Posts

Showing posts from July, 2026

करौली शंकर दास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

Image
दीक्षा बंधन नहीं, मुक्ति का मार्ग है : करौली शंकर दास जी महाराज जिस गुरु को स्वीकार करें, उसके प्रति पूर्ण समर्पण रखें : जगतार मुनि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली दिव्य शक्ति हैं : महंत भगत राम जी करौली धाम में देश-विदेश से आये 11000 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा, हरिद्वार व रायवाला स्थित आश्रमों में कानपुर में हो रहे मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ें श्रद्धालुजन चार दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव में विशेष दीक्षा समारोह में सनातन के वैज्ञानिक स्वरूप के प्रचार और भारत को रोग-मुक्त, शोक-मुक्त बनाने का लिया गया महासंकल्प हरिद्वार, 31 जुलाई। श्री करौली शंकर महादेव धाम, कानपुर में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आयोजित 2100 कुंडीय महायज्ञ में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, हरिद्वार के परम पूज्य मुखिया महंत श्री भगतराम जी, सचिव पूज्य श्री जगतार मुनि जी एवं अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं धाम के संस्थापक श्री करौली शंकर महाराज जी के सानिध्य में लाखों भक्तों ने इस पावन दिव्य आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर दुनिया भर से आए विदेशी अग्रेज शिष्यों ने भी ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड निशंक ने कांवड़ियों किया कांवरियों का स्वागत

Image
कांवड़ के रंग में रंगे डॉ. निशंक, ज्वालापुर में कावड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह*   *हरिद्वार* 31 जुलाई   (गोपाल रावत) कावड़ मेले का आध्यात्मिक माहौल आज उस समय और गहरा हो गया जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वयं भगवा वस्त्र धारण कर कावड़ के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल कावड़ियों के लिए आयोजित भंडारे में भोजन परोसा, बल्कि कांवड़  उठाकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी किया। यह सेवा कार्यक्रम आज ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर कावड़ सेवा दल द्वारा आयोजित किया गया था। सुबह से ही यहां हजारों कावड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी बीच डॉ. निशंक का आगमन होते ही पूरे क्षेत्र में जयकारों की गूंज सुनाई दी। भंडारे में पहुंचते ही डॉ. निशंक ने बिना किसी औपचारिकता के कतार में बैठे कावड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। पूड़ी, सब्जी और प्रसाद वितरित करते हुए उन्होंने हर श्रद्धालु से कुशलक्षेम पूछी।   भोजन वितरण के बाद उन्होंने कावड़ियों से बातचीत कर प्रशासन और शासन द्वा...

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को किया राशन वितरित और पौधे किए रोपित

Image
* गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*.. .. हरिद्वार 29जुलई  श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा आज दिनाँक 29 जुलाई, 2026 की प्रातः 10 बजे से श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें कुष्ठ रोगियों को कच्चे अनाज के रूप में आटा 30 किलो, चावल 30 किलो, दाल 5 किलो, सरसों का तेल 5 लीटर, चीनी 5 किलो, नमक 5 किलो, चायपत्ती 500 ग्राम, मसाले 500 ग्राम, साबुन नहाने के 12 एवं कपड़े धोने के 12 साथ ही सभी को केला और बिस्किट प्रसाद रूप में दिया गया *और गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दीं*.... साथ ही *हरित हरिद्वार के सुन्दर संकल्प को लेकर स्वामी द्वारा संकल्पित प्रेमतरु के अंतर्गत स्वच्छता, स्वस्थता और शुचिता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आश्रम में चांदनी और कनेर के कुल 16 पौधों का रोपण किया गया*.. आश्रम वर्षाकाल में हरियाली से सराबोर हो रहा है *यहां पर पूर्व में रोपित अमरूद और आम के पौधे अब अपनी युवावस्था में देखे जा सकते हैं* l समिति के कुल 5 सदस्यों ने आज के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी...

