Posts

Showing posts from December, 2025

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने बेघर असहायों को किए कंबल वितरित

Image
* श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा जरूरतमंदों को कंबलों का किया गया वितरण*...  हरिद्वार 28 दिसंबर *गुरु गोविंद सिंह जयन्ती के अवसर पर अत्यंत शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा* अतीव जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए, गंगा के किनारे पटरी पर लेटे असहाय जनों को कुल 40 कंबल वितरित किए गए.. समिति के कुल 7 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.. श्री सत्य साई सेवा समिति के आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार  शीतकाल की तीव्रता को देखते हुए कंबलों का वितरण करती है*.. अगले माह *नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर पुनः कंबलों का वितरण किया जाएगा*... 

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी हुआ गठन

Image
हरिद्वार 28 दिसंबर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपत वाला हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन जिसमें राजेंद्र गुप्ता प्रधान तथा सुभाष सिंगला को महासचिव का दायित्व सौपा गया साथ ही वित्त सचिव के रूप में राधेश्याम गुप्ता  को जिम्मेदारी सौंपी गई । नई कार्यकारिणी को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट भूपतवाला के सहयोगियों अनिल कुमार गोयल, दिलीप चंद्र गुप्ता,  बलदेव राज गोयल , समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राजेंद्र गुप्ता , सुभाष सिंगला  एवं राधेश्याम गुप्ता  के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट अपनी परंपराओं और सेवाओं का निर्वहन करते हुए समाज के निर्बल वर्गों का उत्थान करने में सहयोग प्रदान करता रहेगा , अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि महाराज अग्रसेन  सेवा सदन ट्रस्ट अपने अन्न क्षेत्र, समाज सेवी कार्यो के लिए जाना जाता है शीतकाल में गरीब, असहायो , संतो , स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण करने का जो कार्य पूर्व में किया जाता रहा है उन सेवा कार्यों को नई कार्यकारी जारी रखेगी ऐसा विश्वास है। इस अवसर पर आश्...

उत्तराखंड भाजपा उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद एवं राकेश गिरी ने निर्धनों , असहायो को वितरित किए कंबल

Image
निर्धनों की सेवा पुण्य का काम, प्रेरणा लेकर सामर्थवानों को करनी चाहिए मदद: स्वामी यतीश्वरानंद — फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल हरिद्वार/पथरी 27 दिसंबर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर सर्दी में राहत देने का काम किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए अन्य संस्थाओं के साथ सामर्थवान लोगों को मद्द करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार द्वारा आयोजित 24 वां कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए अन्य सहायता भी प्रदान कराई। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब कड़कड़ाती ठंड शुरू हो चुकी है। इस ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों की मदद को ग्रामीण कल्याणकारी समिति आगे आई है। समिति पिछले 24 सालो...

भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में पंडित मदन मोहन मालवीय जी को जी किया गया स्मरण

Image
हरिद्वार 25दिसबर भारत रत्न महामना प0 मदन मोहन मालवीय जी की जयंती भारत स्काउट्स एवं गाइड कार्यालय हरकी पैड़ी पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अध्यक्षता श्री वीरेन्द्र तिवारी एड0. तथा मुख्य अतिथि श्री सुभाष चन्द शर्मा  द्वारा मालवीय जी के किए गए कार्य की विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की महामना की प्रारंभिक शिक्षा प्रयाग के महाजनी पाठशाला में 5 वर्ष की आयु में आरम्भ हुई थी। पं0 मदन मोहन मालवीय जी ने अपने व्यवहार व चरित्र में हिन्दू संस्कारों को भली-भांति आत्मसात् किया था। इसी के फलस्वरूप वे जब भी प्रातःकाल पाठशाला को जाते तो प्रथमतः हनुमान-मन्दिर में जाकर प्रणामाञंजली के साथ  प्रार्थना अवश्य दुहराते थे: इस दौरान, अम्बरीष रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मनोज सिरोही, मुनीश चंद शर्मा, अभिषेक गिरी, अभिषेक शर्मा मनीष रस्तोगी,  सतनाम सिंह देवेंद्र शर्मा, रवि सैनी भारत स्काउट्स गाईड के सभी कार्यकर्ताओं ने मालवीय जी पुष्प अर्पित कर अपने अपने विचार रखे।

सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

Image
हरिद्वार 25 दिसंबर गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर हरिद्वार में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री करनेश कुमार सैनी  के मार्गदर्शन में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन विद्यालय की आचार्या  कु 0 शालू सैनी  ने किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूनम अनेजा  , अध्यक्षा श्रीमती निशा चौरसिया एवं श्रीमती सरिता सिंह जिला मंत्री सेवा भारती एवं वरिष्ठ समाज सेविका व श्रीमती शीला  ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा निर्धारित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्रीमती पूनम अनेजा  द्वारा सप्तशक्ति कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए।श्रीमती शीला  द्वारा पर्यावरण एवं कुटुम्ब प्रबोधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ श्रीमती सरिता सिंह  द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय नारी का योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समस्त मातृशक्ति, विद्यालय की आचार्यों   श्रीमती अल्पना शर्मा , श्रीमती माया भारद्वाज , श्र...

पतंजलि में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Image
प्रकृति के अनुरूप ही खेती को अपनायें, बनेंगे समृद्धशाली: आचार्य बालकृष्ण -समृद्ध ग्राम पतंजलि में तीन दिवसीय एकीकृत कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, नेपाल सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहें -पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास एक-दूसरे के पूरक, इस प्रकार के प्रशिक्षण सीमा-पार सहयोग को करते हैं सुदृढ़: गोविंद प्रसाद शर्मा -सरकार और संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, पतंजलि का इस ओर बड़ा योगदान: मानस मित्तल हरिद्वार, 25 दिसंबर:   पतंजलि की ओर से आयोजित समृद्ध ग्राम पतंजलि प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय एकीकृत कृषि क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शैक्षणिक प्रभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण समृद्धि के उद्देश्य से एकीकृत एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 150 से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों ने आवासीय सुविधा के साथ सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। जो शुद्धता एवं सकारात्मक संकल्प का प्रतीक रहा। इसक...

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने रन फॉर नेशन को दिखाई हरी झंडी, हर की पौड़ी से ऋषि कुल तक हुआ रन फॉर नेशन का आयोजन

Image
* सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रन फॉर नेशन दौड़ को राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया* *रन फॉर नेशन दौड़ का शुभारम्भ हर की पौड़ी से किया गया जिसका समापन ऋषिकुल ऑडिटोरियम में किया गया* *रन फॉर नेशन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एव शिक्षा विभाग की सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया* *हरिद्वार 24 दिसम्बर सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी के नेतृत्व में खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एव शिक्षा विभाग के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।              रन फॉर नेशन दौड़ को राज्य सभा सासंद एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।दौड़ का शुभारंभ हरकी पौड़ी से किया गया तथा इसका समापन ऋषिकुल महाविद्यालय में किया गया।      इस अवसर पर राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसका...

25 दिसंबर को माया देवी मंदिर में होगा भगवती जागरण जागरण से पूर्व निकाली शोभा यात्रा

Image
मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की भव्य शोभायात्रा  हरिद्वार 24 दिसंबर (गोपाल रावत ) श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में कल (25 दिसंबर)  होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी  महाराज के संयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माया देवी मंदिर के गर्भ गृह में माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर  माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। शोभायात्रा नागा संन्यासियों व भक्तों के साथ बाल्मीकि चौक, दत्तात्रेय चौक ,अपर रोड, हर की पौड़ी, मोती बाजार ,बड़ा बाजार, भोलागिरी रोड होते हुए वापस भैरव मंदिर के दर्शन के पश्चात माया देवी  मंदिर पहुंची।  श्री महंत महेश पुरी महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा तथा भगवती जागरण का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित युवा पीढ़ी को सनातन धर्म व अपनी संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को युवा पी...

