Posts

Showing posts from March, 2026

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ प्रारंभ हुआ नया सत्र

Image
हरिद्वार /श्यामपुर कांगड़ी 1अप्रैल  स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल ग्राम कांगड़ी श्यामपुर हरिद्वार वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में  आयोजन किया गया। आयोजन में कक्षा प्ले से लेकर कक्षा 8 तक बच्चों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाये। मुख्य अतिथि श्रीमान महेंद्र आहूजा जी और विशिष्ट अतिथि श्रीमान वंश जी के आशीर्वाद में टॉपर बच्चों को अंक पत्र व मोमेंटो प्राप्त हुए। कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची निम्न प्रकार है कक्षा प्ले मयूरेश प्रथम 97.3%,  रुद्रांश कुशवाहा द्वितीय 96.4%,  पूर्वी तृतीय 95.8% क्लास नर्सरी उर्वी प्रथम 100%,  रजत द्वितीय 98%,  मिस्टी तृतीया 91.5%,  क्लास एलकेजी माही प्रथम 92.4%,  अन्वी द्वितीय 92.2%,  आरव तोमर तृतीया 91.5%,  क्लास यूकेजी अरनव पाल प्रथम 96.7%,  श्रद्धा शर्मा द्वितीय 85.1%,  ऋषि तृतीया 84.3%,  क्लास फर्स्ट ईशान बनर्जी प...

नया अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर बने करौली शंकर महादेव महाराज

Image
योग, मंत्र दीक्षा, ध्यान साधना व भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर महादेव : मुखिया महंत भगतराम जी महाराज  श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में आयोजित भव्य समारोह में अखाड़ों, संत-महंतों, गणमान्यजनों की उपस्थिति में करौली शंकर महादेव का पट्टाभिषेक समारोह हुआ सम्पन्न श्री करौली शंकर महादेव धाम, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव बने श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामण्डलेश्वर हरिद्वार, 31 मार्च। श्री करौली शंकर महादेव धाम, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव महाराज का पट्टाभिषेक समारोह श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में आयोजित भव्य समारोह में अखाड़ों के प्रतिनिधियों, संत-महंतों, गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के पदाधिकारियों मुख्य रूप से मुखिया महंत भगतराम जी महाराज, मुखिया महंत आकाश मुनि जी, मुखिया महंत मंगलदास जी, अध्यक्ष महंत धूनी दास जी महाराज, सचिव मुखिया महंत जगतार मुनि जी, अध्यक्ष महंत गोपाल दास जी महाराज ने विधि-विधान से करौली शंकर महा...

सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Image
हरिद्वार 30 मार्च सोमवार को श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार  में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 मेयर श्रीमती किरण जैसल जी ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री करनेश कुमार जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं विशिष्ट अतिथि पूज्य संत श्री दिवाकर जी महाराज मायादेवी मंदिर के मुख्य साधक  विशिष्ट अतिथि थे विद्यालय के प्रबंधक श्री जगपाल सिंह जी,कोषाध्यक्ष श्री प्रभु दयाल अग्रवाल जी, ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत कियाl इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय,  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या-बहनो को पुरस्कार वितरित किये गए। कक्षा में नारायणी अधिकारी,यश बौङाइ प्रथम स्थान,वासु शर्मा, आराध्या काला द्वितीय स्थान, हर्षित शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया सर्वाधिक अंक पार्थ मोदी ने प्राप्त किए एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आराध्या काला, पलक देवी ने स्थान प्राप्त किए विद्यालय के...

3 अप्रैल से रोशनाबाद खेल स्टेडियम में होगी राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

Image
राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार, 29 मार्च। जिला मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर 3 अप्रैल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की रही प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 97 एवं बालिका वर्ग में 57 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी टीम और खिलाड़ी 2 अप्रैल को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार पहुंच जाएंगे। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 10 जिलों एवं 10 स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेंगी। जिनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग आदि जनपद एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में एसटीसी काशीपुर, पिथौरागढ़ गर्ल्स स्पोर्ट्स छात्रावास, महाराणा प्रताप बालक स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़, टनकपु...

पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने असम में लहराया उत्तराखंड और सक्षम का परचम

Image
राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया उत्तराखंड का परचम________ हरिद्वार 29मार्च  नैनीताल जनपद स्थित हल्दुचौड़ निवासी भुवन चंद्र गुणवंत ने एक बार फिर से अपने जज्बे एवं मेहनत के बल पर साबित कर दिया कि इंसान यदि ठान ले तो  किसी भी चुनौती को मात दे सकता है। 100% दिव्यांग राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत  ने एक बार फिर से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।भुवन गुणवंत ने आसाम के गुवाहाटी में दिनांक 26, 27 एवं 28 मार्च 2026 को आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप (2025-26) में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया (पी सी आई)  के तत्वावधान में, पैरा इंडियन लॉन बॉल्स फेडरेशन  के सहयोग से तथा ऑल असम पैरा लॉन बॉल्स एसोसिएशन  द्वारा आयोजित की गई थी, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक मान्यता है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने ट्रिपल स्पर्धा में रजत पदक (द्वितीय स्थान) तथा डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक (तृतीय स्थान) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। बताते...