गुरु पूर्णिमा पर महंत हरी गिरि जी महाराज ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

Image
*गुरु पूर्णिमा पर जूना अखाड़े में विशेष पूजा, महंत हरी गिरि महाराज ने दिया आशीर्वाद* हरिद्वार 29 जुलाई (गोपाल रावत)  आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। अखाड़े के इष्ट देव भगवान गुरु दत्तात्रेय की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक *श्री महंत हरी गिरि महाराज* इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रातः काल से ही गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बिजनौर सहित विभिन्न प्रांतों से आए महाराज के शिष्य अखाड़े पहुंचे। सभी ने गुरु महाराज के चरणों में वंदना की, कथा श्रवण की और गुरु दीक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद महंत हरी गिरि महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन का मार्ग दिखाता है। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। उन्होंने सभी शिष्यों को सेवा, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। मान...

जूना अखाड़ा ने की कुंभ 2027 की तिथियों की घोषणा

Image
जूना अखाड़े ने कुंभ 2027 के लिए की तिथियां की घोषणा  हरिद्वार 29 जुलाई  (गोपाल रावत)  श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े ने कुंभ 2027 के लिए की जा रही तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है तथा अखाड़े की परंपरा अनुसार किए जाने वाले  कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है । जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज  की अध्यक्षता में विद्वान ज्योतिषाचार्य व विद्वानों ने गहन विचार विमर्श कर अखाड़े द्वारा किए जाने वाले आयोजनों नगर प्रवेश, भूमि पूजन धर्म ध्वज स्थापना, तथा पेशवाई की तिथियां तथा मुहूर्त निश्चित कर दिए हैंl श्री महंत हरी गिरी महाराज ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर इन तिथियां की घोषणा करते हुए बताया कि जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच तथा जमात 21 नवंबर 2026 को गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे । इसके पश्चात कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर 1 दिसंबर 2026 को अभिजीत मुहूर्त में भैरव अष्टमी के पर्व पर भूमि पूजन किया जाएगा।  23 दिसंबर 2026 को शुभ अभिजीत मुहूर्त में दत्तात्रेय  जयंती के पावन अवसर पर धर्म ध्वजा स...

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की हल्द्वानी में हुई प्रांतीय बैठक संपन्न

Image
*प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न*  हल्द्वानी 27 जुलाई स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी  बैठक हल्द्वानी में मुखानी चौराहा के पास स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के जिलों के पदाधिकारी और उत्तराधिकारी शामिल हुए। सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे अल्मोड़ा के स्वतंत्रता सेनानी श्री आनंद सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत तथा प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत ने सहयोग प्रदान किया तथा बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया।     बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराएगा। संगठन अपनी मुख्य मांगों के संदर्भ में जिसमें देहरादून में सरकार द्वारा आवंटित भूमि में सदन बनाने को लिए रुपया 5 करोड़ स्वीकृत करने और सम्मान राशि को रुपया 15000 प्रति माह करने  , जिनकी प्रथम पीढ़ी में कोई जीवित सदस्य नहीं हो उनकी द्वितीय पीढ़ी को समस्त सुविधाएं देने ...

ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को संत समाज ने किया नमन

Image
ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया स्मरण  स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य एवं ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा जी के संयोजन में कनखल स्थित त्रिपुरा योग आश्रम मेंआयोजित किया गया श्रद्धांजलि समारोह  हरिद्वार 26 जुलाई  त्रिपुरा योग आश्रम के संस्थापक परम गौ भक्त स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज की बारहवीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ त्रिपुरा योग आश्रम में शनिवार को मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य में विप्र जनों ने यज्ञ हवन गो पूजन करवा कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की इसके पश्चात संत जनों ने स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज के श्री विग्रह का पूजन कर  श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा, राजेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा ,स्वामी कमलानंद , आचार्य चिंतामणि ,सहित संत महंत जन उपस्थित रहे