किडजी फेरूपुरा में हुआ गैलरी वॉक कार्यक्रम का आयोजन

Image
  हरिद्वार/ फेरूपुर  24 दिसंबर किडजी स्कूल फेरूपुर में गैलरी वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संदीप गोयल, महादेव प्राइवेट आईटीआई के संस्थापक राकेश कुमार वर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदीप गोयल ने कहा कि वाकई फेरूपुर किडजी स्कूल बच्चो को बहुत अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहा है जो सामान्य स्कूलों की शिक्षा से बिलकुल ही भिन्न प्रतीत होती हैं तथा विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज के द्वारा बच्चों का बौद्धिक, सामाजिक तथा पारिवारिक विकास हो रहा है। इस अवसर पर राकेश कुमार वर्मा ने कहा की किड्ज़ी स्कूल शिक्षा के फील्ड में अत्याधुनिक पेंटामाइन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है जिससे बच्चों में आविष्कारशील, विश्लेषणात्मक, सहानुभूतिपूर्ण, समाज के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठ, केंद्रित बुद्धि का विकास हो रहा है और यही चीजें किडज़ी को अन्य स्कूलों से भिन्न बनाती हैं।  इस अवसर पर किड्जी स्कूल के सम्मानित अभिभावक तथा किड्जी के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

डीजीपी उत्तराखंड के सुपुत्र के विवाह में गौरव भारद्वाज हुए शामिल दी बधाई

Image
उत्तराखंड DGP दीपम सेठ के सुपुत्र के विवाह समारोह में पहुंचे गौरव भारद्वाज  आत्मीयता से दीं शुभकामनाएं ​ (रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट): उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में गौरव भारद्वाज ने शिरकत कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस गरिमापूर्ण अवसर पर गौरव भारद्वाज और डीजीपी साहब के बीच गहरी आत्मीयता देखने को मिली, जहाँ दोनों ने एक-दूसरे का हाथ जोड़कर सहृदय अभिवादन किया

ऋषिकेश में गोविंद गिरी देव जी की कथा श्रवण करने पहुंचे हरिद्वार के संत जन

Image
गोपी गीत श्रीमद् भागवत कथा का अद्भुत प्रसंग है:- स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज  ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत  वर्षा कर रहे हैं श्री गोविंद गिरी देव जी महाराज हरिद्वार से कथा मध्य पहुंचे संतों ने श्रवण की श्रीमद् भागवत कथा एवं कथा व्यास गोविंद गिरी देव जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद  ऋषिकेश 20 दिसंबर ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्रीमद् भागवत कथा के मर्मज्ञ स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज इन दिनों भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं कथा के मध्य हरिद्वार से पहुंचे स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज जी के सानिध्य में संतों ने जहां कथा को श्रवण किया वहीं कथा व्यास गोविंद गिरी देव जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया भक्तों को कथा श्रवण करते हुए श्री गोविंद गिरी देव जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को श्रवण करना परम कल्याणकारी है गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर भाग्य से ही प्राप्त होता है उन्होंने कहा जीवन में सत्संग और हरि कृपा को एक स्थान पर पाना दुर्लभ है कथा के मध्य कथा व्यास गोविंद गिरी...