विपिन चौधरी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री

Image
हरिद्वार 26 मार्च- भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी विपिन चौधरी (निवासी जमालपुर कला) को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा, हरिद्वार का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। विपिन चौधरी लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे वर्तमान में राष्ट्रीय कवि संगम, हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे पूर्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा में जिला मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिससे संगठन में उनके अनुभव और कार्यकुशलता का स्पष्ट परिचय मिलता है। साथ ही, वे हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए खेल एवं युवाओं के विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी पहचान एक सक्रिय, मिलनसार और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले समाजसेवी के रूप में रही है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, जनसहयोग अभियानों और सं...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में हुआ परीक्षा परिणाम घोषित

Image
हरिद्वार 26 मार्च  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार का कल हुआ परीक्षा परिणाम घोषित... हुआ भव्य कार्यक्रम*.. *कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक एवं आरएसएस के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री यतींद्र जी रहे मुख्य अतिथि*..बच्चों की शानदार, मनमोहक प्रस्तुति से अतिथिगण भी हुए अभिभूत..*प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल सिंह, प्रबंधक जगपाल सिंह , कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल अग्रवाल* के साथ *प्रबंध समिति के पदाधिकारी प्रकाश चंद्र जोशी अतिशय स्मरणीय कार्यक्रम में सहभागी* रहे और दीप प्रज्वलित करने साथ ही बच्चों को पुरस्कृत किया।.. उन्होंने *मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक को श्री सत्य साईं सेवा संगठन, उत्तराखण्ड की ओर से स्वामी का चित्र और विभूति प्रसाद रूप में भेंटकर सम्मानित किया . *विद्यालय का परीक्षाफल रहा 98.6%  जो विधालय के स्तर को दर्शाता है* .. विद्यालय का सभागार बच्चों एवं अभिभावकों से खचाखच भरा रहा.. *बच्चों ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति का नज़ारा पेश किया*.. 🌹🌹

सक्षम की प्रांत योजना बैठक में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिए दायित्व प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने की घोषणा

Image
सक्षम ने की प्रांत और हरिद्वार जिले में दायित्वों की घोषणा सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सक्षम के समर्पित और पुराने कार्यकर्ता  पत्रकार संजय वर्मा को दिया सह प्रांत प्रचार प्रमुख का दायित्व  हरिद्वार 25 मार्च विगत दिनों जगत गुरु आश्रम में संपन्न हुई प्रांत योजना बैठक के उपरांत प्रांत और। हरिद्वार जिले में की गई दायित्वों की घोषणा जगदगुरू  आश्रम के शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वर जी महाराज का प्राप्त हुआ आशीर्वाद।* *पूज्य करण गिरी जी महाराज का भी प्राप्त हुआ आशीष।* दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक सक्षम संपन्न हो गई है। *द्वितीय दिवस के शुभारंभ सत्र* में अतिथि पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम, मुख्य वक्ता श्रीमान पदम जी भाईसाहब क्षेत्र प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि डॉ मुनीश चन्द्र आयुर्वेदाचार्य नाड़ी विशेषज्ञ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी एवं संचालन श्री मान कपिल रतूड़ी जी प्रांत सचिव सक्षम द्वारा किया गया।  उपस्थि...

हरिद्वार में सक्षम की प्रांत योजना बैठक हुई संपन्न

Image
* उत्तराखंड सक्षम प्रांत योजना बैठक  संपन्न।* हरिद्वार 24 मार्च विगत दिनों हरिद्वार के जगतगरु आश्रम कनखल में दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक सक्षम संपन्न हो गई  *प्रथम दिवस के शुभारंभ सत्र* में मुख्य अतिथि श्रीमान पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम, मुख्य वक्ता श्रीमान राकेश जी विभाग प्रचारक हरिद्वार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अति विशिष्ट अतिथि डॉ दर्शन शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष भारतीय आयुर्वेद परिषद दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार तथा विशिष्ट अतिथि  श्रीमान शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी एवं संचालन श्री मान कपिल रतूड़ी जी प्रांत सचिव सक्षम द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गीत एवं वंदना आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हरिद्वार के दृष्टिहीन छात्रों द्वारा किया गया। तदुपरांत सभी अतिथि जनों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि श्री...

रामकृष्ण देशी गौशाला के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Image
रामकृष्ण देशी गौशाला का  ग्राम दूधला दयाल वाला  में हुआ   शिलान्यास       श्यामपुर /कांगड़ी 24 मार्च चैत्र नवरात्रों के ंपावन अवसर पर ग्राम दूधला दयालवाला,हरिद्वार में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रामकृष्ण देशी गौशाला का शिलान्यास वरिष्ठ गौ संरक्षक एवं गौ भक्त डॉक्टर वेदप्रकाश , श्री रामचंद्र वैजापुरकर, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार , श्री देवकीनंदन काण्डपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय में 36 करोड़ देवता  निवास करते है वही प्राचीन काल से भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गोवंश कृषि का आधार रहा है जिसकी वर्तमान समय में भी उपयोगिता है । पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में गो वंश का मुख्य स्थान है गाय माता है और उसका  दूध अमृत के समान है जो वैज्ञानिक सिद्धांतों पर भी खरा उतरा है। इस अवसर पर      समाजसेवी रामचंद्र पाण्डेय, कमलेश काण्डपाल, आनंद प्रकाश पाण्डेय, सूरज बिष्ट, चे...