अखाड़ा परिषद में चौदहवें अखाड़े का प्रवेश संभव :-करौली शंकर दास महाराज

Image
अखाड़े की प्राचीन परम्पराओं की रक्षा को प्रतिबद्ध है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद : करौली शंकर दास जी महाराज 13 थे, 13 हैं और 13 ही रहेंगेः नए अखाड़ों के गठन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कड़ा व स्पष्ट रुख श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज का दोटूक बयान- परिषद में 14वें अखाड़े का प्रवेश असंभव, प्राचीन सनातन परंपराओं से नहीं होगा कोई समझौता हरिद्वार, 25 जुलाई। देश में किन्नर अखाड़ा, वाल्मीकि अखाड़ा व अन्य सामाजिक अखाड़ों के गठन को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अपना आधिकारिक रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। अखाड़ा परिषद के संपर्क प्रमुख/राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने बयान जारी कर कहा कि अखाड़े की प्राचीन परम्पराओं की रक्षा को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सदैव प्रतिबद्ध है।  करौली शंकर दास महाराज ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में, संवैधानिक दायरे में किसी भी वर्ग या समाज को अपना अखाड़ा, संस्थान, परिषद, संगठन या संस्था बनाने का पूरा अधिकार है, लेकिन अखिल भारतीय अखाड़...

उत्तराखंड में शीघ्र बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन :-पुष्कर सिंह धामी

Image
देहरादून 25 जुलाई उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन ने आज माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर संगठन की ओर से माननीय मुख्य मंत्री जी का स्वागत कर उनको संगठन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।विस्तृत वार्ता में एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें प्रमुख तीन मांगों सेनानी भवन के लिए पांच करोड़  बजट स्वीकृत कर शीघ्र सेनानी सदन का शिलान्यास करने, उत्तराधिकारी पेंन्शन 15000 करने एवम् द्वितीय पीड़ी को भी प्रथम पीड़ी की तरह अधिकार दिये जाने  एवम् स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की अन्य समस्याओं का समाधान किये जाने संबंधित विस्तृत वार्ता हुई। माननीय मुख्य मंत्री जी का धन्यवाद, उन्होंने शीघ्र ही सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ,एवम् शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का भी आश्वासन दिया।माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का संगठन की ओर से हार्दिक आभार। इस अवसर पर माननीय मुख्य  मंत्री जी से समाज के कमजोर वर्गों एवम् दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवम् अधिकारी स्तर पर उनके उत्पीड़न ...

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने पौधे किये रोपित

Image
हरिद्वार 25 जुलाई सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार जिला प्रशासन हरिद्वार के *हरित हरिद्वार अभियान के तहत जिसका कुशल निर्देशन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर आसीन डॉ ललित नारायण मिश्र* कर रहे हैं, श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा सेक्टर 4, BHEL स्थित शिव मंदिर परिसर में *स्वामी के विशेष संकल्प को मूर्त रूप प्रदान करने, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से प्रेमतरु कार्यक्रम* को खूबसूरती के साथ संपादित किया गया, विशेष रूप से *अमलतास और गुलमोहर* के कुल 10 पौधों का रोपण साई भक्तों ने साई गायत्री एवं भजन गाते किया गया.. इसी स्थल पर *विगत सप्ताह भी समिति द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधों का पूर्व में भी रोपण किया था*.. आज के कार्यक्रम में समिति के कुल 12 सदस्यों ने उत्तराखण्ड राज्य के *आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ साई भक्त विशाल शर्मा के कुशल संयोजन* में क्रमशः राजेश कुमार, शुभम डबराल, सिद्धार्थ यादव, शुभम कुमार, भूपेंद्र सिंह कठेत, अमित गुप्ता, प्रि...