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

Image
हरिद्वार 17दिसबर  मि शन सुनहरा कल कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार में लोकमित्र संस्था द्वारा स्कूल बाहर बच्चों की वैकल्पिक शिक्षा की व्यवस्था व बच्चों को स्कूली शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु 25 सप्लीमेंट्री लर्निंग सेंटर चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसम्बर  को बहादराबाद के रावली महदूद में एक शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका औपचारिक रूप से उद्दघाटन बाल कल्याण समिति सदस्य श्री दिनेश शर्मा व श्रीमती रंजना शर्मा , प्रधनाचर्या- कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा  वार्ड पार्षद कृष्ण जी के उपस्थित में रिबन काटकर किया गया। बच्चों द्वारा वेलकम कार्ड देकर अथितियों का स्वागत किया गया। लोकमित्र परियोजना समन्वयक ज़ाफ़री द्वारा कार्यक्रम के बारे विस्तार से बताया गया कि हरिद्वार एरिया में 1000 बच्चों के साथ 25 शिक्षा केंद्रों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 700 बच्चों को स्कूल से जोड़ने का कार्य किया गया है। उपस्थित गेस्ट द्वारा  बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और सभी बच्चों को अपनी स्कूली...

राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत डॉ रामविलास वेदांती हुए ब्रह्मलीन

Image
राम जन्मभूमि के मुख्य स्तंभ डॉक्टर राम विलास वेदांती जी का निधन।    अखाड़ों तथा संत समाज में शोक की लहर।  हरिद्वार  15 दिसंबर (गोपाल रावत)  राम जन्म भूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद अध्यात्म जगत की महान विभूति डॉक्टर रामविलास वेदांती का आज सवेरे रीवा (मध्य प्रदेश) में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन पर समस्त संत समाज व अखाड़ों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।  श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के  अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज ने उनके इस आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा की उनके निधन से एक संपूर्ण युग का अवसान हो गया है। उनके निधन से संपूर्ण आध्यात्मिक जगत तथा समस्त अखाड़ों में गहरा शोक व्याप्त है। उन्होंने कहा डॉक्टर रामविलास वेदांती अध्यात्म जगत के महान पुरोधा थे और आध्यात्मिक सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर पूर्ण रूप से देश के लिए समर्पित थे।  उनके निधन से अध्यात्म जगत को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है ।इस शून्यता को भर पाना...

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

Image
परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज ऋषिकेश में श्रवण कराएंगें श्रीमद् भागवत कथा  15 दिसंबर  से 21 दिसंबर तक ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन  हरिद्वार 14 दिसंबर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष , गीता परिवार एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान के संस्थापक परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज 15 दिसंबर से आगामी 21 दिसंबर तक ऋषिकेश स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा करेंगे उपरोक्त जानकारी हरिद्वार में इस कथा के सहयोगी एवं महाराज श्री के परम शिष्य एडवोकेट विजय उपाध्याय ने प्रदान करते हुए बताया कि परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी विद्वतापूर्ण ,सरस, ओजस्वी वाणी से कथा का रसपान कराएंगे उन्होंने बताया कि हरियाणा सूरजकुंड से प्रतिष्ठित समाजसेवी, उद्योगपति संजय लोधा, विवेक लोधा इस कथा के मुख्य यजमान है लोधा परिवार के संयोजन में श्रीमद् भागवत कथा के मध्य देश के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक विभूतियों का आगमन होने जा रहा है ।

प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में स्वामी यतिश्वरानंद ने किया कमरों का शिलान्यास

Image
स्कूलों में सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर  फोकस रखें अधिकारी: स्वामी यतीश्वरानंद — राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का शिलान्यास कर पढ़ाई के लिए किए समर्पित पथरी/ हरिद्वार 12 दिसंबर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में दो कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षों के निर्माण होने से सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के राजकीय विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण हुआ है। दोनों कक्षों को बच्चों को समर्पित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिलान्यास किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा के सुधार के लिए हर संभव काम करा रहे हैं। स्कूलों में पढ़ने योग्य माहौल रहे, भवन सुदृढ़ हो और व्यवस्थाएं हो, इसके लिए निरंतर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों को शिक्षा दिलाने की आधारशिला है और इसके लिए केंद्र और र...

