदायी : डॉ. मोदनारायणाचार्य*  -भगवान वेंकेश्वर को लगाए छप्पन प्रकार के भोग हरिद्वार 3 नवंबर श्रीरामानुज कोट आश्रम स्थित श्री वेंकटेश्व मन्दिर में भगवान का छपन्न प्रकार का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।  इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीरामानुज कोट आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी डॉ० मोदनारायणाचार्य जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान विष्णु के वेंकटेश स्वामी दर्शन का विशेष महत्व का पुण्य फलदायी है। भगवान की आज आरती के पश्चात छप्पन प्रकार का भोग प्रसाद लगाया गया और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान वैकेटश स्वामी का विग्रह 150 वर्ष पुराना है, यहां की पूजा पद्वति,विधि विधान,मान्यता दक्षिण के वेंकेश्वर स्वामी की अनुरूप ही है। आचार्य बेला इंडिया टेंपल के युवराज स्वामी दामोदराचार्य ( दिव्यांश वेदांती ) महाराज ने अन्नकूट महोत्सव की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में इसका बड़ा महत्व है। इस आयोजन में प्रभु को अनेक व्यंजनों का भोग लगाया जाता है साथ ही सामूहिक भोज का आनंद भी प्राप्त...

शताब्दी जन्मोत्सव कुमाऊं मंडल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

Image
पिथौरागढ़ 3 नवंबर  उत्तराखण्ड राज्य में स्वामी के अनुग्रह से प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में शताब्दी जन्मोत्सव का महोत्सव विभिन्न रूपों में संपादित हो रहा है.. 1..जहाँ अल्मोड़ा में स्वयंभू श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जागेशवर धाम के गर्भ गृह मे भगवान शिव  का अभिषेक साई भक्तों ने किया वहीं कसार देवी तथा साई मंदिर की दिव्य झांकी के सम्मुख साई भक्तों द्वारा भजनों का गुणगान किया गया l 2..ऐचोली स्थित मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल एवं ऐसियन अकैडमी के कुल 900 बच्चों ने आज दिनाँक 3 नवंबर की प्रातः 10 बजे स्वामी की पालकी का भव्य स्वागत किया गया साथ ही स्कूली बच्चों, अध्यापकों द्वारा उत्साहित होकर स्वामी के श्री चरणों में अपनी  भावभीनी श्रद्धा निवेदित की l इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह एवं प्रदेश आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी ने उक्त दोनों विद्यालयों में साई संगठन की गतिविधियों और मानवीय मूल्यों पर आधारित महत्वपूर्ण सूत्रों से बच्चों को  ...