जूना अखाड़ा ने कृष्णा शाहनंद गिरी को बनाया जगतगुरु

Image
वाल्मीकि धाम दिल्ली के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह नंद गिरी को जूना खड़े ने दी जगतगुरु की उपाधि  हरिद्वार 23 जुलाई (गोपाल रावत ) आज श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में आयोजित एक भव्य समारोह में अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज ने वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा करते हुए दिल्ली स्थित वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी महाराज को जगतगुरु की उपाधि से विभूषित किया । इससे पूर्व हरिहर आश्रम कनखल में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने अखाड़े की परंपरा के अनुरूप कृष्णानंद गिरी महाराज का अनुष्ठान कर अभिषेक किया और उन्हें जगतगुरु बनाए जाने की जूना अखाड़े की तरफ से घोषणा की ।उन्होंने विश्वास प्रकट किया की जगतगुरु महाराज सनातन धर्म की उन्नति प्रगति व विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करने के लिए कार्य करेंगे । के पश्चात माया देवी मंदिर  में आयोजित  समारोह में अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना के पश्चात अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज तथा आवाहन अखाड़े की श्री महंत विभा गिरी महाराज ने चादर ओढ़ा कर क...

स्वामी नरसिंहानंद गिरि महाराज की शिष्या बनी महामंडलेश्वर

Image
डॉक्टर उदिता त्यागी बनी जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर *हरिद्वार 22 जुलाई  (गोपाल रावत) श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने , हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में आयोजित एक विशेष समारोह में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की शिष्या डॉ उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया। उन्हें अब "महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी" के नाम से जाना जाएगा। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में हुए इस संस्कार में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी जी महाराज और अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी महेश पुरी जी महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे।  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने डॉ उदिता त्यागी के सभी पारंपरिक संस्कार पूर्ण कराए और उन्हें नया नाम "प्रत्यंगिरा गिरी" प्रदान किया। इसके बाद उन्हें विधिवत महामंडलेश्वर घोषित किया गया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर जी ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अभिन्न अंग ह...

भूपतवाला में किया गया ऋण एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
हरिद्वार 21 जुलाई पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन में दुर्गा फकीरी धाम में सोमवार को ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ अनिरुद्ध भाटी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं एवं बेरोजगारों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार के प्रबंधक चंद्र मोहन एवं सहायक प्रबंधक दिनेश चंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीपीडीई के राव आश्कर तथा धर्मशाला प्रबंधक अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने भी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। शिविर में लगभग 104 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किसी भी स्वीकृत स्वरोजगार गतिविधि के लिए 2...

फेरूपुर इंटर कॉलेज में हरेला पर्व पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया वृक्षारोपण

Image
पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद — हरेला के तहत फेरुपुर इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर पालन पोषण करने पर दिया जोर पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली जरूरी है। इसलिए हर किसी को अपने आंगन या आसपास के खुले क्षेत्रों में पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना जरूरी है। बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फेरूपुर इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया, साथ ही कॉलेज के प्रांगण में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत इंद्रप्रस्थ बैंकट हाल कटारपुर में एसआईआर के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरिक्षण कार्य और नवमतदाता को जोड़ने के लिए बैठक में प्रतिभाग किया। इंटर कॉलेज में पौधारोपण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विकास कार्यों और भौतिकता भरे जीवन में हमें अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। घर—आंगन परिसर के साथ छतों पर भी हरियाली के लिए काम करना चाहिए। उन...

निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Image
निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करती है भाजपा : विकास तिवारी भाजयुमो के मण्डल मंत्री आलोक पाण्डेय, युवा नेता सन्नी राणा, राघव ठाकुर के संयोजन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों ने किया भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का भव्य स्वागत हरिद्वार, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का भाजयुमो के मण्डल मंत्री आलोक पाण्डेय, युवा नेता सन्नी राणा, राघव ठाकुर के संयोजन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों ने भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा सदैव निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व ने अनिरूद्ध भाटी जैसे कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्त्ता को निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त कर निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मण्डल महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष व पार्षद के रूप में अनिरूद्ध भाटी ने अपनी ...

