श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को किया राशन वितरित और पौधे किए रोपित

*गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*..

.. हरिद्वार 29जुलई  श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा आज दिनाँक 29 जुलाई, 2026 की प्रातः 10 बजे से श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें कुष्ठ रोगियों को कच्चे अनाज के रूप में आटा 30 किलो, चावल 30 किलो, दाल 5 किलो, सरसों का तेल 5 लीटर, चीनी 5 किलो, नमक 5 किलो, चायपत्ती 500 ग्राम, मसाले 500 ग्राम, साबुन नहाने के 12 एवं कपड़े धोने के 12 साथ ही सभी को केला और बिस्किट प्रसाद रूप में दिया गया *और गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दीं*.... साथ ही *हरित हरिद्वार के सुन्दर संकल्प को लेकर स्वामी द्वारा संकल्पित प्रेमतरु के अंतर्गत स्वच्छता, स्वस्थता और शुचिता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आश्रम में चांदनी और कनेर के कुल 16 पौधों का रोपण किया गया*.. आश्रम वर्षाकाल में हरियाली से सराबोर हो रहा है *यहां पर पूर्व में रोपित अमरूद और आम के पौधे अब अपनी युवावस्था में देखे जा सकते हैं* l समिति के कुल 5 सदस्यों ने आज के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