दिव्य प्रेम सेवा मिशन के नवनिर्मित सेवा प्रकल्प का हुआ लोकार्पण
हरिद्वार / श्यामपुर कांगड़ी 16 नवंबर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल और होलिस्टिक हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
यह केंद्र आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धतियों का अनोखा संगम है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक नया अध्याय खोल रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में आचार्य बालकृष्ण जी महामंत्री पतंजलि योगपीठ, मा. शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री भाजपा, मा. धनसिंह रावत जी मा. मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्रीमती रितु खंडूरी जी मा. विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड, , डॉ. आशीष गौतम जी, अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, मा. रमेश पोखरियाल निशंक जी पूर्व मुख्य मंत्री , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उस्थित रहे ,आए हुए अतिथियों का स्वागत दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय सयोजक संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम भैय्या जी के पुरुषार्थ को रेखांकित करते हुए कहा कि आशीष गौतम भैया जी के द्वारा स्थापित दिव्य प्रेम सेवा मिशन समाज के वंचितों शोषितो और निर्धनों के लिए एक आशा की किरण बन गया है समाज से कुष्ठ रोग के उन्मूलन में दिव्य प्रेम सेवा मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा ,स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में इस नए प्रकल्प के लिए हम शुभकामनाएं देते हैं । लोकार्पण समारोह में भाजपा ,संघ और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों ने प्रतिभा किया ।
Comments
Post a Comment