वेद मंदिर में आयोजित हुई आर्य समाज उप प्रतिनिधि सभा की बैठक

Image
आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार के लिए संस्थाओं की गुटबाजी दूर करना जरूरी: स्वामी यतीश्वरानंद — आर्य समाज की हरिद्वार उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में रखे पंजीकरण, संस्थाओं को बचाने के साथ तमाम अन्य प्रस्ताव हरिद्वार। हरिद्वार उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में आर्य समाज को उत्तराखंड में पंजीकृत कराने, वेद मंदिर आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाने, सभी को एकजुट करने, संस्थाओं को बचाने, विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गौ हत्या, जनसंख्या नियंत्रण, नशा, कुरीतियों पर सख्त कानून बनाने के लिए पैरवी की। उन्होंने शिक्षा को संस्कारवान बनाने के साथ वेदों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रविवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की अध्यक्षता में आर्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में आर्य समाज की संस्था को पंजीकरण कराने के साथ एक सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है और विचारधारा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आर्य समाज की तमाम संस्थाओं में चल रही गुटबाजी को दूर कर सभी पर निगरानी रखने की बात कही।...

प्रशासनिक संवाद से ही संभव है कानून व्यवस्था और सामाजिक सुधार :- गौरव भारद्वाज

Image
प्रशासनिक संवाद से ही संभव है कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द: गौरव भारद्वाज मेरठ। सजग प्रतिनिधि गौरव भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में हुए हालिया घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद (रावण) के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें और उनके सहयोगियों को यह विचार करना चाहिए कि देश और समाज में कानून-व्यवस्था को किस प्रकार सुदृढ़ किया जा सकता है।  उग्र प्रदर्शनों से कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा बना रहता है।उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र, विशेषकर एसएसपी अविनाश पांडेय के रुख का व्यावहारिक बचाव करते हुए कहा कि एक जिले के कप्तान का प्राथमिक दायित्व किसी भी परिस्थिति में बड़ी जनहानि या अप्रिय घटना को रोकना होता है। जब कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक भीड़ बेकाबू होने लगी, तो वहां किसी भी प्रकार की अनहोनी, भगदड़ या 'मॉब लिंचि...

ग्राम मिर्जापुर सादात में मेधावी छात्र-छात्राओं का समाज सेवी पवन कुमार आर्य के संयोजन में हुआ सम्मान

Image
लक्सर 3 जुलाई छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कार्यक्रम ग्राम मिर्जापुर सादात में पवन कुमार पुत्र राजपाल सिंह [उत्तराखंड पुलिस] के घर पर बच्चों के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे"यज्ञ" पूजा का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में स्वामी सुरेन्द्रनंद जी महाराज  लक्सर गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह जी खेड़ी कला। चौधरी सुभाष कुमार चौधरी जसवीर सिंह जी पत्रकार लक्सर, अमन चौधरी जी पत्रकार  लक्सर, नवाब खटाना जी पत्रकार , सचिन कुमार जी पत्रकार लक्सर  मानकपुर से चौधरी हाक्म सिंह आर्य जी अपने सहयोगियों के साथ  गंगोली खेड़ा मुग़ल उत्तर प्रदेश से अशोक पवार जी  भजनों उपदेशिका छवि सनातनी बिजनौर से भजनों उपदेशक राजवीर जी गांव  महतोली सुक्कर ताल से चन्द्रशेखर मुनि जी कुआखेड़ा से आर्य समाज मीरजापुर पुरनपुर के प्रधान डॉ सतीश कुमार जी मोहकम सिंह जी कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री अजब सिंह आर्य जी  मास्टर प्रमोद कुमार आधाना जी श्री रीचपाल सिंह जी  अरुण वेश आर्य  समाज मंत्री मिर्जापुर पूरनपुर जी भारूवाला से मदन सिंह जी ,संदीप कुमार बजाड़ श्री अर्जुन सिंह जी कोहली ...