21 एवं 22 मार्च को होगी सक्षम प्रांत योजना बैठक तैयारीयों की प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने की समीक्षा

Image
* सक्षम उत्तराखंड प्रांत योजना बैठक संबंधित तैयारी की की गई समीक्षा।* जिला हरिद्वार सक्षम की एक महत्वपूर्ण बैठक देर शाम 17 मार्च 2026 को गंभीर मार्ग आर्य नगर हरिद्वार स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी ने आगामी 21 एवं 22 मार्च को होने वाली प्रांत योजना बैठक की समीक्षा के संबंध में प्रांत योजना बैठक प्रभारी श्री कमल पंत जी ,श्रीमती निरुपमा रावत एवं अनंत प्रकाश मेहरा जी से पूरी जानकारी प्राप्त की तथा जिला हरिद्वार सक्षम के कार्यकर्ताओं से वार्ता की । ऐसे में उन्होंने व्यवस्था के निमित्त सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी। उन्होंने बताया प्रांत योजना बैठक में मुख्य वक्ता स्वरूप अखिल भारतीय अधिकारी श्री पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से क्षेत्रीय अधिकारी श्री पदम जी भाई साहब क्षेत्र प्रचार प्रमुख,  हरिद्वार के विभाग प्रचारक श्रीमान राकेश जी भाई साहब का सानिध्य प्राप्त होगा।  प्रांत योजना बैठक में सक्षम प्रांत कार्यकारिणी आयाम एवं प्रकोष्ठ प्रमुख एवं सह प्रमुख तथा उत्तराखंड ...

राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया मीठी बेरी में मॉडल डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

Image
मॉडल डिग्री कॉलेज में संचालित होंगे व्यवसायिक पाठ्यक्रम, बनेगी जल्द सड़क — दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया निरीक्षण हरिद्वार 18 मार्च  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से मीठीबेरी में बना राजकीय मॉडल महाविद्यालय में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के साथ शिक्षण कार्य पर जोर दिया। उन्होंने व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार को राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने आगंतुकों का स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डॉ जयपाल सिंह चौहान ने महाविद्यालय में महाविद्यालय कक्षों, पुस्तकालय, कार्यालय तथा छात्रावास आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं संचालित करने का...

भाषा की मर्यादा लांघे मंगलोर के विधायक काजी निजामुद्दीन

Image
जनता की थाली का अपमान: क्या माफी मांगेंगे विधायक काजी निजामुद्दीन?" :गौरव भारद्वाज देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में विकास के आंकड़ों पर चर्चा के दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। उन्होंने सदन के भीतर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी को 'कुपोषित' (Malnourished) कहकर न केवल एक व्यक्ति, बल्कि प्रदेश की गरीब जनता और राशन लाभार्थियों का मजाक उड़ाया है। जनता का पक्ष और गहरा आक्रोश: उत्तराखंड की माताओं-बहनों और गरीब परिवारों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि एक विधायक 'कुपोषण' जैसे संवेदनशील शब्द को 'गाली' या 'कटाक्ष' की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकता है? गरीबों का उपहास: जनता का कहना है कि सरकार जो राशन और पोषण योजनाएं चला रही है, विधायक निजामुद्दीन का यह बयान उन सभी लाभार्थियों का अपमान है जो अभावों से लड़कर आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री जी का 'योद्धा' रूप: जब विधायक ने यह ओछी टिप्पणी की, तो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने एक सच्चे योद्धा की तरह इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के पास विकास के मुद्दे नही...

सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Image
हरिद्वार 6 मार्च शुक्रवार को श्री तुलाराम गोपालदास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार  में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री राम कुमार गुप्ता जी  प्रबंधक लखनऊ धर्मशाला हरिद्वार, ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l  विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने श्री राम कुमार गुप्ता जी को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत कियाl विद्यालय के भैय्या-बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम कुमार गुप्ता जी,विद्यालय की गतिविधियों में सहयोगी श्री शंकर पांडेय जी, श्री गौरव भरद्वाज जी प्रतिष्ठित सामाज सेवी, प्रेम चन्द्र गौड़ चित्रकार विद्यालय के प्रधानाचार्य जी आचार्य बन्धुओं एवं बहिनों द्वारा विद्यालय में सत्र 2025-26 में आयोजित कराईं गई word meaning competition, हरेला पर्व पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वेश प्रतियोगिता, बस्ता प्रतियोगिता, पहाड़ा प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या-बहिनो...