ऋषिकेश में गोविंद गिरी देव जी की कथा श्रवण करने पहुंचे हरिद्वार के संत जन
गोपी गीत श्रीमद् भागवत कथा का अद्भुत प्रसंग है:- स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज
ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं श्री गोविंद गिरी देव जी महाराज
हरिद्वार से कथा मध्य पहुंचे संतों ने श्रवण की श्रीमद् भागवत कथा एवं कथा व्यास गोविंद गिरी देव जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद
ऋषिकेश 20 दिसंबर ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्रीमद् भागवत कथा के मर्मज्ञ स्वामी गोविंद गिरी देव जी महाराज इन दिनों भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं कथा के मध्य हरिद्वार से पहुंचे स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज जी के सानिध्य में संतों ने जहां कथा को श्रवण किया वहीं कथा व्यास गोविंद गिरी देव जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया भक्तों को कथा श्रवण करते हुए श्री गोविंद गिरी देव जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को श्रवण करना परम कल्याणकारी है गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर भाग्य से ही प्राप्त होता है उन्होंने कहा जीवन में सत्संग और हरि कृपा को एक स्थान पर पाना दुर्लभ है कथा के मध्य कथा व्यास गोविंद गिरी देव जी महाराज ने गोपी गीत श्रवण करते हुए कहा कि गोपी गीत श्रीमद् भागवत कथा का हृदय है जिसमे भगवान के महारास का वर्णन किया गया है साथ ही अंतर्ध्यान होने पर गोपियों के विरह लीला का वर्णन किया वहीं श्रोताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि संसार में सभी दुष्टो का भगवान उद्धार करते है लेकिन जो अहंकारी होता है भगवान भी उसका उद्धार नहीं कर सकते इसलिए जीवन में सरल रहो भगवान की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाएगी कथा श्रवण करने हरिद्वार से युवा संत बड़ी संख्या में पहुंचे स्वामी रवि देव शास्त्री ,स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री ,महंत दिनेश दास , महंत सुतीक्ष्ण मुनी, आचार्य हरिहरानंद ,शिवम महंत आदि कथा श्रवण करने वानप्रस्थ आश्रम पहुंचे कथा में आए हुए संत जनों का स्वागत कथा के यजमान संजय लोधा, विवेक लोधा आदि ने किया।
Comments
Post a Comment