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

Image
हरिद्वार 12 दिसंबर जनता पार्टी जिला हरिद्वार के तत्वाधान में हर की पौड़ी सुभाष घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।  अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट पर सफाई अभियान करते हुए घाट व नालियों को साफ किया घाट पर जमे कचरे को उठाया और वहां पर उपस्थित लोगों को सफाई के बारे में जानकारी दी।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन है। और हम सबको इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। एक अकेला व्यक्ति स्वच्छता नहीं कर सकता। हम सबको मिलकर इसमें सहयोग करना पड़ेगा। हमें यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि हम सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा ना फैलाएं। जहां पर डस्टबिन रखे हो वहां पर कूड़े को निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वच्छता के लिए विशेष आह्वान किया है। जिसको आत्मसात करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और ...

भारत स्काउट एंड गाइड ने नाई घाट पर चलाया सफाई अभियान

Image
हरिद्वार 11दिसबर  जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा नाई घाट पर सफाई कार्य को गति प्रदान करते हुए सफाई अभियान में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।    मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार तीर्थ नगरी हरिद्वार को उत्तराखंड राज्य का ही नहीं पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना है,जिसके लिए भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सफाई अभियान चलाया गया. साफ सफाई बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग उपलब्ध करवाया ।

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने साधु संतों और स्कूली बच्चों को किए गर्म वस्त्र वितरित

Image
महाराजा अग्रसेन  सेवा सदन ट्रस्ट ने स्कूली बच्चों और साधु संतों को किए गर्म वस्त्र और भोजन वितरित  संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल के संयोजन में श्रीमती चंद्रकांता गोयल, प्रबंधक अनुज कुमार मौर्य,अमनदीप,सोमनाथ गोयल आदि ने स्कूली बच्चों साधु संतों को गर्म वस्त्र और खाद्य सामग्री की वितरित हरिद्वार 11 दिसंबर तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने शीतकाल शुरू होते ही साधु संतों की सेवा और स्कूली बच्चों को भोजन और गरम वस्त्रो का वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया है बुधवार से प्रारंभ हुए इस सेवा कार्य के अंतर्गत साधु संतों को स्वेटर, कंबल और भोजन वितरित किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ करते हुए संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल ने कहा कि शीतकाल में असहाय, निर्धनो को गर्म वस्त्र वितरित करना पुण्य का कार्य है यह कार्य प्रतिवर्ष संस्था की ओर से किया जाता है इस वर्ष भी प्राइमरी स्कूल खड़खड़ी, भूपत वाला के बच्चों को टोपी, मौजे, गर्म वस्त्र सहित भोजन वितरित किया जा रहा है यह कार्य महीना पर्यंत निरंतर किया जाता रहेगा इस कार्य मे विशेष सहयोग करने वली...

ब्रह्मलीन सन्यासिनी माता ललिताम्बा जी को संत समाज ने किया स्मरण

Image
त्याग, तपस्या व धर्म की साक्षात् प्रतिमूर्ति थी संन्यासिनी ललिताम्बा माता : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के संयोजन में संतों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी संन्यासिनी ललिताम्बा माताजी की 19वीं पुण्यतिथि हरिद्वार, 09 दिसम्बर। श्री मानव कल्याण आश्रमों की संस्थापिका परम गौभक्त, संन्यासिनी ललिताम्बा माताजी की 19वीं पुण्यतिथि श्री मानव कल्याण आश्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज की अध्यक्षता व श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती जी के संचालन में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।  इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि संन्यासिनी ललिताम्बा माताजी त्याग, तपस्या व धर्म की साक्षात् प्रतिमूर्ति थीं जिन्होंने गौ रक्षा आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जेल यात्रा तक की थी। हरिद्वार, अहमदाबाद व बद्रीनाथ में स्थित श्री मानव कल्याण आश्रम सनातन हिन्दू धर्म को उन्हीं की ही देन है जो सेवा और धार्मिक अनुष्ठानों का केन्द्र बने हुए हैं।  विधायक मदन कौशिक ने ब्रह्मलीन संन्यासिनी ललिताम्बा...